
झारखंड के इन इलाकों में बढ़ती आबादी और बदलती डेमोग्राफी से क्यों डरे हुए हैं आदिवासी?
AajTak
झारखंड के आदिवासी इलाकों में काफी कुछ ऐसा चल रहा है, जिसे संदेह की नजर से देखना जरूरी हो जाता है. ये इलाके उन हिस्सों से सीधे जुड़े हैं, जहां अक्सर सीमा-पार से होने वाली गतिविधियों की खबर आती है. ऊपर से सब सामान्य, लेकिन सतह के नीचे जैसे काफी कुछ खदबदाता हुआ. खतरे की आहट-सा. मामले की पड़ताल हमें 1700 किलोमीटर दूर ले गई. कल आपने आदिवासी जमीनों पर अलग बसाहट पर पढ़ा. आज पढ़िए, विवादित थ्योरी का वो हिस्सा, जिसे लव-जिहाद भी कहा जा रहा है.
सरहद से सटे इलाकों में घुसपैठ, धर्म परिवर्तन, लव जिहाद, लैंड जिहाद के आरोपों पर संथाल-परगना के तीन जिलों में हमारी पड़ताल जारी है. पिछले हिस्से में आपने पढ़ा कि कैसे आदिवासी लड़कियों से अल्पसंख्यक समुदाय के लोगों की शादियां इस इलाके में सामाजिक-धार्मिक-राजनीतिक बदलाव की वजह बन रही हैं और इन्हें लेकर आदिवासी समाज की कैसी चिंताएं हैं. आज पढ़िए, रिपोर्ट का दूसरा हिस्सा.
कल की कहानी: आदिवासी दुल्हन, दान की जमीन और हावी होता दीन...झारखंड के इस इलाके में खतरनाक खेल!
‘शादी की अगली सुबह थी. जब नई-नवेली बहू की मुंह दिखाई होती है, मेरे पति ने मुझे एक तोहफा दिया. वे रंजीत कोहली नहीं, रकीबुल हसन थे, और चाहते थे कि मैं भी मुस्लिम हो जाऊं. 40 दिन कैद रही. कुत्ते की छोड़ी दूध-रोटी खाई, मारपीट झेली, और रेप. ससुराल से भागते हुए शरीर पर इतने जख्म थे कि फिर कभी शूटिंग नहीं कर सकी. बाद में जाना, मैं देश की पहली 'लव-जिहाद विक्टिम' थी.’
जुलाई 2014!
अब से ठीक दस साल पहले एक शूटर हुआ करती थीं तारा शाहदेव. रांची का ये तारा दुनिया के आसमान पर जगर-मगर करता, उससे पहले ही एक हादसा हुआ. धर्म छिपाकर शादी. और फिर मजहब बदलने का दबाव. 9 साल चले केस में कई खौफनाक पहलू परत-दर-परत खुलते चले गए.
तारा और रकीबुल का रिश्ता किए और अनकिए के बीच वो अंधेरी कहानी है, जो अक्सर कही-सुनी जाती हैं. खासकर झारखंड के आदिवासी-बहुल जिलों में.

मथुरा में फरसा वाले बाबा की मौत को लेकर फैली अफवाहों और बवाल के बाद पुलिस ने स्पष्ट किया कि ये हत्या नहीं, बल्कि दुर्भाग्यपूर्ण हादसा था और गौ तस्करी से इसका कोई संबंध नहीं है. अफवाहों के कारण इलाके में पथराव और हंगामा हुआ, जिसमें पुलिसकर्मी घायल हुए। पुलिस ने स्थिति नियंत्रण में लेकर जांच शुरू कर दी है.

मथुराक के कोसी कला इलाके में एक ट्रक से दूसरे ट्रक में हुई टक्कर में गौरक्षक चंद्रशेखर उर्फ फरसे वाले बाबा की मौत हो गई थी. इस मामले में घायल ट्रक चालक की भी इलाज के दौरान अस्पताल में मौत हो गई है. पुलिस का कहना है कि इस मामले को गौतस्करी कहकर अफवाह फैलाई गई और हाइवे जाम करने के साथ पथराव किया गया. इस पूरे मामले को लेकर केस दर्ज कर 13 लोगों को अरेस्ट किया गया है.

भारत मौसम विज्ञान विभाग ने दिल्ली समेत कई राज्यों के लिए बारिश का अलर्ट जारी किया है. आईएमडी ने बताया है कि सोमवार को दिल्ली का आसमान बादलों से घिरा रहेगा और सुबह से दोपहर के बीच गरज-चमक के साथ हल्की बारिश हो सकती है. अमेरिका के टेक्सास से निकला जहाज Pyxis Pioneer रविवार सुबह मंगलुरु बंदरगाह पहुंच गया.










