
झारखंड: 'पुलिस मैन ऑफ द वीक' से सिमडेगा पुलिस ने रचा नया इतिहास, पुलिसकर्मियों में बेहतर करने की लगी होड़
AajTak
झारखंड के सिमडेगा में पुलिस ने पहली बार 'पुलिस मैन ऑफ द वीक' पहल शुरू की है. इसके तहत हर सप्ताह उत्कृष्ट कार्य, कर्तव्यनिष्ठा और टर्न आउट वाले पुलिसकर्मियों को सम्मानित किया जाता है. अब तक नौ कर्मियों को यह सम्मान मिल चुका है. एसपी एम अर्शी की इस पहल से पुलिसकर्मियों में बेहतर करने की होड़ लगी है और जनता का भरोसा भी मजबूत हो रहा है.
झारखंड के सिमडेगा जिले में पुलिसिंग को नई दिशा देने वाली एक अनोखी पहल शुरू की गई है. इसका असर पूरे राज्य में चर्चा का विषय बन गया है. सिमडेगा पुलिस ने पहली बार 'पुलिस मैन ऑफ द वीक' योजना की शुरुआत की है. इसके तहत थानों, ओपी और पुलिस कामालयों में पदस्थापित कर्मियों को उनके बेहतर काम, कर्तव्यनिष्ठा और उत्कृष्ट टर्न आउट के लिए हर सप्ताह सम्मानित किया जा रहा है. इस कदम ने पुलिस बल के भीतर न केवल मनोबल बढ़ाया है, बल्कि एक सकारात्मक प्रतिस्पर्धा का भी वातावरण तैयार किया है.
दरअसल, इस पहल की अगुवाई जिले के पुलिस अधीक्षक (SP) एम. अर्शी ने की है. हर शनिवार को चयनित पुलिसकर्मी को सम्मानित किया जाता है. इस कड़ी में शनिवार को एसपी अर्शी ने बांसजोर थाना गार्ड में प्रतिनियुक्त हवलदार रवि कुमार टूटी को प्रशस्ति पत्र और उपहार देकर सम्मानित किया. अब तक नौ पुलिस कर्मियों एवं अधिकारियों को इस सम्मान से नवाजा जा चुका है. इनमें गोविंद कुमार अखौरी, फगुआ मुंडा, रसोलिया तोपनो, सुमित कुमार ठाकुर, सरिता कुमारी, विपुल कच्छप, पियूष हीरो, अरुणा खाखा और रवि कुमार टूटी शामिल हैं.
यह भी पढ़ें: झारखंड: सिमडेगा में खाप पंचायत का क्रूर फैसला, पति के साथ रह रही दूसरी पत्नी का गला रेतकर जंगल में फेंका
पहल का उद्देश्य और असर
'पुलिस मैन ऑफ द वीक' योजना का मुख्य उद्देश्य पुलिसकर्मियों का मनोबल बढ़ाना और उन्हें अपने काम में निष्ठा व पेशेवर उत्कृष्टता के लिए प्रेरित करना है. इसके जरिए पुलिस बल में सकारात्मक प्रतिस्पर्धा को बढ़ावा दिया जा रहा है. अधिकारियों का मानना है कि यह पहल न केवल पुलिसकर्मियों को प्रेरित करेगी बल्कि जनता के भरोसे को भी मजबूत करेगी. जब लोग देखेंगे कि उनके क्षेत्र के पुलिसकर्मी अपने काम को पूरी ईमानदारी और जिम्मेदारी से निभा रहे हैं, तो पुलिस-जनता के बीच विश्वास और गहराएगा.
पुरस्कृत पुलिसकर्मी की तस्वीर थानों में प्रदर्शित

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ईरान जंग पर राज्यसभा में कहा कि पश्चिम एशिया में चल रहे इस युद्ध को तीन हफ्ते से ज्यादा का समय हो चुका है. इसने पूरे विश्व को गंभीर ऊर्जा संकट में डाल दिया है. इसका असर भारत पर भी पड़ रहा है. गल्फ देशों में करीब एक करोड़ भारतीय रहते हैं, वहां काम करते हैं. उनके जीवन की रक्षा भी भारत के लिए चिंता का विषय है. होर्मुज स्ट्रेट में बड़ी संख्या में जहाज फंसे हैं. उनके क्रू मेंबर्स भी अधिकतर भारतीय हैं. यह भी भारत के लिए चिंता का विषय है. ऐसे में जरूरी है कि भारत के इस उच्च सदन से दुनिया में संवाद का संदेश जाए. हम गल्फ के देशों के साथ लगातार संपर्क में हैं. हम ईरान, इजरायल और अमेरिका के साथ भी संपर्क में हैं. हमने डीएस्केलेशन और होर्मुज स्ट्रेट खोले जाने पर भी लगातार बात की है. भारत ने नागरिकों पर, सिविल इंफ्रास्ट्रक्चर पर, एनर्जी और ट्रांसपोर्टेशन इंफ्रास्ट्रक्चर पर हमलों का विरोध किया है.

राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (RBSE) ने 10वीं कक्षा का फाइनल रिजल्ट 2026 घोषित कर दिया है. इस वर्ष लगभग 10 लाख छात्र परीक्षा में शामिल हुए. परिणाम आधिकारिक वेबसाइट rajeduboard.rajasthan.gov.in और rajresults.nic.in पर लाइव कर दिए गए हैं. बोर्ड ने मूल्यांकन प्रक्रिया रिकॉर्ड समय में पूरी की है ताकि नया शैक्षणिक सत्र एक अप्रैल से शुरू हो सके.

मिड मार्च में तेज़ गर्मी महसूस हो रही थी. ये सिलसिला पिछले कई दिनों से जारी था. लेकिन फिर बारिश ने ऐसी दस्तक दी है कि पहाड़ों और मैदानों में ठंड लौट आई है. ये सब वेस्टर्न डिस्टर्बेंस की वजह से हुआ. IMD के मुताबिक, पश्चिमी विक्षोभ के कारण पहाड़ी क्षेत्रों में 29 मार्च तक बर्फबारी और बारिश जारी रहेगी.










