
झारखंड: उम्र सिर्फ 26 माह...बनना चाहता है कोहली, लगाता है तगड़े शॉट
AajTak
जिस उम्र में बच्चे ठीक से चलना शुरू करते हैं उस उम्र में यह बच्चा गजब के फुटवर्क के साथ मैदान के चारों तरफ शॉट्स लगा रहा है. इस 26 माह के बच्चे का बैट पकड़ने का तरीका शॉट्स सिलेक्शन देखकर ऐसा लग रहा है कि मानों यह को प्रोफेशनल क्रिकेटर हो.
देश में क्रिकेट को लेकर लोगों में ऐसी दीवानगी है जिसका कोई आलम नहीं है. बच्चे से लेकर बूढ़े तक हर कोई क्रिकेट खेलने और देखने के लिए हमेशा तैयार रहता है. झारखंड के बोकारो से एक 26 माह के बच्चा का वीडियो वायरल हुआ है, जिसमें यह बच्चा क्रिकेट के बेहतरीन शॉट्स खेल रहा है. जिसे देखकर हर कोई हैरान रह गया. जिस उम्र में बच्चे ठीक से चलना शुरू करते हैं उस उम्र में यह बच्चा गजब के फुटवर्क के साथ मैदान के चारों तरफ शॉट्स लगा रहा है. इस 26 माह के बच्चे का बैट पकड़ने का तरीका शॉट्स सिलेक्शन देखकर ऐसा लग रहा है कि मानो यह कोई प्रोफेशनल क्रिकेटर हो. यह बच्चा बोकारो जिला के चास प्रखंड अंतर्गत कुरा मोड़ स्थित बिरटांड का रहने वाला है, इसका नाम जयंत कुमार है. बच्चे पिता अमित कुमार के अनुसार इसकी उम्र सिर्फ 26 माह है. इनके बच्चे को क्रिकेट के प्रति जुनून दो वर्ष की उम्र से ही था. एक बार मोबाइल इसने विराट कोहली की बल्लेबाजी देखा तो इसने बैट लेने की जिद कर डाली. उसके बाद जब उसे बैट दिया गया तो वह घर के सामने ही खुले मैदान में बल्लेबाजी करने लगा. होनहार बिरबान के होत चिकने पात। ऐसा ही एक होनहार बिलक्षण प्रतिभा के धनी महज 26 माह का बालक है बोकारो का रहने वाला जयंत कुमार। 26 माह का जयंत पर क्रिकेट का जुनून देखते बनता है। pic.twitter.com/cBkMPn7GEiMore Related News

आज पूरी दुनिया LNG पर निर्भर है. खासकर भारत जैसे देश, जहां घरेलू गैस प्रोडक्शन कम है, वहां LNG आयात बेहद जरूरी है. लेकिन जैसे ही युद्ध या हमला होता है, सप्लाई चेन टूट जाती है और गैस की कीमतें तेजी से बढ़ जाती हैं. कतर जैसे देशों से निकलकर हजारों किलोमीटर दूर पहुंचने तक यह गैस कई तकनीकी प्रोसेस और जोखिम भरे रास्तों से गुजरती है.












