
'टार्जन चाचा' की इस 45 साल पुरानी बाइक से निकलते हैं पैसे, इशारे पर करती है गजब कारनामे
AajTak
UP News: बरेली के मोहम्मद सईद उर्फ टार्जन चाचा पिछले 45 सालों से मॉडिफाइड बाइक चला रहे हैं. साथ ही उसमें बैठकर अनोखे करतब भी दिखाते हैं. उनकी ये बाइक आम नहीं है, बल्कि इसमें इतनी खूबियां हैं जिन्हें देखने के लिए लोग दूर-दूर से आते हैं. चलिए जातने हैं ऐसा क्या खास है इस बाइक में...
कहते हैं कि काबिलियत का कोई मोल नहीं होता. ऐसी ही काबिलियत की मिसाल हैं मोहम्मद सईद, जिन्हें लोग टार्जन चाचा के नाम से जानते हैं. यूपी में बरेली के रहने वाले टार्जन चाचा जब सड़क पर निकलते हैं तो हर कोई इनको देखता रह जाता है. 85 साल की उम्र में टार्जन चाचा मोटरसाइकिल पर ऐसे-ऐसे स्टंट करते हैं, जिन्हें देख कोई भी हैरान रह जाए.
कमाल के करतब दिखाने वाले मोहम्मद सईद की तो लोग तारीफ करते ही हैं. उनकी मोटरसाइकिल भी इतनी अनोखी है कि लोग इसके साथ सेल्फी लिए बिना नहीं रह पाते. दरअसल, टारजन चाचा के पास मॉडिफाइड बाइक है जिसे वह पिछले 45 सालों से चला रहे हैं.
इस बाइक की एक खास बात यह है कि यह केवल टार्जन चाचा के इशारे पर ही चलती है. उनकी आवाज सुनते ही बाइक खुद स्टार्ट हो जाती है. इतना ही नहीं, बाइक में एक खास एटीएम मशीन भी लगी है. टार्जन चाचा के आवाज देने पर मशीन से अपने आप पैसे भी निकलने लगते हैं. इसी के साथ यह गाना भी सुनाती है. मोहमम्द सईद उर्फ टार्जन चाचा ने बताया कि उनके इशारे पर यह बाइक स्टार्ट भी होती है और रोकने पर स्टैंड पर अपने आप ही खड़ी हो जाती है.
इसके अलावा टार्जन चाचा खुद भी बाइक पर खतरनाक स्टंट करते हैं. वह कभी दोनों हाथ छोड़कर हवा से बात करते हैं तो कभी बाइक पर खड़े होकर अनोखे करतब दिखाते हैं. लोग उनके करतब देखने के लिए दूर-दूर से आते हैं.
बता दें कि टार्जन चाचा पेशे से सुरमा (काजल) बेचने का काम करते हैं. इसलिए उन्हें लोग सुरमे वाले टार्जन चाचा भी बोलते हैं.

होर्मुज में तेल और गैस पर ईरान ने जो रोक लगा रखी है, उसकी सुरक्षा के लिए अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने अपने मित्र देशों से युद्धपोत भेजने की गुहार लगाई है. लेकिन फ्रांस, जापान, जर्मनी और ऑस्ट्रेलिया ने युद्धपोत भेजने से इनकार कर दिया, यगां तक की यूके ने भी कहां वो अभी इसपर विचार विमर्श कर रहे है.

अफगानिस्तान की राजधानी काबुल में पाकिस्तान की एयरस्ट्राइक से सारे शहर में सन्नाटा पसरा है. जिस अस्पताल में कभी हजार से ज्यादा मरीज थे वो इमारत अब खंडहर में तब्दीर हो गई है. चारों ओर सिर्फ आग और धुंए का गुबार दिख रहा है. इस हमले से 400 से ज्यादा लोगों की मौत हो गई और 250 से ज्यादा लोग घायल हो चुके है.











