
टेस्ट क्रिकेट को बचाने के '5 तंत्र'... क्या टी20 और वनडे को मिलेगी कड़ी टक्कर?
AajTak
टेस्ट क्रिकेट फैन्स के साथ क्रिकेट बोर्ड के बीच उतना लोकप्रिय नहीं है, जितना दूसरे फॉर्मेट हैं. इसकी वजह हाल में कुछ टीम के सेलेक्शन के दौरान देखने को मिली थी. जहां प्रमुख टीमों ने टेस्ट मैच के लिए दोयम दर्जे की टीम चुनी. ऐसे में बड़ा सवाल है कि टेस्ट मैचों की पॉपुलेरिटी कैसे बढ़ सकती है. आइए आपको बताते हैं वो 5 तरीके, जिनसे टेस्ट क्रिकेट एक बार फिर मशहूर हो सकता है.
5 suggestions to save and popular Test cricket: क्या टेस्ट क्रिकेट वाकई अपनी लोकप्रियता खोता जा रहा है? दर्शक अब 5 दिनों तक टेस्ट मैच देखने के आदी नहीं रहे हैं? क्या खिलाड़ियों और क्रिकेट बोर्ड की प्राथमिकता अब टेस्ट मैच नहीं रहे हैं ? ऐसे कई सवाल टेस्ट मैच को लेकर उठे हैं. ऐसे ही कुछ सवालों को खंगालने की हमने कोशिश की है. साथ ही क्रिकेट के सबसे बड़े फॉर्मेट को आज के दौर में रोमांचक बनाने की तरकीब भी सुझाई गई है.
वैसे कोई दो राय नहीं है कि फ्रेंचाइजी क्रिकेट के उदय होने के बाद टेस्ट क्रिकेट के प्रति लोगों का झुकाव कम हुआ है. वहीं, क्रिकेट बोर्डों की टी20 निर्भरता, इन दिनों प्राथमिकताओं को बदल रही है.
न्यूजीलैंड के खिलाफ दो मैचों की टेस्ट मैचों की सीरीज के लिए साउथ अफ्रीका की हालिया टीम की घोषणा हुई, जिसमें कई अनकैप्ड खिलाड़ी शामिल किए गए. यहां तक की कप्तान भी नया नवेला होगा. नील ब्रांड ने अब तक एक भी इंटरनेशनल मैच नहीं खेला है और वह दो टेस्ट मैचों में कप्तानी करेंगे. इसे लेकर क्रिकेट साउथ अफ्रीका (CSA) ने भी अपने पहली पसंद के खिलाड़ियों को रेड-बॉल असाइनमेंट के बजाय एसए20 में खेलने के अपने फैसले का बचाव किया.
पिछले कुछ सालों में वर्ल्ड टेस्ट चैम्पियनशिप (WTC) की शुरुआत हुई, जिसने टेस्ट क्रिकेट को आधुनिक युग में प्रवेश कराया. इस कारण टेस्ट मैचों की प्रासंगिकता कुछ हद तक ठीक भी हुई, फिर भी अभी भी बहुत कुछ करना बाकी है. ऐसे में अब जान लीजिए कि कैसे टेस्ट क्रिकेट को बचाया जा सकता है.
एक टेस्ट सीरीज में होने चाहिए 3 टेस्ट

2003 के क्रिकेट वर्ल्ड फाइनल में भारतीय टीम खिताब जीतने के लिए मैदान पर उतरी थी, लेकिन कुछ ही घंटों में ये सपना टूट गया था. रिकी पोंटिंग की तूफानी पारी, वीरेंद्र सहवाग की अकेली जंग और 'स्प्रिंग बैट' की रहस्यमयी अफवाहों ने इस मुकाबले को सिर्फ एक मैच नहीं, बल्कि क्रिकेट इतिहास की सबसे चर्चित और यादगार कहानी बना दिया.












