
झारखंड में माओवादियों ने उड़ा दीं रेल की पटरियां, हावड़ा-मुंबई रेल मार्ग घंटो रहा बाधित
AajTak
पुलिस अधीक्षक आशुतोष ने बताया कि विस्फोट के बाद रेलवे पटरियों पर मरम्मत का काम सुबह से ही शुरू कर दिया गया था. उन्होंने बताया कि माओवादियों ने इलाके में बैनर और पोस्टर भी लगाए हैं. पुलिस इस पूरी घटना को लेकर छानबीन कर रही है.
प्रतिबंधित नक्सली संगठन सीपीआई (माओवादी) के सदस्यों ने झारखंड के पश्चिमी सिंहभूम जिले में रेलवे ट्रैक के एक हिस्से को विस्फोट से उड़ा दिया. जिसकी वजह से हावड़ा-मुंबई मार्ग कई घंटों तक बाधित रहा. और ट्रेन सेवाएं ठप रहीं. पुलिस ने शुक्रवार को इस बारे में जानकारी दी.
पश्चिमी सिंहभूम के पुलिस अधीक्षक आशुतोष शेखर ने पीटीआई को बताया कि यह घटना राज्य की राजधानी रांची से लगभग 150 किलोमीटर दूर महादेवसाल और पोसोइता रेलवे स्टेशनों के बीच गुरुवार की देर रात हुई थी. इसके बाद पूरे इलाके में सुरक्षा कड़ी कर दी गई है.
पुलिस अधीक्षक आशुतोष ने बताया कि विस्फोट के बाद रेलवे पटरियों पर मरम्मत का काम सुबह से ही शुरू कर दिया गया था. उन्होंने बताया कि माओवादियों ने इलाके में बैनर और पोस्टर भी लगाए हैं. पुलिस इस पूरी घटना को लेकर छानबीन कर रही है.
उधर, दक्षिण पूर्व रेलवे के चक्रधरपुर डिवीजन के सहायक वाणिज्यिक प्रबंधक विनीत कुमार ने पीटीआई को बताया कि शुक्रवार सुबह करीब 8.15 बजे डिवीजन में ट्रेन परिचालन फिर से शुरू हो गया है. विनीत कुनार ने बताया कि महादेवसाल और पोसोइता खंड के बीच तीसरे ट्रैक के क्षतिग्रस्त होने की जानकारी गुरुवार की रात 11.47 बजे मंडल मुख्यालय को मिली थी.
सहायक वाणिज्यिक प्रबंधक विनीत कुमार ने आगे जानकारी देते हुए बताया कि अज्ञात व्यक्तियों द्वारा किए गए विस्फोट में लगभग दो से तीन मीटर की पटरियां क्षतिग्रस्त हो गईं थीं. उन्होंने बताया कि घटना के तुरंत बाद चक्रधरपुर मंडल में ट्रेन सेवाओं को कंट्रोल कर दिया गया था. कुमार के अनुसार, रेलवे अधिकारी जल्द ही घटना के कारण रोकी गई और रद्द की गई ट्रेनों की संख्या के बारे में भी जानकारी देंगे.
आपको बता दें कि प्रतिबंधित नक्सली संगठन सीपीआई (माओवादी) 16 दिसंबर से 'विरोध सप्ताह' मना रहा है और उसी संगठन ने शुक्रवार को भारत बंद का आह्वान किया था.

पाकिस्तान ने रात के अंधेरे में अफगानिस्तान पर एक बार फिर हमला बोला है. पाकिस्तान ने ये एयरस्ट्राइक अफगानिस्तान की राजधानी काबुल में एक नशा मुक्त केंद्र अस्पताल पर किया है. इस हमले में अबतक 400 से ज्यादा मासूमों की मौत हो गई है, वहीं 250 से ज्यादा घायल बताए जा रहे है. वहीं अस्पताल पर हमले के आरोप से पाकिस्तान ने इनकार किया है.

वृंदावन में बंदरों की शरारतें अब सुरक्षा एजेंसियों के लिए भी चुनौती बन गई हैं. राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के तीन दिवसीय दौरे से पहले चश्मा छीनने वाले बंदरों को काबू में रखने के लिए अनोखा उपाय किया गया है. वन्यजीव कानूनों के चलते असली लंगूरों की तैनाती संभव नहीं होने पर अब लंगूरों के कटआउट और विशेष टीमों के जरिए सुरक्षा सुनिश्चित की जाएगी.











