
टमाटर, अदरक, जीरा के बाद अब मिर्च का भाव मत पूछना, कीमतों में लगी आग, जानिए कब गिरेंगे रेट?
AajTak
Vegetable Price: सबसे ज्यादा गृहणियों को परेशानी हो रही हैं. किचन का बजट बिगड़ गया है. थाली से टमाटर, अदरक और मिर्च का स्वाद गायब है. दिल्ली में अब भी टमाटर 120 से 140 रुपये किलो बिक रहा है.
महंगाई जमकर तांडव मचा रही है. टमाटर, अदरक, जीरा के बाद अब हरी मिर्च ने भी अपना रंग दिखाना शुरू कर दिया है. कुछ दिन पहले 40 किलो बिकने वाली हरी मिर्च के दाम अचानक डबल हो गए हैं. थोक भाव की बात करें तो थोक में 50 से 75 किलो मिर्ची मंडी में बिक रही है, खुदरा में मिर्च का भाव 80 से 120 किलो तक पहुंच गया है. चेन्नई में हरी मिर्च 200 रुपये किलो हो गई है. वहीं कई शहरों से इससे भी ज्यादा भाव हो गया है.
टमाटर ने स्वाद बिगाड़ा
सबसे पहले टमाटर की बात करते हैं, देश के तमाम शहरों में टमाटर 100 रुपये किलो से ऊपर बना हुआ है. कुछ शहरों में तो भाव 150 रुपये किलो तक पहुंच गया है. एशिया की सबसे बड़ी थोक फल और सब्जी मंडी आजादपुर में सोमवार को टमाटर का थोक भाव 60-120 रुपये किलो था. बारिश के कारण फसल खराब होने और सप्लाई में दिक्कत से दिल्ली-NCR में टमाटर की खुदरा कीमतें 140 रुपये प्रति किलोग्राम पर पहुंच गई हैं.
अदरक के भाव भी आसमान पर
वहीं अदरक की कीमत 300 रुपये किलो तक पहुंच गई है. इसके अलावा जीरा 500 रुपये किलो हो गया है. इस बीच मिर्च की कीमत में अचानक तेजी देखी जा रही है. अगर इंदौर की बात करें तो 120 रुपये किलो तक मिर्च का भाव पहुंच गया है. व्यापारियों के मुताबिक फसल खराब होने से हरी मिर्ची की आवक मंडी में कम हो गई है.
अभी मध्य प्रदेश के बड़वानी ओर गुजरात से मिर्ची आ रही है. मध्य प्रदेश में मिर्ची की फसल खराब होने के चलते गुजरात से हरी मिर्ची की आवक इंदौर में हो रही है, जिससे थोक में भाव 75 रुपये किलो तक हो गया है. थोक व्यापारियों का कहना है कि 2 साल बाद हरी मिर्च के दाम बढ़े हैं. खुदरा दुकानदारों का कहना है कि माल बहुत कम आ रहा है, संभावना ये है कि 40 रुपये पाव भी मिर्च हो सकती है.

इलेक्ट्रिक गाड़ियों के साथ सबसे बड़ी चुनौती उन्हें चार्ज करने की होती है. रेंज एंजायटी जैसे शब्द इसी चिंता से निकले हैं, जहां लोगों को ये डर सताता रहता है कि जाने कब उनकी कार बंद हो जाए और उसे चार्ज कहां करेंगे. इसका निदान चीनी कंपनियां तेजी से खोज रही हैं. एक चीनी कंपनी ने सिर्फ 11 मिनट में फुल चार्ज होने वाली सोडियम-आयन बैटरी तैयार की है.

Wobble K Series LED TV Review: कम कीमत में बड़ी स्क्रीन चाहते हैं, तो मार्केट में अब कई ऑप्शन मिलते हैं. ऐसा ही एक टीवी हमने पिछले दिनों इस्तेमाल किया है, जो दमदार फीचर्स के साथ आता है. हम बात कर रहे हैं वॉबल के 65-इंच के टीवी की. ये टीवी 40W के साउंड आउटपुट के साथ आता है. आइए जानते हैं ये टीवी किनके लिए अच्छा ऑप्शन है.











