
टूलकिट केसः दिशा रवि को मिलेगी जमानत? थोड़ी देर में अर्जी पर सुनवाई
AajTak
टूलकिट मामले में गिरफ्तार क्लाइमेट एक्टिविस्ट दिशा रवि के मामले में पटियाला हाउस कोर्ट में आज फिर सुनवाई होने वाली है. पटियाला हाउस कोर्ट में दिशा रवि की जमानत याचिका पर दोपहर बाद 2 बजे सुनवाई होनी है.
टूलकिट मामले में गिरफ्तार क्लाइमेट एक्टिविस्ट दिशा रवि के मामले में पटियाला हाउस कोर्ट में आज फिर सुनवाई होने वाली है. पटियाला हाउस कोर्ट में दिशा रवि की जमानत याचिका पर दोपहर बाद 2 बजे सुनवाई होनी है. कोर्ट ने 22 साल की एक्टिविस्ट को कल न्यायिक हिरासत में भेज दिया था. इस मामले में अटॉर्नी सॉलिसिटर जनरल पेश होंगे. हालांकि अभी फाइनल जवाब सबमिट नहीं किया गया है लेकिन अटॉर्नी सॉलिसिटर जनरल (ASG) एसवी राजू ने कहा कि वह बिना जवाब के भी अपनी दलील रख सकते हैं. इस पर कोर्ट के जज धर्मेंद्र राणा ने कहा कि अब वह दोपहर बाद मामले की सुनवाई करेंगे.
पाकिस्तान ने रात के अंधेरे में अफगानिस्तान पर एक बार फिर हमला बोला है. पाकिस्तान ने ये एयरस्ट्राइक अफगानिस्तान की राजधानी काबुल में एक नशा मुक्त केंद्र अस्पताल पर किया है. इस हमले में अबतक 400 से ज्यादा मासूमों की मौत हो गई है, वहीं 250 से ज्यादा घायल बताए जा रहे है. वहीं अस्पताल पर हमले के आरोप से पाकिस्तान ने इनकार किया है.

वृंदावन में बंदरों की शरारतें अब सुरक्षा एजेंसियों के लिए भी चुनौती बन गई हैं. राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के तीन दिवसीय दौरे से पहले चश्मा छीनने वाले बंदरों को काबू में रखने के लिए अनोखा उपाय किया गया है. वन्यजीव कानूनों के चलते असली लंगूरों की तैनाती संभव नहीं होने पर अब लंगूरों के कटआउट और विशेष टीमों के जरिए सुरक्षा सुनिश्चित की जाएगी.











