
'टेढ़ी स्माइल' पर ट्रोल हुए थे वरुण, मगर 'बॉर्डर 2' की सक्सेस ने बदला नजरिया, सपोर्ट में डायरेक्टर
AajTak
बॉर्डर 2 का 'घर कब आओगे...' गाना रिलीज होते ही वरुण को सोशल मीडिया पर काफी ट्रोल किया गया था. उनकी स्माइल का मजाक उड़ा था. ट्रोल्स ने कहा था कि वो टेड़ा मुंह करके हंसते हैं. ऐसे में अब वरुण ने इस पर बात की है.
'बॉर्डर 2' बॉक्स ऑफिस पर ताबड़तोड़ कमाई कर रही है. देशभक्ति के जोश से भरपूर फिल्म फैंस के दिलों को जीतने में कामयाब हुई है. मगर फिल्म रिलीज से पहले ही वरुण धवन को उनकी एक्टिंग को लेकर जमकर ट्रोल किया गया. वरुण की कास्टिंग पर भी सवाल उठाए गए. वरुण के एक्सप्रेशन्स और स्माइल को लेकर तरह-तरह के फनी मीम्स शेयर किए गए. अब वरुण ने हेटर्स को जवाब दिया है.
वरुण ने तोड़ी चुप्पी
दरअसल, 'घर कब आओगे...' गाने में वरुण की स्माइल की कई लोगों ने खिल्ली उड़ाई थी. ट्रोल्स ने कहा था कि वरुण टेढ़ा मुंह करके स्माइल करते हैं. यूजर्स के इसी कमेंट्स पर अब वरुण ने रिएक्शन दिया है.
ट्रोलिंग के बीच वरुण को इंडस्ट्री से बॉर्डर 2 में उनकी परफॉर्मेंस के लिए काफी सपोर्ट मिल रहा है. आलिया भट्ट ने वरुण की तारीफ की. डायरेक्टर शशांक खेतान ने भी वरुण के लिए स्पेशल पोस्ट शेयर की. वरुण ने शशांक के पोस्ट को अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर री-शेयर किया है.
पोस्ट में लिखा है- आपकी स्माइल भले ही टेढ़ी है, लेकिन आपका दिल साफ है और आंखों में सच्चाई है. बॉर्डर 2 में ये सब साफ नजर आया है. आपने शानदार, सॉलिड परफॉर्मेंस दी है. ईमानदारी से काम किया है. मेरे भाई आपको ढेर सारा प्यार. इस ब्लॉकबस्टर के लिए आपको बहुत बधाई.
वरुण को नहीं पड़ता ट्रोलिंग से फर्क

'खून से लथपथ-गुस्सैल मर्द का रोल नहीं करना', बोले आमिर खान के भांजे, रणवीर की 'धुरंधर-2' पर कसा तंज?
रणवीर सिंह की धुरंधर 2 एक तरफ जहां झंडे गाड़ रही है, वहीं इसी बीच इमरान खान के एक बयान ने नई बहस शुरू कर दी है. उन्होंने फिल्मों में दिखाए जाने वाले वॉयलेंस, खून-खराबे की निंदा की है.

कौन हैं सिंगर बादशाह की EX पत्नी? 9 साल की बेटी संग विदेश में बसीं, शोबिज की चकाचौंध से रहती हैं दूर
सिंगर बादशाह ने तलाक के करीब 6 साल बाद दूसरी शादी करके घर बसा लिया है. मगर लोग उनकी पहली पत्नी के बारे में जानने को बेताब हैं. चलिए जानते हैं कि बादशाह की एक्स वाइफ कौन हैं और दोनों का तलाक आखिर क्यों हुआ था.











