
टीम इंडिया के लिए फैसले की घड़ी? संजू सैमसन या अभिषेक शर्मा किसका बल्ला क्या कहता है, सुपर-8 में कौन ज्यादा काम का
AajTak
टी20 वर्ल्ड कप 2026 में भारत का अगला मुकाबला जिम्बाब्वे से गुरुवार (26 फरवरी) को चेन्नई के एमए चिदम्बरम स्टेडियम में होना है, इस मुकाबले को लेकर सबसे बड़ा सवाल है कि क्या खराब फॉर्म से जूझ रहे अभिषेक शर्मा ओपनिंग करेंगे या उनकी जगह संजू सैमसन को मौका मिलेगा...
इस टी20 वर्ल्ड कप 2026 में अब 2 बड़े सवाल भारतीय फैन्स के मन में हैं, पहला यह क्या भारतीय टीम गुरुवार (26 फरवरी) को चेन्नई के एमए चिदम्बरम स्टेडियम में बिना कोई बदलाव के उतरेगी? दूसरा सवाल यह कि भारतीय टीम अब भी सेमीफाइनल में जगह बना सकती है.
कुल मिलाकर पहला सवाल देश में इस समय यह एक नेशनल डिबेट बन चुका है कि संजू सैमसन फिर से बेंच पर बैठेंगे और अभिषेक शर्मा खराब फॉर्म के बावजूद खेलेंगे. इसे लेकर aajtak.in ने भी एक पोल क्रिएट किया, जहां लोगों से उनकी राय मांगी गई. जहां लोग जमकर रायशुमारी कर रहे हैं. आप भी होमपेज पर जाकर इस पर अपनी राय दे सकते हैं. वहीं इस खबर के अंत में भी एक पोल क्रिएट किया गया है, वहां भी आप राय दे सकते हैं. यह भी पढ़ें: T20 वर्ल्ड कप के सेमीफाइनल में कैसे पहुंचेगी टीम इंडिया? जिम्बाब्वे के खिलाफ मैच से पहले जानें दोनों समीकरण
वैसे अभिषेक शर्मा के टी20 वर्ल्ड कप 2026 के फॉर्म की बात करें तो उन्होंने 4 मुकाबलों में महज 15 रन बनाए हैं, ये 15 रन भी उनके साउथ अफ्रीका के खिलाफ मुकाबले में आए थे.
वहीं संजू ने इस T20 वर्ल्ड कप में अभिषेक के पेट में संक्रमण की दिक्कत की वजह से बतौर रिप्लेसमेंट ओपनर 22 रनों की पारी खेली थी. ऐसे में यह सवाल बहुत गंभीर हो गया है कि अब जबकि हर मैच भारतीय टीम के लिए 'करो या मरो; जैसा हो गया, तो क्या टीम इंडिया बदलाव करेगी. या अभिषेक शर्मा को मौके देने का सिलसिला जारी रहेगा.
संजू सैमसन vs अभिषेक शर्मा आंकड़ों में कौन भारी अभिषेक शर्मा इस समय टी20 रैंकिंग में नंबर 1 बल्लेबाज हैं, लेकिन उनके हालिया फॉर्म ने टीम इंडिया की टेंशन बढ़ा दी है. लेकिन 1 जनवरी 2025 से अब तक के टी20 आंकड़े देखे जाएं तो अभिषेक शर्मा भारतीय टीम के सबसे सफल बल्लेबाज हैं.
यह भी पढ़ें: केवल अभिषेक शर्मा ही नहीं, तिलक वर्मा भी उतने ही कसूरवार, संजू सैमसन से टीम इंडिया के मैनेजमेंट को क्या दिक्कत?

2003 के क्रिकेट वर्ल्ड फाइनल में भारतीय टीम खिताब जीतने के लिए मैदान पर उतरी थी, लेकिन कुछ ही घंटों में ये सपना टूट गया था. रिकी पोंटिंग की तूफानी पारी, वीरेंद्र सहवाग की अकेली जंग और 'स्प्रिंग बैट' की रहस्यमयी अफवाहों ने इस मुकाबले को सिर्फ एक मैच नहीं, बल्कि क्रिकेट इतिहास की सबसे चर्चित और यादगार कहानी बना दिया.












