
टाइम मिलते ही जानवरों के बीच पहुंच जाती है ये एक्ट्रेस, कहा- मेरा-उनका खास कनेक्शन
AajTak
मॉडल और एक्ट्रेस सबीना माच को बचपन से ही जंगली जानवरों से लगाव रहा है और वे जब शूटिंग नहीं कर रही होती हैं तो अक्सर लोमड़ी, भालू और मोर जैसे जंगली जानवरों के साथ रिलैक्स कर रही होती हैं. सबीना का मानना है कि उनका नेचर और प्राकृतिक चीजों के साथ खास कनेक्शन है.
पोस्ट मलून और स्टीवन सीगल जैसे आर्टिस्ट्स के साथ काम कर चुकीं मॉडल और एक्ट्रेस सबीना माच को बचपन से ही जंगली जानवरों से लगाव रहा है और वे जब शूटिंग नहीं कर रही होती हैं तो अक्सर लोमड़ी, भालू और मोर जैसे जंगली जानवरों के साथ रिलैक्स कर रही होती हैं. सबीना का मानना है कि उनका नेचर और प्राकृतिक चीजों के साथ खास कनेक्शन है. इसके चलते वे जंगली जानवरों के साथ जुड़ाव भी महसूस करती हैं. सबीना ने लैड बाइबल के साथ बातचीत में कहा कि मुझे ऐसा लगता है कि वे मेरी एनर्जी को सेंस कर सकते हैं. इन जानवरों के साथ कनेक्शन इस बात पर निर्भर करता है कि आप उन्हें कैसे ट्रीट करते हैं. उन्होंने आगे कहा कि मेरा मानना है कि अगर कोई जानवर आक्रामक होता है तो अक्सर इंसानों की गलती ही होती है क्योंकि उन्होंने कुछ ना कुछ ऐसा किया होता है जिसके चलते ऐसी स्थिति पैदा होती है. ऐसा भी हो सकता है कि इससे पहले किसी जानवर का शिकार करने की कोशिश की गई हो, उसे शूट करने की कोशिश की गई हो. हालांकि सबीना का ये भी कहना है कि कई जानवरों के व्यवहार को लेकर आप शत प्रतिशत अनुमान नहीं लगा सकते हैं. उन्होंने कहा कि कोई इस बात को जानता है कि अगर कोई जानवर हर समय अच्छे से बर्ताव करता है इसका मतलब ये नहीं ऐसा हमेशा ही होगा. तो मैं अपनी तरफ से काफी सतर्क भी रहती हूं. उन्होंने कहा कि ऐसा भी नहीं है कि आप उनके पास सीधा जाकर उन्हें छूने या गले लगने की कोशिश करें. ऐसा करने पर अक्सर ये जानवर भाग जाते हैं.
कार खरीदने की प्लानिंग कर रहे हैं तो 1 अप्रैल से आपको इसके लिए ज्यादा पैसे खर्च करने पड़ेंगे. टाटा मोटर्स ने अपनी पेट्रोल, डीजल और सीएनजी कार्स की कीमतों में बढ़ोतरी का ऐलान कर दिया है. मर्सिडीज-बेंज और बीएमडब्लू ने भी कीमतों में इजाफा का ऐलान किया है. संभव है कि दूसरी कंपनियां भी जल्द ही प्राइस हाइक का ऐलान कर सकती हैं.

टाटा मोटर्स ने अपनी नई और अफोर्डेबल ऑल व्हील ड्राइव कार लॉन्च कर दी है. कंपनी ने टाटा हैरियर ईवी का क्वाड व्हील ड्राइव वाला सस्ता वेरिएंट लॉन्च किया है. पहले ये फीचर सिर्फ टॉप वेरिएंट में मिलता था. अब कंपनी ने इसे सेकंड टॉप वेरिएंट में जोड़ा है, जो पिछले वर्जन के मुकाबले 2.5 लाख रुपये कम कीमत पर मिलेगा. आइए जानते हैं इसकी डिटेल्स.











