
टी20 वर्ल्ड कप: बॉयकॉट से बैकफुट तक! पाकिस्तानी यूजर्स के निशाने पर PCB
AajTak
टी20 वर्ल्ड कप मैच से पहले पाकिस्तान सरकार ने मैच का बॉयकॉट किया था, लेकिन बाद में यू-टर्न लेकर टीम को खेलने का आदेश दे दिया. इस फैसले पर पाकिस्तानी सोशल मीडिया यूजर्स अपनी ही सरकार और PCB की खिल्ली उड़ा रहे हैं.
भारत और पाकिस्तान के बीच होने वाले टी20 वर्ल्ड कप मैच में अब महज पांच दिन बचे हैं. पाकिस्तान सरकार ने पहले भारत के खिलाफ मैच के बहिष्कार की घोषणा की थी. लेकिन अब इस महा-मुकाबले से पहले पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (PCB) के 'यू-टर्न' पर पाकिस्तानी यूजर्स मजाक उड़ा रहे हैं.
इंडिया टुडे की रिपोर्ट के मुताबिक, कुछ पाकिस्तानी सोशल मीडिया यूजर्स पाकिस्तान के भारत के साथ टी20 वर्ल्ड कप खेलने को समझदारी बता रहे हैं. जबकि कई यूजर्स दुख जता रहे हैं कि कैसे पाकिस्तान ने खुद को दुनिया के सामने एक तमाशे में बदल लिया है.
सोशल मीडिया पर पाकिस्तानी यूजर्स का एक ग्रुप ऐसा भी है, जो एआई के जरिए फर्जी खबरें फैलाकर, इस चर्चा का फायदा उठाने की कोशिश कर रहा है. पाकिस्तानी नागरिक PCB चेयरमैन मोहसिन नकवी को भी नहीं बख्श रहे हैं.
निशाने पर PCB चेयरमैन मोहसिन नकवी कई पाकिस्तानी यूजर्स सोशल मीडिया पर पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड के चेयरमैन मोहसिन नकवी का मजाक उड़ा रहे हैं. लोग उन्हें अपने ही देश की फजीहत कराने का जिम्मेदार बता रहे हैं. हालांकि, कुछ यूजर्स ऐसे दावे भी कर रहे हैं कि उन्होंने ICC पर दबाव डालकर अपनी सारी मांगें मनवा ली हैं, जो कि हकीकत से परे है.
यह भी पढ़ें: टी20 वर्ल्ड कप में भारत-पाक खिलाड़ियों में होगा हैंडशेक? ICC-PCB डील से क्या निकला
"Do beggars have a choice?"- भारतीय यूजर्स का तंज पाकिस्तान के इस यूटर्न पर भारतीय यूजर्स भी खूब चुटकी ले रहे हैं. भारतीय यूजर्स ने पाकिस्तान के इस सरेंडर पर तंज कसते हुए लिखा, 'Do beggars have a choice?' भारतीय सोशल मीडिया पर इसे पाकिस्तान का 'डर' भी बताया जा रहा है कि ICC से मिलने वाले भारी फंड और BCCI की आर्थिक ताकत के आगे पाकिस्तान को झुकना पड़ा.

अफगानिस्तान और पाकिस्तान के बीच मिडिल ईस्ट वॉर से भी पहले से जंग चल रही है. पाकिस्तान का आरोप है कि अफगानिस्तान की तालिबान सरकार टीटीपी जैसे आतंकी समूहों को पनाह दे रही है जो पाकिस्तान में हमले करते हैं. लेकिन तालिबान ने इन आरोपों को खारिज किया है. दोनों देशों का झगड़ना चीन के हितों के खिलाफ जा रहा है जिसे देखते हुए उसने एक प्रस्ताव रखा था. पाकिस्तान ने सामने से उसे खारिज कर दिया है.

भारत ने ईरान में रह रहे अपने नागरिकों को सलाह दी है कि वे बिना भारतीय दूतावास की अनुमति और संपर्क के किसी भी जमीनी सीमा को पार करने की कोशिश न करें. दूतावास ने चेतावनी दी है कि ऐसा करने पर लोगों को गंभीर लॉजिस्टिक और इमीग्रेशन संबंधी समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है. यह सलाह अमेरिका और इजरायल के हमलों के बाद बढ़े तनाव के बीच जारी की गई है. दूतावास ने भारतीयों से आधिकारिक संपर्क में रहने और हेल्पलाइन नंबरों पर मदद लेने की अपील की है. दूतावास ने कहा, 'हमें बताए बिना ईरान न छोड़ें'. दूतावास ने हेल्पलाइन नंबर जारी किया है.

अमेरिका-इजरायल और ईरान के बीच जारी जंग का आज 17वां दिन है. हर दिन बीतने के साथ ये जंग और भीषण होती जा रही है क्योंकि अब अमेरिका-इजरायल के हमलों का जवाब देने के लिए ईरान ने एडवांस मिसाइलों का इस्तेमाल शुरू कर दिया है. 28 फरवरी से चल रहे युद्ध में ईरान ने पहली बार अपनी सबसे आधुनिक बैलिस्टिक मिसाइलों में से एक सेजिल से इजरायल को टारगेट किया है. सेजिल मिसाइल एयर डिफेंस सिस्टम को चकमा देने में माहिर है, इसी वजह से इसे डांसिंग मिसाइल भी कहा जाता है. ईरान की ओर से सेजिल मिसाइल का इस्तेमाल होने से युद्ध में और तेजी आने का साफ संकेत मिल रहा है.

मध्य पूर्व में जारी तनाव के बीच इजरायल के शहर तेल अवीव पर मिसाइल हमला हुआ है. सोशल मीडिया और सीसीटीवी फुटेज में वो पल कैद हुआ है जब ईरान की मिसाइल तेल अवीव की एक सड़क पर आकर गिरती दिखाई देती है. इज़रायल पुलिस के मुताबिक इस हमले में क्लस्टर वारहेड का इस्तेमाल किया गया, जिससे कई छोटे बम अलग-अलग जगहों पर गिरकर फटे और आसपास के कई इलाकों को नुकसान पहुंचा. देखें वीडियो.

क्या ईरान युद्ध में अमेरिका फंस गया है? स्ट्रेट ऑफ होर्मुज ट्रंप के लिए अब बड़ी चुनौती बन गया है. ट्रंप दावे तो बहुत करते हैं, लेकिन हकीकत ये है कि होर्मुज समुद्री मार्ग अभी भी बंद है. ईरान जिसे चाहता है उसके जहाज जाने देता है. बिना ईरान की सहमति के कोई जहाज वहां से नहीं निकल सकता. देखें श्वेता सिंह की ये रिपोर्ट.








