
टिकटॉक पर अमेरिका-चीन के बीच हुई डील, डोनाल्ड ट्रंप ने किया ऐलान... जल्द खरीदारों की होगी घोषणा
AajTak
राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने चीन के साथ टिकटॉक डील के लगभग पूर्ण होने की घोषणा की. यह समझौता अमेरिकी कंपनियों को टिकटॉक का नियंत्रण देगा और राष्ट्रीय सुरक्षा सुनिश्चित करेगा. अमेरिकी ट्रेजरी सेक्रेटरी स्कॉट बेसेंट ने मैड्रिड में इसे पुष्टि की.
US-China TikTok Deal: अमेरिकी युवाओं के लिए राहत की खबर आई है जब राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने घोषणा की कि चीन के साथ टिकटॉक को लेकर डील हो गई है. आज (मंगलवार) को मैड्रिड में हुई व्यापारिक वार्ता के दौरान अमेरिकी ट्रेजरी सेक्रेटरी स्कॉट बेसेंट ने इस फ्रेमवर्क डील की पुष्टि की. इस समझौते के तहत टिकटॉक का नियंत्रण अमेरिकी कंपनियों के हाथों में आ जाएगा.
अमेरिकी राष्ट्रपति ने बताया कि टिकटॉक को खरीदने के लिए अमेरिका की कंपनियां सामने आईं हैं. डील तो पक्की हो गई है और इसे लेकर शुक्रवार को चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग के साथ चर्चा करेंगे.
रॉयटर्स की रिपोर्ट के अनुसार, ओरेकल कंपनी इस डील में अग्रणी भूमिका निभाएगी और कई अमेरिकी कंपनियों का कंसोर्टियम (समूह) बनाया जाएगा.
राष्ट्रीय सुरक्षा चिंताओं का समाधान
अमेरिकी अधिकारियों ने बताया कि अमेरिका के सुरक्षा की सभी चिंताओं को ध्यान में रखते हुए समझौता किया गया है. ट्रेजरी सेक्रेटरी बेसेंट के अनुसार, 'समझौते के दौरान हमारा उद्देश्य था कि अमेरिका के राष्ट्रीय सुरक्षा की चिंताओं को पूरी तरह संबोधित किया जाए और यह सुनिश्चित करना था कि समझौता चीनी पक्ष के लिए उचित हो.'
यह भी पढ़ें: 'भारत ने नहीं माना था अमेरिकी मध्यस्थता का प्रस्ताव...', पाकिस्तान के कुबूलनामे से खुली ट्रंप के दावे की पोल

ईरान ने दावा किया है कि उसकी नेवी के एयर डिफेंस ने दो अमेरिकी ड्रोन मार गिराए. ईरान की स्टेट मीडिया के मुताबिक ये दोनों सुसाइड ड्रोन कथित तौर पर अमेरिकी सेना के थे. ईरान की सेना के मुताबिक ड्रोन का पता लगाया गया, उसे ट्रैक किया गया और इससे पहले कि वो बंदर अब्बास नौसैनिक बेस को निशाना बनाते, उन्हें मार गिराया गया. देखें वीडियो.

ईरान-इजरायल युद्ध आज अपने 24वें दिन में प्रवेश कर चुका है, लेकिन शांति की कोई गुंजाइश दिखने के बजाय यह संघर्ष अब एक विनाशकारी मोड़ ले चुका है. ईरान द्वारा इजरायल के अराद और डिमोना शहरों पर किए गए भीषण मिसाइल हमलों से दुनिया हैरान है. ये शहर रणनीतिक रूप से अत्यंत संवेदनशील हैं, इसलिए अब यह जंग सीधे तौर पर परमाणु ठिकानों की सुरक्षा के लिए खतरा बन गई है. युद्ध का सबसे घातक असर ऊर्जा आपूर्ति पर पड़ा है.

तेल टैंकरों के लिए स्ट्रेट ऑफ होर्मुज का रास्ता खोलने को लेकर ईरान को ट्रंप ने 48 घंटे की धमकी थी. समय सीमा खत्म होने से पहले ही नेटो एक्शन में आ गया है. नेटो महासचिव ने बताया कि होर्मुज में मुक्त आवाजाही सुवनिश्चित करने के लिए 22 देशों का समूह बन रहा है. साथ ही उन्होनें कहा कि ईरान के खिलाफ अमेरिका का कदम जरूरी था.

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की ईरान को होर्मुज पर धमकी अब उन्हीं पर उलटी पड़ चुकी है. ट्रंप ने ईरान को 48 घंटे की डेडलाइन देकर होर्मुज खोलने को कहा था, जिसके बाद अब ईरान ने ट्रंप के स्टाइल में ही उन्हें जवाब देते हुए कहा कि यदि अमेरिका उनपर हमला करेगा तो ईरान भी अमेरिका के एनर्जी इंफ्रास्ट्रक्चर को निशाना बनाएगा.









