
टूलकिट केस: दिशा रवि को अभी राहत नहीं, HC का अंतरिम आदेश जारी करने से इनकार
AajTak
टूलकिट मामले में गिरफ्तार की गई दिशा रवि को दिल्ली हाईकोर्ट से राहत नहीं मिली है. शुक्रवार को हुई सुनवाई में अदालत ने कोई अंतरिम आदेश जारी करने से इनकार कर दिया है.
किसान आंदोलन से जुड़े टूलकिट मामले में गिरफ्तार हुई दिशा रवि को दिल्ली हाईकोर्ट से कोई राहत नहीं मिली है. दिशा रवि की ओर से मीडिया में टूलकिट से जुड़ी जानकारी लीक होने को लेकर याचिका लगाई थी, दिशा रवि ने अदालत से मांग की थी कि जांच से जुड़े तथ्य मीडिया के साथ साझा न किए जाएं. शुक्रवार को दिल्ली हाईकोर्ट ने इस मामले में किसी तरह का अंतरिम आदेश जारी करने से इनकार किया है. दिल्ली हाईकोर्ट ने शुक्रवार को सुनवाई के दौरान कहा कि सभी पक्षकारों को एक हफ्ते में इस मामले में अपना जवाब देना होगा. अब इस मामले में अगली सुनवाई 17 मार्च को होनी है.
पाकिस्तान ने रात के अंधेरे में अफगानिस्तान पर एक बार फिर हमला बोला है. पाकिस्तान ने ये एयरस्ट्राइक अफगानिस्तान की राजधानी काबुल में एक नशा मुक्त केंद्र अस्पताल पर किया है. इस हमले में अबतक 400 से ज्यादा मासूमों की मौत हो गई है, वहीं 250 से ज्यादा घायल बताए जा रहे है. वहीं अस्पताल पर हमले के आरोप से पाकिस्तान ने इनकार किया है.

वृंदावन में बंदरों की शरारतें अब सुरक्षा एजेंसियों के लिए भी चुनौती बन गई हैं. राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के तीन दिवसीय दौरे से पहले चश्मा छीनने वाले बंदरों को काबू में रखने के लिए अनोखा उपाय किया गया है. वन्यजीव कानूनों के चलते असली लंगूरों की तैनाती संभव नहीं होने पर अब लंगूरों के कटआउट और विशेष टीमों के जरिए सुरक्षा सुनिश्चित की जाएगी.











