
'टीम इंडिया के ड्रेसिंग रूम में All is not Well... मुंबई vs दिल्ली के गुट'
AajTak
विराट कोहली के टी20 प्रारूप की कप्तानी छोड़ने के फैसले से संकेत मिलते हैं कि भारतीय ड्रेसिंग रूम में सब कुछ सही नहीं है. ऐसा मानना है पाकिस्तान के पूर्व टेस्ट लेग स्पिनर मुश्ताक अहमद का.
विराट कोहली के टी20 प्रारूप की कप्तानी छोड़ने के फैसले से संकेत मिलते हैं कि भारतीय ड्रेसिंग रूम में सब कुछ सही नहीं है. ऐसा मानना है पाकिस्तान के पूर्व टेस्ट लेग स्पिनर मुश्ताक अहमद का. पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (PCB) के हाई परफोर्मेंस केंद्र में काम कर रहे मुश्ताक ने कहा, ‘जब एक सफल कप्तान कहता है कि वह कप्तानी छोड़ना चाहता है तो इसका मतलब है कि ड्रेसिंग रूम में सब कुछ सही नहीं है. मुझे अभी भारतीय ड्रेसिंग रूम में दो गुट नजर आते हैं…. मुंबई और दिल्ली गुट.’

2003 के क्रिकेट वर्ल्ड फाइनल में भारतीय टीम खिताब जीतने के लिए मैदान पर उतरी थी, लेकिन कुछ ही घंटों में ये सपना टूट गया था. रिकी पोंटिंग की तूफानी पारी, वीरेंद्र सहवाग की अकेली जंग और 'स्प्रिंग बैट' की रहस्यमयी अफवाहों ने इस मुकाबले को सिर्फ एक मैच नहीं, बल्कि क्रिकेट इतिहास की सबसे चर्चित और यादगार कहानी बना दिया.












