
टीम इंडिया ने तोड़ा 18 साल पुराना रिकॉर्ड... श्रीलंका का ये 'महाकीर्तिमान' भी ध्वस्त होते-होते बचा
AajTak
भारतीय बल्लेबाजों ने जिम्बाब्वे के गेंदबाजों की जमकर खबर ली और विशाल स्कोर खड़ा किया. भारतीय टीम ने इस दौरान कुछ धांसू रिकॉर्ड्स बनाए. हालांकि श्रीलंका का एक ऐतिहासिक रिकॉर्ड को भारतीय टीम तोड़ नहीं पाई.
आईसीसी मेन्स टी20 वर्ल्ड कप 2026 में भारतीय टीम के बल्लेबाजों ने जिम्बाब्वे के खिलाफ जबरदस्त बैटिंग की. 26 फरवरी (गुरुवार) को चेन्नई के एमए चिदम्बरम स्टेडियम में हुए इस मैच में भारत ने चार विकेट पर 256 रन बना डाले. हार्दिक पंड्या (नाबाद 50 रन) और अभिषेक शर्मा (55 रन) ने अर्धशतकीय पारियां खेलीं. वहीं तिलक वर्मा ने तूफानी बल्लेबाजी करते हुए नाबाद 44 रन बनाए.
♦ भारतीय टीम का ये टी20 वर्ल्ड कप के इतिहास में सबसे बड़ा स्कोर रहा. भारत का इससे पहले टी20 वर्ल्ड कप में बेस्ट स्कोर 4 विकेट पर 218 रन था, जो उसने साल 2007 में इंग्लैड के खिलाफ डरबन में बनाया था. ये वही मैच था, जिसमें युवराज सिंह ने 12 गेंदों पर अर्धशतक जड़ा था. भारत ने 18 साल बाद अपने उस रिकॉर्ड को तोड़ा है.
♦ देखा जाए तो मौजूदा टी20 वर्ल्ड कप में किसी टीम का ये सबसे बड़ा स्कोर रहा. इससे पहले वेस्टइंडीज ने जिम्बाब्वे के खिलाफ ही मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में 6 विकेट पर 254 रन बनाए थे.
♦ टी20 वर्ल्ड कप के इतिहास का ये दूसरा बड़ा स्कोर रहा. भारतीय टीम सिर्फ श्रीलंका से पीछे रह गई. श्रीलंका ने साल 2007 के टी20 वर्ल़्ड कप में केन्या के खिलाफ जोहानिसबर्ग के वांडरर्स में 6 विकेट पर 260 रन बनाए. श्रीलंका का ये रिकॉर्ड अब भी अटूट है.
टी20 विश्व कप में सर्वोच्च स्कोर 260/6 श्रीलंका बनाम केन्या, जोहान्सबर्ग 2007 256/4 भारत बनाम जिम्बाब्वे, चेन्नई 2026; 254/6 वेस्टइंडीज बनाम जिम्बाब्वे, वानखेड़े 2026 235/5 आयरलैंड बनाम ओमान, कोलंबो एसएससी 2026 230/8 इंग्लैंड बनाम साउथ अफ्रीका, वानखेड़े 2016 229/4 साउथ अफ्रीका बनाम इंग्लैंड, वानखेड़े 2016
♦ भारतीय बल्लेबाजों ने जिम्बाब्वे के खिलाफ कुल 17 छक्के लगाए. यह टी20 विश्व कप की एक पारी में भारतीय बल्लेबाजों द्वारा लगाए सबसे अधिक छक्के हैं.

2003 के क्रिकेट वर्ल्ड फाइनल में भारतीय टीम खिताब जीतने के लिए मैदान पर उतरी थी, लेकिन कुछ ही घंटों में ये सपना टूट गया था. रिकी पोंटिंग की तूफानी पारी, वीरेंद्र सहवाग की अकेली जंग और 'स्प्रिंग बैट' की रहस्यमयी अफवाहों ने इस मुकाबले को सिर्फ एक मैच नहीं, बल्कि क्रिकेट इतिहास की सबसे चर्चित और यादगार कहानी बना दिया.












