
झारखंड के फुनसुख वांगड़ू गांव की मिट्टी में बो रहे ISRO के सपने
AajTak
रांची से करीब 15 किलोमीट दूर पिस्का नगड़ी गांव के रहने वाले ज्ञान राज गांव की मिट्टी में वैज्ञनिक बनने और ISRO जाने के सपने बो रहे हैं. ग्रामीण परिवेश के बच्चे भी कहते हैं कि उनका सपना काबिल बनना है कामयाब नहीं. काबिल बने तो कामयाबी झक मारके पीछे आएगी. बच्चे ड्रोन मेकिंग से लेकर रोबोटिक्स की जानकारी और नई तकनीक गढ़ने और जानने में दक्ष हैं. ज्ञान राज PSA ग्रुप के सदस्य से जो साइंस से जुड़े विषयों पर प्रधानमंत्री मोदी को सुझाव देता है.
रांची से करीब 15 किलोमीटर दूर पिस्का नगड़ी गांव के रहने वाले ज्ञान राज गांव की मिट्टी में वैज्ञनिक बनने और ISRO जाने के सपने बो रहे हैं. ग्रामीण परिवेश के बच्चे भी कहते हैं कि उनका सपना काबिल बनना है कामयाब नहीं. काबिल बने तो कामयाबी झक मारके पीछे आएगी. बच्चे ड्रोन मेकिंग से लेकर रोबोटिक्स की जानकारी और नई तकनीक गढ़ने और जानने में दक्ष हैं. ज्ञान राज PSA ग्रुप के सदस्य से जो साइंस से जुड़े विषयों पर प्रधानमंत्री मोदी को सुझाव देता है. ज्ञान राज बी. टेक. हैं और अच्छे ऑफर छोड़कर ग्रामीण बच्चों में छिपी वैज्ञानिक प्रतिभा को निखारने के लिए मेहनत कर रहे हैं. वे फ़िल्म थ्री इडियट्स के फुनसुख वांगड़ू की तरह ही झारखंड के रेंचो बनने में दिलचस्पी रखते हैं. वह ATL लैब चलाते हैं और यहां पढ़ने वाले हर बच्चों को साइंटिस्ट बनाकर ISRO भेजना चाहते हैं. बच्चे भी ISRO के सपने बो रहे हैं और अलग करने की सोच अभी से रखते हैं. ज्ञान की प्रतिभा को अब तक सिर्फ उसी इलाके के बच्चे जानते थे लेकिन कौन बनेगा करोड़पति की हॉट सीट पर बैठने के बाद उन्हें पूरा देश जानने लगा है. सदी के महानायक अमिताभ बच्चन ने ज्ञान राज की तुलना थ्री इडियट मूवी के रेंचो उर्फ फुनसुख वांगड़ू के किरदार से की है. ज्ञान अपने ही पिता के स्कूल के बच्चों में छिपे भावी वैज्ञानिक को तराश रहे हैं. अपने गांव की मिट्टी में इसरो के सपने बो रहे हैं.
आज पूरी दुनिया LNG पर निर्भर है. खासकर भारत जैसे देश, जहां घरेलू गैस प्रोडक्शन कम है, वहां LNG आयात बेहद जरूरी है. लेकिन जैसे ही युद्ध या हमला होता है, सप्लाई चेन टूट जाती है और गैस की कीमतें तेजी से बढ़ जाती हैं. कतर जैसे देशों से निकलकर हजारों किलोमीटर दूर पहुंचने तक यह गैस कई तकनीकी प्रोसेस और जोखिम भरे रास्तों से गुजरती है.

Aaj 23 March 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 23 मार्च 2026, दिन- सोमवार, चैत्र मास, शुक्ल पक्ष, पंचमी तिथि शाम 18.38 बजे तक फिर षष्ठी तिथि, कृतिका नक्षत्र रात 20.49 बजे तक फिर रोहिणी नक्षत्र, चंद्रमा- वृष में, सूर्य- मीन में, अभिजित मुहूर्त- दोपहर 12.03 बजे से दोपहर 12.52 बजे तक, राहुकाल- सुबह 07.53 बजे से सुबह 09.25 बजे तक, दिशा शूल- पूर्व.











