
झारखंड: गर्भ में पल रही बच्ची का पता चलते ही कराया अबॉर्शन, महिला की हुई मौत
AajTak
कोडरमा में जब एक महिला को अल्ट्रासाउंड से यह पता चला कि उसके पेट में बेटा नहीं बल्कि बेटी पल रही है. तो उसने अबॉर्शन कराया. लेकिन ज्यादा खून निकलने के कारण महिला की मौत हो गई. पुलिस अब इस मामले की जांच कर रही है.
झारखंड के कोडरमा से एक शर्मसार कर देने वाला मामला सामने आया है. यहां एक महिला ने बेटे की चाहत में अल्ट्रासाउंड कराया तो उसे पता चला कि उसके कोख में बच्ची पल रही है. फिर महिला ने गर्भपात कराया. जिसमें महिला की जान चली गई. बताया जा रहा है कि अबॉर्शन के दौरान महिला का खून ज्यादा निकल गया जिससे उसकी मौत हो गई.
यह मामला जयनगर थाना क्षेत्र अंतर्गत स्टेशन रोड परसाबाद में संचालित नेहा क्लीनिक का है. घटना की सूचना मिलते ही कोडरमा पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा और मामले की जांच शुरू की. बताया जा रहा है कि महिला बरही थाना क्षेत्र के शिवपुर की रहने वाली थी और उसकी पहले से दो बेटियां हैं.
मायका पक्ष का आरोप- ससुराल वालों ने जबरन कराया अल्ट्रासाउंड
महिला के मायके वालों का कहना है कि बेटे की चाहत में ससुराल वालों ने उनकी बेटी का जबरन अल्ट्रासाउंड कराया. जिससे पता चला कि उसके गर्भ में बच्ची पल रही है. बताया जा रहा है कि महिला अपने परिजनों के साथ गर्भपात कराने 9 मार्च को नेहा क्लीनिक पहुंची थी.
अस्पताल के डॉक्टर व संचालक डॉक्टर अफताब अंसारी ने यह गर्भपात कराया. सर्जरी के दौरान ब्लिडिंग नहीं रुकी जिससे महिला की स्थिति धीरे-धीरे गंभीर होती चली गई. इसके बाद महिला को रेफर कर दिया. शुक्रवार सुबह परिजन महिला को लेकर आनन-फानन में सदर अस्पताल पहुंचे. जहां जांच के बाद डॉक्टरों ने महिला को मृत घोषित कर दिया.
वहीं इस मामले पर डॉक्टर अफताब अंसारी ने महिला के अबॉर्शन की बात को माना. साथ ही उन्होंने कहा कि महिला के परिवार वालों के कहने पर उन्हें अबॉर्शन करना पड़ा. कोडरमा अल्ट्रासाउंड और गर्भ में पल रहे भ्रूण की लिंग जांच करना खुलेआम चल रहा है. कुछ समय पहले एसडीओ मनीष कुमार के नेतृत्व में कई अल्ट्रासाउंड केंद्रों पर छापेमारी की गई थी. बावजूद इसके गर्भ में पल रहे भ्रूण की लिंग जांच करना खुलेआम जारी है.

दिल्ली के मुखर्जी नगर में 1 साल 9 माह के बच्चे हादी की मौत का मामला सामने आया है. एसएफएस फ्लैट्स के पार्क में मौसी आजरा पर गला दबाने की आशंका है. स्थानीय लोगों ने बच्चे को छुड़ाकर न्यूलाइफ अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित किया. पुलिस ने आरोपी महिला को हिरासत में लिया है. शव को पोस्टमार्टम के लिए बाबू जगजीवन राम अस्पताल भेजा गया है.

तिरुवनंतपुरम में आधी रात को 14 साल के लड़के की जॉयराइड, माता-पिता को घर में बंद कर खाई में गिराई कार
तिरुवनंतपुरम में एक नाबालिग लड़के ने अपने माता-पिता को घर में बंद कर आधी रात को कार निकाली और दोस्त के साथ घूमने निकल गया. तभी करमना में कार रेलिंग तोड़कर कई फीट नीचे जा गिरी, लेकिन दोनों नाबालिग चमत्कारिक रूप से बच गए. पढ़ें इस हादसे की हैरान करने वाली कहानी.

एआई समिट में प्रदर्शन के मामले में इंडियन यूथ कांग्रेस के चार कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार किया गया है. सूत्रों के अनुसार आरोपियों ने पहले काले छाते पर प्रिंटेड स्टिकर लगाकर मंडपम में प्रवेश की योजना बनाई थी, लेकिन सुरक्षा जांच में पकड़े जाने की आशंका के चलते उन्होंने प्लान बदलकर टी-शर्ट पर स्टिकर लगवाए.

