टिकट बिके, मैदान तय नहीं! T20 वर्ल्ड कप सेमीफाइनल-फाइनल पर ICC हुआ कंफ्यूज
AajTak
T20 वर्ल्ड कप 2026 के सेमीफाइनल और फाइनल के टिकट बिक्री पर आ गए हैं, लेकिन मुकाबले किस शहर में होंगे यह अब तक तय नहीं है. भारत-पाकिस्तान के तनाव की वजह से और हाइब्रिड मॉडल के कारण ICC ने वैकल्पिक वेन्यू रखे हैं. मैच शिफ्ट होने पर क्या टिकट रिफंड मिलेगा?
इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल (ICC) ने T20 वर्ल्ड कप 2026 के सेमीफाइनल और फाइनल के टिकट बिक्री के लिए जारी कर दिए हैं, लेकिन हैरानी की बात यह है कि इन मुकाबलों का अंतिम वेन्यू अब तक तय नहीं है. ICC ने मंगलवार (24 फरवरी) को एक प्रेस रिलीज के जरिए टिकटों की बिक्री की घोषणा की, जिसमें बताया गया कि बिक्री शाम 7 बजे शुरू हुई.
टिकटों में कोलकाता, मुंबई, अहमदाबाद और कोलंबो का विकल्प दिया गया है, जबकि यह साफ नहीं कि मैच वास्तव में इनमें से किस शहर में खेले जाएंगे. इस टूर्नामेंट की सह-मेजबानी भारत और श्रीलका कर रहे हैं, लेकिन पाकिस्तान से जुड़े राजनीतिक तनावों के कारण हाइब्रिड मॉडल लागू किया गया है.
𝙁𝙀𝙀𝙇 𝙏𝙃𝙀 𝙏𝙃𝙍𝙄𝙇𝙇 in the stadiums 🎟️ The tickets for the semi-finals and final of the ICC Men's #T20WorldCup 2026 go live today, 24 February at 7 PM IST ⏰ All the details 📲 https://t.co/tXUgD9Z3tX pic.twitter.com/OfK7knjghw
इस व्यवस्था के तहत पाकिस्तान अपने सभी मैच श्रीलंका में खेल रहा है. इसका सीधा असर नॉकआउट मुकाबलों के वेन्यू पर पड़ता है. अगर पाकिस्तान सेमीफाइनल में पहुंचता है, तो उसका मैच स्वतः कोलंबो शिफ्ट हो जाएगा.
सेमीफाइनल-1 बना ‘फ्लोटिंग मैच’ पहला सेमीफाइनल या तो आर प्रेमदासा स्टेडियम में होगा या ईडन गार्डन्स में होगा, यह इस बात पर निर्भर करेगा कि कौन-सी टीमें क्वालिफाई करती हैं.
दूसरा सेमीफाइनल तय, लेकिन समीकरण यहां भी जुड़े दूसरा सेमीफाइनल फिलहाल वानखेड़े में निर्धारित है, हालांकि पूरे शेड्यूल की संवेदनशीलता पहले मैच के परिणामों से जुड़ी रहेगी.

2003 के क्रिकेट वर्ल्ड फाइनल में भारतीय टीम खिताब जीतने के लिए मैदान पर उतरी थी, लेकिन कुछ ही घंटों में ये सपना टूट गया था. रिकी पोंटिंग की तूफानी पारी, वीरेंद्र सहवाग की अकेली जंग और 'स्प्रिंग बैट' की रहस्यमयी अफवाहों ने इस मुकाबले को सिर्फ एक मैच नहीं, बल्कि क्रिकेट इतिहास की सबसे चर्चित और यादगार कहानी बना दिया.












