
टाइल्स के नीचे पति की लाश, लापता पत्नी और परेशान घरवाले... कोमल और मोनू की करतूत सुन दंग रह गए लोग
AajTak
मुंबई के नाला सोपारा में विजय चौहान नामक युवक की रहस्यमयी गुमशुदगी के बाद उसकी लाश घर के फर्श के नीचे से मिली. पुलिस को शक है कि उसकी पत्नी कोमल और उसके प्रेमी मोनू ने मिलकर उसकी हत्या की और सबूत मिटाने के लिए लाश को घर में फर्श के नीचे दफना दिया.
Mumbai Nalasopara Vijay Chauhan Murder Mystery: मुंबई में एक पति अचानक अपने घर से गायब हो जाता है. कुछ दिन बाद उसकी पत्नी भी कहीं लापता हो जाती है. पति के भाई को इस मामले में शक होता है. एक दिन वो अपने गायब हो चुके भाई के घर पहुंचता है. जहां उसकी नजर घर के अंदर फर्श पर लगे नए टाइल्स पर पड़ती है. इसके बाद वो शख्स अपने दोस्तों के साथ मिलकर उस फर्श की खुदाई शुरू करता है. लेकिन जब तक खुदाई खत्म होती है, तब पुलिस भी वहां पहुंच जाती है. आखिर क्या है ये पूरा माजरा. पढ़ें ये खौफनाक कहानी.
21 जुलाई 2025, मुंबई का नाला सोपारा इलाका नाला सोपारा में मौजूद गडकापाड़ा मोहल्ले के एक मकान में सुबह 8 बजे एक कमरे के फर्श की खुदाई चल रही थी. मौके पर आस-पड़ोस के लोगों के साथ-साथ नालासोपारा की पुलिस भी मौजूद थी. सबसे पहले फावड़े से फर्श पर लगी टाइल्स को तोड़ा गया. फिर धीरे-धीरे टाइल्स के टुकड़ों को हटा कर मिट्टी की खुदाई की गई. और फिर जैसे-जैसे खुदाई आगे बढ़ती गई, फर्श के नीचे से तेज बदबू बाहर आने लगी. सवाल था कि आखिर एक मकान के अंदर फर्श के नीचे वो कौन सी चीज़ दफ्न है, जिसकी तलाश में ये कार्रवाई चल रही थी?
घर में जमीन से निकली लाश जल्द ही आस-पास मौजूद लोगों को इसका जवाब भी मिल गया. करीब डेढ़ से दो फीट मिट्टी की खुदाई होते ही ऊपर से एक बनियान जैसी चीज नीचे दबी हुई नजर आती है और इसी के साथ जमीन के नीचे दफ्न उस चीज को लेकर लोगों के मन में कौतुहल और बढ़ जाता है. अब तक गड्ढा थोड़ा और गहरा हो चुका है और अब तेज बदबू की वजह से यहां लोगों का टिकना भी मुश्किल होने लगा था. मगर खुदाई नहीं रुकती और आखिरकार करीब साढ़े 4 फीट गहरे गड्ढे से एक इंसानी लाश की शक्ल में इस खुदाई का राज दुनिया के सामने आया. लेकिन इसी के साथ सवाल ये उठता है कि आखिर ये लाश किसकी है और ये लाश इस मकान के अंदर फर्श के नीचे जमीन में कैसे पहुंची?
15 दिन पहले गायब हो गया था विजय चौहान आगे की तफ्तीश में इस सवाल का जवाब भी सामने आया. आइए आपको इस सवाल का जवाब बताने के लिए 15 दिन पीछे लिए चलते हैं. दरअसल, ये मकान है मेसन यानी राजमिस्त्री का काम करने वाले विजय चौहान का. मगर विजय पिछले करीब 15 दिनों से ही रहस्यमयी तरीके से गायब है. और तो और उसका मोबाइल फोन भी लगातार स्विच्ड ऑफ आ रहा था. विजय यहां अपनी पत्नी कोमल और 8 साल के बेटे के साथ रहता था. जबकि विजय का भाई का घर इस मोहल्ले से थोड़ी दूरी पर बिलालपाड़ा में रहता है.
पत्नी ने कही थी कुर्ला जाने की बात दरअसल, पिछले दिनों विजय के भाई ने एक मकान खरीदा था और इसके लिए उसे कुछ पैसों की जरूरत थी. ऐसे में उसने अपने भाई विजय को कॉल किया. लेकिन जब उसका फोन लगातार नॉट रिचेबल आता था, तो फिर विजय के भाई ने खुद ही यहां आकर अपने भाई के बारे में पता करने का फैसला किया. यहां विजय तो नहीं मिला, लेकिन उसकी पत्नी मिली, जिसने बताया कि विजय कुछ रोज पहले अपने काम से कुर्ला गए हैं.
9 दिन बाद विजय की पत्नी भी गायब तब तो विजय का भाई वापस लौट गया लेकिन जब 9 दिन बाद 19 जुलाई को उसने अपनी भाभी कोमल को फोन किया, तो उसका भी फोन बंद आने लगा. लेकिन जब इसके बाद विजय दोबारा अपने भाई और भाभी की खबर लेने यहां पहुंचा, तो फिर उसे ये देख कर हैरानी हुई कि उसके भाई के साथ-साथ अब उसकी भाभी भी यहां से गायब हो चुकी थी. इसके बाद उसे शक होने लगा.

दिल्ली के उत्तम नगर में होली के दौरान हुई हत्या के बाद पैदा हुए सांप्रदायिक तनाव को देखते हुए दिल्ली हाईकोर्ट ने कड़ा रुख अपनाया है. अदालत ने पुलिस और नागरिक प्रशासन को ईद और रामनवमी के दौरान कानून-व्यवस्था बनाए रखने और किसी भी तरह की 'प्रतिहिंसा' को रोकने के लिए पुख्ता इंतजाम करने का निर्देश दिया है.

बीजेपी ने पश्चिम बंगाल चुनाव के लिए अपनी दूसरी लिस्ट जारी कर दी है, जिसमें रूपा गांगुली, निशीथ प्रमाणिक और प्रियंका तिबरेवाल जैसे 111 बड़े नामों को जगह मिली है. पार्टी ने इस बार पूर्व आईपीएस डॉ. राजेश कुमार और पूर्व टीएमसी नेता तापस रॉय समेत फिल्मी सितारों पर भी दांव लगाया है, जिससे बंगाल का चुनावी मुकाबला अब और भी कड़ा और रोमांचक हो गया है.

मिडिल ईस्ट में जारी संघर्ष के कारण भारत के 6 से ज्यादा जहाज अभी भी स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में फंसे हुए हैं. बताया जा रहा है कि इन जहाजों में ज्यादातर एलपीजी टैंकर और एलएनजी जहाज हैं. जिससे देश में एलपीजी की किल्लत हो सकती है. हालांकि, सरकार ने घरेलू उत्पादन में 40% वृद्धि की है और घरेलू उपभोक्ताओं को प्राथमिकता दी जा रही है.