दिल्ली से मेरठ के बीच यात्रा को तेज और आसान बनाने की दिशा में 82 किमी लंबे दिल्ली-मेरठ आरआरटीएस कॉरिडोर पर चलने वाली नमो भारत रैपिड रेल ने सराय काले खां से मेरठ के बेगमपुल तक सफल ट्रायल रन पूरा कर लिया है. करीब 160 किमी प्रति घंटे की रफ्तार वाली यह ट्रेन दोनों शहरों के बीच सफर को 55-60 मिनट में पूरा करेगी, जिससे दिल्ली, गाजियाबाद और मेरठ के यात्रियों को बड़ी राहत मिलेगी.

दिल्ली में अरविंद केजरीवाल के नेतृत्व वाली आम आदमी पार्टी को पराजित करने के बाद रेखा गुप्ता की अगुवाई में बीजेपी की सरकार एक साल पूरी कर चुकी है. इस मौके पर सीएम रेखा गुप्ता ने दावा किया कि उन्होंने अपने वादों को पूरा करने की कोशिश की है. साथ ही अपने एक वर्ष की उपलब्धियां भी बताईं. देखें वीडियो.

भारत और बांग्लादेश के रिश्तों में सुधार के संकेत देते हुए दिल्ली स्थित बांग्लादेश हाई कमीशन ने भारतीय नागरिकों के लिए सभी वीजा सेवाएं फिर से शुरू कर दी हैं, जो करीब दो महीने से बंद थीं. यह कदम बांग्लादेश में तारिक रहमान के प्रधानमंत्री बनने के तुरंत बाद उठाया गया. भारत विरोधी छात्र नेता उस्मान हादी की हत्या और विरोध प्रदर्शनों के चलते दोनों देशों के संबंध तनावपूर्ण हो गए थे.

फिल्म स्टार रणवीर सिंह को अमेरिका के एक नंबर से दो बार धमकी मिली है. मुंबई क्राइम ब्रांच ने इस मामले की पुष्टि की है कि धमकी का ऑडियो नोट अमेरिकन नंबर से आया था. गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई के गुर्गे हैरी बॉक्सर द्वारा भेजी गई ये धमकी, जिसमें 10 करोड़ रुपए की फिरौती मांगी गई थी, दिशा पाटनी और अन्य सितारों को भी धमकी मिली है. इस खतरे के पीछे गैंगस्टर नेटवर्क का विस्तार अमेरिका में होना बताया जा रहा है. अनमोल बिश्नोई के खुलासे ने यह भी स्पष्ट किया कि लॉरेंस गैंग का मुख्यालय कनाडा से अमेरिका स्थानांतरित हो चुका है.

केरल के कन्नूर जिले में शुक्रवार को हुए दो बम धमाके से हड़कंप मच गया. पनूर के पास खुदाई के दौरान जमीन में दबा बम फटने से टिपर लॉरी चालक शमिथ लाल घायल हो गया. वहीं, मनोलिक्कावु मंदिर के प्रवेश द्वार के पास अज्ञात व्यक्ति ने सड़क पर बम फेंका. यह घटना मंदिर उत्सव के दौरान CPI(M) और RSS कार्यकर्ताओं के विवाद के बाद हुई.

जम्मू कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने आतंकवाद को लेकर महत्वपूर्ण बयान दिया है. उन्होंने कहा कि आतंकवाद को सहना नहीं होगा और आतंकवाद से जुड़े हर व्यक्ति को कड़ी सजा मिलेगी. जो लोग देश के भविष्य को नुकसान पहुंचाने की साजिश रचेंगे, उन्हें मिट्टी में मिलाया जाएगा. मनोज सिन्हा ने स्पष्ट किया कि देशद्रोही और आतंकवादी सात पीढ़ियों तक अपनी सजा याद रखेंगे.

भारतीय यूथ कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष उदय भानु चिब ने कहा है कि जिस देश का सिस्टम और खुद प्रधानमंत्री ही कॉम्प्रामाइज्ड हो चुके हों, उसके खिलाफ आवाज उठाने का मंच आखिर बचता ही कौन-सा है? उन्होंने कहा कि हम महात्मा गांधी के दिखाए रास्ता पर अगर चलना जानते हैं, तो सरदार भगत सिंह के दिखाए रास्ते पर भी चलना जानते है.



