
झुलसाने वाली गर्मी के बीच विधायक ने गरीबों को बांटे कंबल, Video हो रहा वायरल
AajTak
भीषण गर्मी के बीच तृणमूल कांग्रेस के एक विधायक (TMC MLA) ने गरीबों को कंबल बांटे हैं. इस मामले का वीडियो सोशल मीडया पर वायरल हो रहा है. विधायक से बात की गई तो उन्होंने कहा कि कपड़ों का वितरण होना था, वहां कंबल भी थे तो बांट दिए.
पश्चिम बंगाल के नादिया जिले में एक अजीब वाकया सामने आया है. यहां जब भारी गर्मी से समूचा बंगाल जूझ रहा है, लोगों को heatwave का सामना करना पड़ रहा है, ऐसे में टीएमसी के एक विधायक गरीबों में कंबल बांटते दिखे. इस मामले का वीडियो सोशल मीडिया में तेजी से वायरल हो रहा है.
जानकारी के अनुसार, यह मामला नादिया के करीमपुर का बताया जा रहा है. यहां टीएमसी विधायक विमलेंदु सिंह रॉय गरीबों को कंबल बांटने दिखे. इस मामले का वीडियो सोशल मीडिया में तेजी से वायरल हो रहा है. जिस पर लोग तरह-तरह की प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं.
जब इस बारे में विधायक विमलेंदु सिंह रॉय से पूछा गया तो उन्होंने कहा कि ईद से पहले गरीबों में कपड़ा वितरण का कार्यक्रम था, वहां कपड़ों के साथ कंबल भी थे, इसलिए बांट दिए.
यहां देखें वीडियो
अप्रैल का महीना आखिरी दौर में है और गर्मी का सितम लगातार बढ़ता जा रहा है. देश के अधिकांश हिस्सों में गर्मी कहर बनकर टूट रही है. मौसम विभाग ने बीते दिनों देश के 9 राज्यों में हीटवेव का अलर्ट जारी किया था. इसके साथ ही देश के शहरों के तापमान में भी भारी बढ़त दर्ज की जा रही है. आलम ये है कि अधिकतम पारा 40 डिग्री के पार जा पहुंचा है.
कई शहरों में 40 के पार पहुंच चुका है तापमान

मथुरा में फरसा वाले बाबा की मौत को लेकर फैली अफवाहों और बवाल के बाद पुलिस ने स्पष्ट किया कि ये हत्या नहीं, बल्कि दुर्भाग्यपूर्ण हादसा था और गौ तस्करी से इसका कोई संबंध नहीं है. अफवाहों के कारण इलाके में पथराव और हंगामा हुआ, जिसमें पुलिसकर्मी घायल हुए। पुलिस ने स्थिति नियंत्रण में लेकर जांच शुरू कर दी है.

मथुराक के कोसी कला इलाके में एक ट्रक से दूसरे ट्रक में हुई टक्कर में गौरक्षक चंद्रशेखर उर्फ फरसे वाले बाबा की मौत हो गई थी. इस मामले में घायल ट्रक चालक की भी इलाज के दौरान अस्पताल में मौत हो गई है. पुलिस का कहना है कि इस मामले को गौतस्करी कहकर अफवाह फैलाई गई और हाइवे जाम करने के साथ पथराव किया गया. इस पूरे मामले को लेकर केस दर्ज कर 13 लोगों को अरेस्ट किया गया है.

भारत मौसम विज्ञान विभाग ने दिल्ली समेत कई राज्यों के लिए बारिश का अलर्ट जारी किया है. आईएमडी ने बताया है कि सोमवार को दिल्ली का आसमान बादलों से घिरा रहेगा और सुबह से दोपहर के बीच गरज-चमक के साथ हल्की बारिश हो सकती है. अमेरिका के टेक्सास से निकला जहाज Pyxis Pioneer रविवार सुबह मंगलुरु बंदरगाह पहुंच गया.










