
टेबल पर चारों तरफ गड्डियां ही गड्डियां, हांफती नोट गिनने की मशीनें... Video में देखें धनकुबेर धीरज साहू की काली कमाई
AajTak
Congress Dheeraj Sahu IT Raid: कांग्रेस के राज्यसभा सांसद धीरज साहू के ठिकानों पर आईटी की रेड जारी है. अलग-अलग ठिकानों से अब तक भारी मात्रा में कैश मिल चुका है. धीरज साहू से जुड़ी दो कंपनियों पर पिछले 4 दिन से छापेमारी की जा रही है. इतना कैश मिल चुका है कि नोट गिनने वाली मशीनें भी हांफ रही हैं.
झारखंड से कांग्रेस के राज्यसभा सांसद धीरज साहू के ठिकानों पर आयकर विभाग की रेड जारी है. इस दौरान अब तक 300 करोड़ से ज्यादा का कैश मिल चुका है. ये छापेमारी कांग्रेस नेता के ओडिशा और झारखंड में स्थित ठिकानों पर की जा रही है. ओडिशा के बलांगीर में इतना कैश मिला है कि पूरी की पूरी टीम को नोट गिनने में लगाया गया है. यहां की जो तस्वीरें सामने आई हैं, उनमें देखा जा सकता है कि टेबल पर चारों तरफ गड्डियां ही गड्डियां नजर आ रही हैं. इतनी बड़ी तादात में कैश है कि नोट गिनने वाली मशीनें तक हांफ जाएं.
कांग्रेस सांसद धीरज साहू के ठिकानों से बरामद कैश की काउंटिंग जारी है. धीरज साहू के यहां ये कैश किसी भी एजेंसी द्वारा एक ही ऑपरेशन में पकड़ा गया अब तक का सबसे अधिक है. इसके अलावा 3 सूटकेस ज्वेलरी मिली है. ओडिशा में सरकारी बैंक शाखाओं में लगातार कैश जमा किया जा रहा है. ये नोट अधिकतर 500 रुपये के हैं.
आयकर विभाग की टीम इस बात का पता लगा रही है कि साहू ने और कितनी काली कमाई छिपा रखी है. इसी को लेकर इनकम टैक्स की रेड जारी है. उनके घर से बीते दो दिनों में इतना कैश मिला था कि उसे गिनने वाली मशीन तक खराब हो गई थी. साहू के घर पर अभी भी अधिकारी और सीआईएसएफ के जवान तैनात हैं.
यहां देखें वीडियो
इस मामले को लेकर एसबीआई बालांगीर के क्षेत्रीय प्रबंधक भगत बेहरा ने बताया कि अभी हम दो दिनों के भीतर सभी पैसे गिनने के लक्ष्य को लेकर काम कर रहे हैं. 50 कर्मचारियों को कैश गिनने में लगाया गया है. इनके अलावा अन्य कर्मचारियों को भी बुलाया गया है. पैकेटों की गिनती की जा रही है. कुछ पैसे टिटलागढ़ में भी गिने गए हैं. आयकर और पुलिस विभाग ने बैंक एरिया में सुरक्षा व्यवस्था सख्त कर दी है.

दिल्ली के उत्तम नगर में होली के दौरान हुई हत्या के बाद पैदा हुए सांप्रदायिक तनाव को देखते हुए दिल्ली हाईकोर्ट ने कड़ा रुख अपनाया है. अदालत ने पुलिस और नागरिक प्रशासन को ईद और रामनवमी के दौरान कानून-व्यवस्था बनाए रखने और किसी भी तरह की 'प्रतिहिंसा' को रोकने के लिए पुख्ता इंतजाम करने का निर्देश दिया है.

बीजेपी ने पश्चिम बंगाल चुनाव के लिए अपनी दूसरी लिस्ट जारी कर दी है, जिसमें रूपा गांगुली, निशीथ प्रमाणिक और प्रियंका तिबरेवाल जैसे 111 बड़े नामों को जगह मिली है. पार्टी ने इस बार पूर्व आईपीएस डॉ. राजेश कुमार और पूर्व टीएमसी नेता तापस रॉय समेत फिल्मी सितारों पर भी दांव लगाया है, जिससे बंगाल का चुनावी मुकाबला अब और भी कड़ा और रोमांचक हो गया है.

मिडिल ईस्ट में जारी संघर्ष के कारण भारत के 6 से ज्यादा जहाज अभी भी स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में फंसे हुए हैं. बताया जा रहा है कि इन जहाजों में ज्यादातर एलपीजी टैंकर और एलएनजी जहाज हैं. जिससे देश में एलपीजी की किल्लत हो सकती है. हालांकि, सरकार ने घरेलू उत्पादन में 40% वृद्धि की है और घरेलू उपभोक्ताओं को प्राथमिकता दी जा रही है.










