
झारखंड में पुलिस को चकमा देकर सिविल कोर्ट से फरार हुए दो कैदी, पुलिस-प्रशासन में मचा हड़कंप
AajTak
झारखंड के पाकुड़ में एक सनसनीखेज मामला सामने आया है. पाकुड़ सिविल कोर्ट ने हत्या के दो आरोपियों को दोषी करार देते हुए सजा सुनाई, जिसके तुरंत बाद वे पुलिस को चकमा देकर कोर्ट परिसर से ही भाग निकले. इस बड़ी लापरवाही के बाद अब पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया है और आरोपियों की तलाश जारी है.
झारखंड के पाकुड़ सिविल कोर्ट परिसर से बुधवार को दो खतरनाक कैदियों के फरार होने की घटना ने सुरक्षा-व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं. दोनों कैदियों को हत्या के एक मामले में दोषी ठहराकर सजा सुनाई गई थी, लेकिन पुलिस हिरासत से बाहर निकलते ही वे फरार हो गए. प्राप्त जानकारी के अनुसार, सिविल कोर्ट परिसर से फरार कैदियों की पहचान शिवधन मोहली और नरेन मोहली (नरेंद्र मोहली) के रूप में हुई है. अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश प्रथम ने हत्या के मामले में दोनों को दोषी करार दिया था. सजा सुनाए जाने के बाद पुलिस बल उन्हें अदालत परिसर से बाहर ले जा रहा था, तभी दोनों मौके का फायदा उठाकर भाग निकले. घटना की पुष्टि पाकुड़ की पुलिस अधीक्षक निधि द्विवेदी ने की. उन्होंने बताया कि मामला संज्ञान में आते ही पुलिस हरकत में आई है. गिरफ्तारी के लिए विशेष टीमों का गठन किया गया है और कई संभावित ठिकानों पर छापेमारी की जा रही है. जगह-जगह पुलिस पदाधिकारियों की टीमें तलाश कर रही हैं.
मामले की जांच शुरू
एसपी निधि द्विवेदी ने कहा कि सुरक्षा में ये चूक कैसे हुई, इसकी गहन जांच के लिए एक कमेटी गठित की जाएगी. जांच के बाद दोषी पाए जाने वाले अधिकारियों और कर्मियों पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी. पुलिस अब पूरे जिले में नाकेबंदी कर भगोड़ों की तलाश में जुटी है.
क्या है मामला बता दें कि ये मामला पाकुड़ जिले के अमड़ापाड़ा थाना क्षेत्र के अंबाडिया गांव का है. यहां पुराने विवाद को लेकर शिवधन मोहली और नरेन मोहली पर एक व्यक्ति की हत्या करने का आरोप था. मृतक की पत्नी ने दोनों पर पति की हत्या करने का आरोप लगाया था. इसी मामले में अदालत ने उन्हें दोषी ठहराया था.

'ऐसे बनेंगे विश्वगुरु...', सिलेंडर के लिए लाइन में खड़े बच्चे ने ऐसा क्या कहा कि हो गया वायरल; देखें
मध्य प्रदेश के छतरपुर शहर के पन्ना रोड पर खुले स्वरूप गैस एजेंसी के गोदाम से लोगों को LPG गैस सिलेंडर वितरित किए जा रहे हैं और लोग घरेलू गैस सिलेंडर के लिए लंबी-लंबी कतार में लगे हुए हैं. इसी लाइन में लगे एक 14 वर्षीय लड़के ने अपनी अपनी प्रतिक्रिया देते हुए सबके होश उड़ा दिए,जिसका वीडियो जबरदस्त वायरल हो रहा है. देखिए.

महाराष्ट्र की राजधानी मुंबई में LPG सिलेंडर की कमी से ज्यादातर खाने पीने के स्टॉल परेशान है. और इससे खाना पकाने का भी खर्चा बढ़ गया है, क्योंकि कमर्शियल गैस नहीं मिलने की वजह से कई लोगों मे कोयले की भट्टी और इलेक्ट्रिक स्टोव का इस्तेमाल करना शुरु कर दिया है. कुछ दुकानदारों ने ये बढ़ा हुआ खर्च ग्राहकों पर डाल दिया है.

बिहार समेत 10 राज्यों में राज्यसभा की 37 सीटों के लिए हुए चुनाव में कई दिलचस्प नतीजे सामने आए. बिहार, ओडिशा और हरियाणा को छोड़कर अन्य सात राज्यों में 26 उम्मीदवार निर्विरोध निर्वाचित हुए. वहीं, बिहार की सभी पांच सीटें एनडीए ने जीतीं, जबकि ओडिशा में बीजद और कांग्रेस विधायकों की क्रॉस-वोटिंग के कारण भाजपा को दो सीटें मिलीं. हरियाणा में मतपत्र की गोपनीयता को लेकर विवाद के कारण मतगणना करीब 5 घंटे तक रुकी रही.

दिल्ली में एलपीजी सिलेंडर की कमी से लोगों की परेशानी बढ़ गई है, खासकर झुग्गी बस्तियों में रहने वाले परिवार सबसे ज्यादा प्रभावित हो रहे हैं. गोविंदपुरी के नवजीवन कैंप में कई घरों में खाना बनना बंद हो गया है. पहले 900 रुपये का सिलेंडर अब ब्लैक मार्केट में 4,000 रुपये तक बिक रहा है, जबकि खुले में बिकने वाली गैस 400 रुपये प्रति किलो मिल रही है. कई लोग लकड़ी से खाना बना रहे हैं और गैस एजेंसियों की ओर से मदद नहीं मिलने की शिकायत कर रहे हैं.









