
झारखंड: कृषि कानूनों के खिलाफ कांग्रेस की ट्रैक्टर रैली, कहा- सरकार के झुकने तक जारी रहेगी जंग
AajTak
कांग्रेस नेता आरपीएन सिंह ने कहा कि देश में किसान शहीद हो रहे हैं और महंगाई ने जनता की कमर तोड़ दी है. लेकिन राष्ट्रवाद का नगाड़ा पीटने वाली सरकार देश के अन्नदाताओं को खालिस्तानी जैसे उपनाम देकर बदनाम कर रही है.
कृषि कानूनों के खिलाफ़ दिल्ली बॉर्डर पर किसानों का आंदोलन जारी है. इस बीच झारखंड के हजारीबाग में किसानों के प्रति समर्थन जताने के लिए कांग्रेस ने एक ट्रैक्टर रैली निकाली. केंद्र सरकार से कृषि कानूनों को वापस लेने की मांग करते हुए कांग्रेस नेताओं ने एक रैली भी की. रैली को पार्टी के प्रदेश प्रभारी आरपीएन सिंह, प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष डॉ रामेश्वर उरांव और कृषि मंत्री बादल पत्रलेख समेत कई नेताओं ने संबोधित किया. बता दें कि शनिवार को बुलाई गई इस रैली में बड़ी संख्या में ट्रैक्टर शामिल थे. कांग्रेस नेता और पूर्व केंद्रीय मंत्री आरपीएन सिंह ने कहा कि देश में किसान शहीद हो रहे हैं और महंगाई ने जनता की कमर तोड़ दी है. सरकार पूंजीपतियों के आगे नतमस्तक हो गई है. उन्होंने कहा कि राष्ट्रवाद का नगाड़ा पीटने वाली सरकार देश के अन्नदाताओं को खालिस्तानी जैसे उपनाम देकर बदनाम कर रही है. वहीं, कृषि मंत्री बादल पत्रलेख ने कहा कि किसानों की जब आह लगती है, तो भूचाल आता है. उन्होंने कहा कि जबतक सरकार झुकती नही तब तक ये जंग जारी रहेगी.
पाकिस्तान ने रात के अंधेरे में अफगानिस्तान पर एक बार फिर हमला बोला है. पाकिस्तान ने ये एयरस्ट्राइक अफगानिस्तान की राजधानी काबुल में एक नशा मुक्त केंद्र अस्पताल पर किया है. इस हमले में अबतक 400 से ज्यादा मासूमों की मौत हो गई है, वहीं 250 से ज्यादा घायल बताए जा रहे है. वहीं अस्पताल पर हमले के आरोप से पाकिस्तान ने इनकार किया है.

वृंदावन में बंदरों की शरारतें अब सुरक्षा एजेंसियों के लिए भी चुनौती बन गई हैं. राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के तीन दिवसीय दौरे से पहले चश्मा छीनने वाले बंदरों को काबू में रखने के लिए अनोखा उपाय किया गया है. वन्यजीव कानूनों के चलते असली लंगूरों की तैनाती संभव नहीं होने पर अब लंगूरों के कटआउट और विशेष टीमों के जरिए सुरक्षा सुनिश्चित की जाएगी.











