
झारखंड: जज हत्याकांड मामले में रात भर चली छापेमारी, हिरासत में लिए गए 200 अपराधी
AajTak
न्यायाधीश उत्तम आनंद की हत्या के मामले में ऑटो चालक लखन कुमार वर्मा और उसके साथी राहुल वर्मा को पुलिस घटना के दूसरे दिन ही गिरफ्तार कर चुकी है. जबकि ऑटो मालिक रामदेव लोहार को शनिवार की रात गिरफ्तार किया गया.
झारखंड के धनबाद जिले के एडीजे (अष्टम) उत्तम आनंद की हुई हत्या के मामले में पुलिस ने अपनी कार्रवाई तेज कर दी है. पुलिस, हत्या के कारणों को जानने के लिए लगातार छापेमारी कर रही है. इसी कड़ी में पूरे जिले में सभी थाना पुलिस की ओर से छापेमारी अभियान चलाया गया. इस दौरान छोटे-बड़े अपराधों में संलिप्त करीब दो सौ अपराधियों को हिरासत में लिया गया है. इस छापेमारी अभियान का नेतृत्व स्वयं वरीय पुलिस अधीक्षक संजीव कुमार कर रहे थे.
राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (RBSE) ने 10वीं कक्षा का फाइनल रिजल्ट 2026 घोषित कर दिया है. इस वर्ष लगभग 10 लाख छात्र परीक्षा में शामिल हुए. परिणाम आधिकारिक वेबसाइट rajeduboard.rajasthan.gov.in और rajresults.nic.in पर लाइव कर दिए गए हैं. बोर्ड ने मूल्यांकन प्रक्रिया रिकॉर्ड समय में पूरी की है ताकि नया शैक्षणिक सत्र एक अप्रैल से शुरू हो सके.

मिड मार्च में तेज़ गर्मी महसूस हो रही थी. ये सिलसिला पिछले कई दिनों से जारी था. लेकिन फिर बारिश ने ऐसी दस्तक दी है कि पहाड़ों और मैदानों में ठंड लौट आई है. ये सब वेस्टर्न डिस्टर्बेंस की वजह से हुआ. IMD के मुताबिक, पश्चिमी विक्षोभ के कारण पहाड़ी क्षेत्रों में 29 मार्च तक बर्फबारी और बारिश जारी रहेगी.











