
टूलकिट केस: HC में पुलिस की दलील- चैट हमने लीक नहीं की, बताया बदनाम करने की साजिश
AajTak
एक्टिविस्ट दिशा रवि द्वारा टूलकिट और व्हाट्सएप चैट लीक मामले में जो दिल्ली पुलिस पर आरोप लगाए हैं, उससे पुलिस ने अदालत में इनकार कर दिया है.
किसान आंदोलन से जुड़े टूलकिट मामले को लेकर शुक्रवार को दिल्ली हाईकोर्ट में सुनवाई हुई. दिशा रवि द्वारा टूलकिट और व्हाट्सएप चैट लीक मामले में जो दिल्ली पुलिस पर आरोप लगाए हैं, उससे पुलिस ने अदालत में इनकार कर दिया है. दिल्ली पुलिस ने अदालत में बताया कि दिशा रवि द्वारा पुलिस को बदनाम करने के लिए ही ऐसे आरोप लगाए गए हैं. दरअसल, दिल्ली हाईकोर्ट ने टूलकिट मामले में दिल्ली पुलिस को हलफनामा दायर करने को कहा था. इसी हलफनामे में दिल्ली पुलिस ने दिशा रवि के सभी आरोपों से इनकार किया है.हलफनामे में दिल्ली पुलिस ने क्या कहा? दिल्ली पुलिस ने अदालत को बताया कि दिशा को 13 फरवरी को गिरफ्तार किया गया, जबकि व्हाट्सएप चैट की तारीख 3 फरवरी है. ऐसे में इस संभावना से इनकार नहीं किया जा सकता है कि दिशा ने 3 और 13 के बीच ही दिशा रवि ने खुद ये चैट किसी से साझा की और वो लीक हो गई. या ऐसा भी हो सकता है कि इस बीच दिशा रवि का फोन किसी और के पास रहा हो. आपको बता दें कि दिल्ली हाईकोर्ट ने इस मामले में दिल्ली पुलिस समेत सभी पक्षकारों को एक हफ्ते का वक्त दिया है, इसी कार्यकाल में सभी को अपना जवाब दाखिल करना होगा. अब इस केस की सुनवाई 17 मार्च को होगी.अदालत में और क्या हुआ? दिल्ली हाईकोर्ट की ओर से इस मामले में मीडिया से भी सही जानकारी पहुंचाने की बात कही है ताकि आरोपी का ट्रायल प्रभावित ना हो सके. बता दें कि दिशा रवि के वकील की ओर से अपील की गई थी कि अदालत सभी चैनलों को आदेश दे कि अपने ऑनलाइन प्लेटफॉर्म से चैट का कंटेंट डिलीट किया जाए. हालांकि, अदालत ने इसपर कोई अंतरिम आदेश जारी नहीं किया है.
पाकिस्तान ने रात के अंधेरे में अफगानिस्तान पर एक बार फिर हमला बोला है. पाकिस्तान ने ये एयरस्ट्राइक अफगानिस्तान की राजधानी काबुल में एक नशा मुक्त केंद्र अस्पताल पर किया है. इस हमले में अबतक 400 से ज्यादा मासूमों की मौत हो गई है, वहीं 250 से ज्यादा घायल बताए जा रहे है. वहीं अस्पताल पर हमले के आरोप से पाकिस्तान ने इनकार किया है.

वृंदावन में बंदरों की शरारतें अब सुरक्षा एजेंसियों के लिए भी चुनौती बन गई हैं. राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के तीन दिवसीय दौरे से पहले चश्मा छीनने वाले बंदरों को काबू में रखने के लिए अनोखा उपाय किया गया है. वन्यजीव कानूनों के चलते असली लंगूरों की तैनाती संभव नहीं होने पर अब लंगूरों के कटआउट और विशेष टीमों के जरिए सुरक्षा सुनिश्चित की जाएगी.











