टीम इंडिया की एक ही कमजोरी, ऐसे गिरे 19 में से 12 विकेट... अब क्या करेंगे सूर्या-गंभीर?
AajTak
इस T20 वर्ल्ड कप में भारतीय क्रिकेट टीम के लिए नतीजा कुछ भी हो, लेकिन उसको अब आने वाले समय में उस चीज पर मेहनत करनी होगी जो कभी टीम की मजबूती मानी जाती थी. इस वर्ल्ड कप में भारतीय टीम की बल्लेबाजी की कलई ऑफ स्पिन की गेंदबाजी के सामने पूरी तरह खुल चुकी है.
ICC मेन्स टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सुपर-8 राउंड में आज भारत और जिम्बाब्वे के बीच बेहद अहम मुकाबला खेला जाएगा. यह मैच चेन्नई के ऐतिहासिक एमए चिदम्बरम में शाम 7 बजे से शुरू होगा. वहीं इस मुकाबले से पहले भारतीय टीम के लिए एक बड़ा संकट होगा कि वो कैसे ऑफ स्पिनर्स से निबटती है, क्योंकि टीम इंडिया स्पिनर्स और खासकर ऑफ स्पिनर्स के सामने इस टी20 वर्ल्ड कप में एकदम 'सरेंडर मोड' में नजर आई है.
जिम्बाब्वे के साथ मैच से पहले चर्चा रन-रेट या टीम कॉम्बिनेशन की नहीं, बल्कि टीम इंडिया की बल्लेबाजी की एक बड़ी कमजोरी की हो रही है. अब तक सिर्फ एक मैच हारने के बावजूद टीम इंडिया की बल्लेबाजी में एक पैटर्न साफ नजर आया है, और वो ऑफ स्पिन के खिलाफ लगातार संघर्ष. ऐसे में सूर्यकुमार यादव और गौतम गंभीर की प्लानिंग क्या होगी, यह देखने वाली बात होगी.
In frame: The Grind 👊#TeamIndia | #T20WorldCup | #MenInBlue | #INDvZIM pic.twitter.com/a4RbFMxlTe
स्पिन ने खोली भारत की कमजोरी इस वर्ल्ड कप में भारत अब तक स्पिन के खिलाफ 19 विकेट गंवा चुका है, जिनमें से 12 विकेट ऑफ-स्पिनरों ने लिए हैं. विरोधी टीमों ने इस कमजोरी को पहचान लिया है और नई गेंद से ही स्पिन अटैक शुरू करने की रणनीति अपनाई है.यह भी पढ़ें: अक्षर-सैमसन IN, ये 2 खिलाड़ी होंगे बाहर..? जिम्बाब्वे के खिलाफ ऐसी होगी टीम इंडिया की प्लेइंग 11
जिम्बाब्वे के स्टार ऑलराउंडर सिकंदर रजा, जो इस वर्ल्ड कप में अपनी टीम के रिवावाइवल का फेस रहे हैं, उनके बाएं हाथ की हथेली में चोट जरूर है, लेकिन भारत के खिलाफ गेंद से हमला करने की उनकी मंशा बिल्कुल साफ है.
पावरप्ले में ही लग रहे शुरुआती झटके ऑफ-स्पिन के खिलाफ भारत की परेशानी का अंदाजा इस बात से लगाया जा सकता है कि 12 में से 4 विकेट पावरप्ले में गिरे हैं. अभिषेक शर्मा और ईशान किशन दोनों ही दो-दो बार ऑफ-स्पिन का शिकार बन चुके हैं.यह भी पढ़ें: श्रीलंका की हार से खुली पाकिस्तान की किस्मत? बदल गया T20 वर्ल्ड कप सेमीफाइनल का गणित, जानें अब ताजा समीकरण

2003 के क्रिकेट वर्ल्ड फाइनल में भारतीय टीम खिताब जीतने के लिए मैदान पर उतरी थी, लेकिन कुछ ही घंटों में ये सपना टूट गया था. रिकी पोंटिंग की तूफानी पारी, वीरेंद्र सहवाग की अकेली जंग और 'स्प्रिंग बैट' की रहस्यमयी अफवाहों ने इस मुकाबले को सिर्फ एक मैच नहीं, बल्कि क्रिकेट इतिहास की सबसे चर्चित और यादगार कहानी बना दिया.












