
झारखंड: आदिवासी महिला से दुष्कर्म के आरोपी की मौत पर बवाल, पुलिस की भूमिका पर उठे सवाल
AajTak
झारखंड के रामगढ़ में आदिवासी महिला से दुष्कर्म के आरोपी आफताब अंसारी की पुलिस हिरासत से फरार होने के बाद लाश दामोदर नदी में मिली. मामले में थानेदार समेत चार पुलिसकर्मी को निलंबित कर दिया गया. वहीं, कांग्रेस के प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष ने आरोपी की मौत पर निष्पक्ष जांच की मांग की है.
झारखंड के रामगढ़ जिले में रविवार को तनाव फैल गया जब आदिवासी महिला से दुष्कर्म के आरोपी आफताब अंसारी की लाश दमोदर नदी से बरामद की गई. वह एक रेडीमेड कपड़ों की दुकान में काम करता था और 23 जुलाई को एक दक्षिणपंथी संगठन ने उसे पकड़कर पुलिस को सौंपा था. लेकिन अगले ही दिन वह पुलिस हिरासत से फरार हो गया और बाद में उसकी मौत हो गई.
पुलिस ने इस लापरवाही के लिए रामगढ़ थाने के प्रभारी प्रमोद कुमार सिंह और तीन सिपाहियों को निलंबित कर दिया है. रामगढ़ के SDPO परमेश्वर प्रसाद ने बताया कि अंसारी पर आदिवासी महिला से यौन शोषण का आरोप था. वहीं, पुलिस ने संगठन के सदस्य राजेश सिन्हा को गिरफ्तार किया, जिसने कथित तौर पर सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक वीडियो डालकर सांप्रदायिक तनाव फैलाने की कोशिश की थी.
यह भी पढ़ें: Jharkhand: रामगढ़ में नवविवाहिता की संदिग्ध हालत में मौत, ससुराल वालों पर लगा दहेज के लिए हत्या का आरोप
इस गिरफ्तारी के विरोध में भाजपा विधायक रोशनलाल चौधरी ने भुरकुंडा थाने के बाहर धरना दिया और सिन्हा की तत्काल रिहाई की मांग की. भाजपा सांसद मनीष जायसवाल ने भी गिरफ्तारी की निंदा की और कहा कि सिन्हा को पीड़िता ने मदद के लिए बुलाया था, जब पुलिस ने शिकायत पर कोई कार्रवाई नहीं की.
कांग्रेस के प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष शहजादा अनवर ने रामगढ़ एसपी से मिलकर अंसारी की मौत की निष्पक्ष जांच और जिम्मेदारों की गिरफ्तारी की मांग की है. मामले ने राजनीतिक रंग ले लिया है और अब यह प्रशासनिक निष्क्रियता बनाम सांप्रदायिक तनाव का रूप ले रहा है. वहीं, पुलिस का कहना है कि मामले में कार्रवाई की जा रही है.

होर्मुज में तेल और गैस पर ईरान ने जो रोक लगा रखी है, उसकी सुरक्षा के लिए अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने अपने मित्र देशों से युद्धपोत भेजने की गुहार लगाई है. लेकिन फ्रांस, जापान, जर्मनी और ऑस्ट्रेलिया ने युद्धपोत भेजने से इनकार कर दिया, यगां तक की यूके ने भी कहां वो अभी इसपर विचार विमर्श कर रहे है.

अफगानिस्तान की राजधानी काबुल में पाकिस्तान की एयरस्ट्राइक से सारे शहर में सन्नाटा पसरा है. जिस अस्पताल में कभी हजार से ज्यादा मरीज थे वो इमारत अब खंडहर में तब्दीर हो गई है. चारों ओर सिर्फ आग और धुंए का गुबार दिख रहा है. इस हमले से 400 से ज्यादा लोगों की मौत हो गई और 250 से ज्यादा लोग घायल हो चुके है.











