
झारखंड: चप्पलों की माला पहनाई, फिर महिला PDS डीलर को गांव में घुमाया, जानें क्यों
AajTak
गांव वालों का आरोप है कि महिला पीडीएस डीलर कई महीनों से राशन वितरित नहीं कर रही थी. इसलिए गुस्साए ग्रामीणों ने डीलर को चप्पलों की माला पहनाकर गांव में घुमाया. गांव वालों के मुताबिक लाभार्थियों को पिछले 4 महीने से पीडीएस के जरिए मिलने वाला सामान वितरित नहीं किया गया है.
झारखंड के दुमका में एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है. यहां गांव वालों ने एक सार्वजनिक वितरण प्रणाली (PDS) की सार्वजनिक वितरण प्रणाली डीलर को चप्पलों की माला पहनाकर गांव में घुमाया. घटना दुमका जिले के गोपोकांदर थाना क्षेत्र के मधुबन गांव में की है.
पुलिस के मुताबिक गांव वालों का आरोप है कि महिला पीडीएस डीलर कई महीनों से राशन वितरित नहीं कर रही थी. इसलिए गुस्साए ग्रामीणों ने डीलर को चप्पलों की माला पहनाकर गांव में घुमाया. गांव वालों के मुताबिक लाभार्थियों को पिछले 4 महीने से पीडीएस के जरिए मिलने वाला सामान वितरित नहीं किया गया है.
पुलिस ने हटवाया सड़क जाम
गोपोकांदर थाना प्रभारी रंजीत मंडल ने बताया कि विरोध प्रदर्शन के तहत गोविंदपुर-साहेबगंज राज्य राजमार्ग को आधे घंटे से अधिक समय तक जाम रखा गया. उन्होंने बताया कि लाभार्थियों को शांत किया गया और राशन वितरित करने का आश्वासन देकर सड़क जाम हटा दिया गया.
राशन वितरण सुनिश्चित करें
स्थानीय कालाबाजारी अधिकारी (बीडीओ) गौतम मोदी ने बताया कि प्राथमिक जांच में पता चला है कि डीलर ने मई में सिर्फ 60 फीसदी और जून में 7 फीसदी खाद्यान्न ही वितरित किया था. जिला आपूर्ति पदाधिकारी विशाल कुमार ने बताया कि उन्होंने बीडीओ को 25 जून को यानी आज राशन वितरण सुनिश्चित करने का निर्देश दिया है.

बिहार समेत 10 राज्यों में राज्यसभा की 37 सीटों के लिए हुए चुनाव में कई दिलचस्प नतीजे सामने आए. बिहार, ओडिशा और हरियाणा को छोड़कर अन्य सात राज्यों में 26 उम्मीदवार निर्विरोध निर्वाचित हुए. वहीं, बिहार की सभी पांच सीटें एनडीए ने जीतीं, जबकि ओडिशा में बीजद और कांग्रेस विधायकों की क्रॉस-वोटिंग के कारण भाजपा को दो सीटें मिलीं. हरियाणा में मतपत्र की गोपनीयता को लेकर विवाद के कारण मतगणना करीब 5 घंटे तक रुकी रही.

दिल्ली में एलपीजी सिलेंडर की कमी से लोगों की परेशानी बढ़ गई है, खासकर झुग्गी बस्तियों में रहने वाले परिवार सबसे ज्यादा प्रभावित हो रहे हैं. गोविंदपुरी के नवजीवन कैंप में कई घरों में खाना बनना बंद हो गया है. पहले 900 रुपये का सिलेंडर अब ब्लैक मार्केट में 4,000 रुपये तक बिक रहा है, जबकि खुले में बिकने वाली गैस 400 रुपये प्रति किलो मिल रही है. कई लोग लकड़ी से खाना बना रहे हैं और गैस एजेंसियों की ओर से मदद नहीं मिलने की शिकायत कर रहे हैं.

आज सबसे पहले हम आपको वो तस्वीर दिखाएंगे. जो मुंद्रा पोर्ट से आई है. यहां स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में गरजती मिसाइल और बरसते ड्रोन्स के बीच से चलकर LPG गैस से भरा शिवालिक जहाज भारत आ गया है. इसमें इतनी गैस है जिससे 32 लाख 40 हजार LPG गैस सिलिंडर भरे जा सकते हैं. लगभग इतनी ही गैस लेकर एक और जहाज. नंदा देवी कल सुबह भारत पहुंच जाएगा. इसके बाद आपको इजरायल-अमेरिका और ईरान के युद्ध के 17वें दिन का हर अपडेट बताएंगे. जंग में पहली बार ईरान ने सेजिल मिसाइल दागी. ये मिसाइल बेहद खतरनाक है, इसके जरिए ईरान अपने देश के किसी भी हिस्से से पूरे इजरायल को निशाना बना सकता है. इस सबके बीच UAE में तेल डिपो में आग लगने के साथ ही दुबई इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर भी हमला हुआ.

दिल्ली एम्स ने 31 वर्षीय हरीश राणा के लिए पैसिव यूथेनेशिया प्रक्रिया शुरू कर दी है. इस के लिए हरीश को शनिवार को गाजियाबाद स्थित आवास से एम्स के डॉ. बीआर अंबेडकर संस्थान रोटरी कैंसर अस्पताल की पैलिएटिव केयर यूनिट में शिफ्ट किया गया है, जहां धीरे-धीरे हरीश के लाफ सपोर्ट सिस्टम को वापस लिया जाएगा, ताकि शरीर स्वाभाविक रूप से शांत हो जाए.









