
टूल किट केस: आरोपी शांतनु मुलुक की अग्रिम जमानत अर्जी पर कोर्ट ने दिल्ली पुलिस से मांगा जवाब
AajTak
पटियाला हाउस कोर्ट के सेशन कोर्ट ने कल तक (25 फरवरी) के लिए सुनवाई टाल दी है और दिल्ली पुलिस को जवाब दायर करने को कहा है. शांतनु मुलुक की अग्रिम जमानत अर्जी पर वही जज धर्मेंद्र राणा सुनवाई कर रहे हैं, जिन्होंने दिशा को टूलकिट मामले में जमानत दी थी.
टूल किट मामले में आरोपी शांतनु मुलुक की अग्रिम जमानत याचिका पर पटियाला हाउस कोर्ट की सेशन कोर्ट में आज (24 फरवरी) सुनवाई हुई. जिसमें कोर्ट ने दिल्ली पुलिस को आरोपी शांतनु की अग्रिम जमानत याचिका पर कल (25 फरवरी) तक जवाब दायर करने को कहा है. कल कोर्ट इस मामले पर दोबारा सुनवाई करेगा. सुनवाई के दौरान दिल्ली पुलिस के वकील ने कोर्ट से सुनवाई टालने की बात कही. सरकारी वकील इरफान अहमद ने कोर्ट से कहा कि वो जांच अधिकारी की उपस्थिति में बहस करना चाहते हैं. फिजिकली प्रजेंट रहकर कोर्ट में अपनी बात रखना चाहते हैं. तो वहीं आरोपी शांतनु मुलुक की तरफ से कोर्ट में कहा गया कि उनकी प्रोटेक्शन यानी ट्रांजिट बेल 26 तक है, लिहाज़ा कोर्ट इस पर संज्ञान ले. उनके क्लाइंट के पास केवल कल तक का समय है. दिल्ली पुलिस के द्वारा उनकी गिरफ्तारी हो सकती है. सरकारी वकील ने कोर्ट से कहा कि वो कोर्ट का ज्यादा समय नही लेंगे. चूंकि टूल किट मामले में इस कोर्ट को फैक्ट्स पहले से ही मालूम है.
ईरान की राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद के अहम चेहरा अली लारीजानी को इजरायल ने टारगेट किया है. हालांकि ये अब तक साफ नहीं है कि अली लारीजानी की स्थिति कैसी है. इजराइल का एक और बड़ा दावा है कि उसके हमले की जद में बसीज कमांडर भी आए हैं. दावे के मुताबिक बसीज पैरामिलिट्री फोर्स के कमांडर गुलामरेज़ा सुलेमानी को भी निशाना बनाया गया. बसीज, ईरान की एक अहम पैरामिलिट्री फोर्स है, जो आंतरिक सुरक्षा और विरोध प्रदर्शनों को दबाने में भूमिका निभाती है.

एक तरफ अमेरिका और इजरायल मिलकर ईरान पर ताबड़तोड़ हमले कर रहे है. वहीं दूसरी तरफ हिज्बुल्लाह के खिलाफ इजरायल की जंग जारी है. इजरायल ने एक बार फिर लेबनान में हमला किया. लेबनान की राजधानी बेरूत में इजरायली एयर फोर्स ने एयर स्ट्राइक की. हिज्बुल्लाह के ठिकानों को इजरायल ने निशाना बनाया, हमले के बाद बेरूत के कई इलाकों में धमाके की आवाज सुनी गई. हमले के बाद काला धुआं भी उठता देखा गया.

होर्मुज में तेल और गैस पर ईरान ने जो रोक लगा रखी है, उसकी सुरक्षा के लिए अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने अपने मित्र देशों से युद्धपोत भेजने की गुहार लगाई है. लेकिन फ्रांस, जापान, जर्मनी और ऑस्ट्रेलिया ने युद्धपोत भेजने से इनकार कर दिया, यगां तक की यूके ने भी कहां वो अभी इसपर विचार विमर्श कर रहे है.

अफगानिस्तान की राजधानी काबुल में पाकिस्तान की एयरस्ट्राइक से सारे शहर में सन्नाटा पसरा है. जिस अस्पताल में कभी हजार से ज्यादा मरीज थे वो इमारत अब खंडहर में तब्दीर हो गई है. चारों ओर सिर्फ आग और धुंए का गुबार दिख रहा है. इस हमले से 400 से ज्यादा लोगों की मौत हो गई और 250 से ज्यादा लोग घायल हो चुके है.









