
झारखंडः जामताड़ा के स्कूलों में रविवार की जगह शुक्रवार को अवकाश, DC बोले- कराएंगे जांच
AajTak
साइबर ठगी के लिए मशहूर जामताड़ा स्कूलों में रविवार की जगह शुक्रवार को अवकाश के मसले को लेकर चर्चा में आ गया है. उर्दू विद्यालय के नाम पर शुक्रवार के दिन साप्ताहिक अवकाश के आरोप को लेकर शिक्षा सचिव ने कहा है कि मामले की जांच कराई जा रही है.
झारखंड का जामताड़ा. जामताड़ा का नाम आते ही जेहन में साइबर ठगी कौंध जाती है. जामताड़ा फिर से चर्चा में है लेकिन इसबार वजह साइबर ठगी नहीं, स्कूलों में शुक्रवार की छुट्टी है. आरोप है कि सरकारी स्कूल में मुस्लिम आबादी और उर्दू विद्यालय का हवाला देकर रविवार की बजाय शुक्रवार के दिन छुट्टी कराई जा रही है. इस मामले ने अब तूल पकड़ लिया है.
जानकारी के मुताबिक झारखंड के जामताड़ा के दो प्रखंड कर्माटांड़ और नारायणपुर में मुस्लिम बहुल आबादी वाले गांवों में संचालित प्राथमिक विद्यालयों में रविवार की बजाय शुक्रवार को साप्ताहिक अवकाश दिया जा रहा है. इन विद्यालयों में मुस्लिम के साथ ही हिंदू धर्म के छात्र भी पढ़ाई करते हैं. अब इसे लेकर बखेड़ा खड़ा हो गया है.
शुक्रवार के दिन विद्यालयों में अवकाश का न सिर्फ ऐलान किया गया है, बल्कि विद्यालय के नोटिस बोर्ड पर भी इसको लेकर जानकारी अंकित की गई है. इस मामले को लेकर विवाद शुरू हुआ तो अब महकमे के अधिकारी कुछ भी बोलने से बच रहे हैं. शिक्षा विभाग की ओर से मिली जानकारी के मुताबिक जिले में 1084 प्राथमिक विद्यालय संचालित हैं जिसमें से 15 विद्यालय उर्दू विद्यालय के रूप में सरकारी अभिलेखों में हैं.
अब आरोप ये भी है कि ग्राम शिक्षा समिति और स्थानीय लोगों के दबाव के कारण दर्जनों विद्यालयों में जबरन उर्दू विद्यालय लिखवा दिया गया है और रविवार की बजाय शुक्रवार को छुट्टी दी जा रही है. हालांकि, इस मामले में विद्यालय के शिक्षक भी कुछ बोलने से कतरा रहे हैं. बेसिक शिक्षा अधिकारी ने इसे लेकर कहा है कि सरकार की ओर से लेटर आया था कि उर्दू विद्यालयों में रविवार की जगह शुक्रवार को साप्ताहिक अवकाश दिया जाएगा.
उन्होंने कहा कि करमाटांड़ के ऊपर भिटरा, बिराजपुर, बर मुंडी हीरापुर स्कूल में शुक्रवार के दिन साप्ताहिक अवकाश की व्यवस्था लागू है. दूसरी तरफ, रांची के डीसी फैज अहमद ने मामले की जांच कराने की बात कही है. उन्होंने आजतक से बात करते हुए कहा कि जांच के बाद ही ये साफ हो पाएगा मामला क्या है. झारखंड के शिक्षा सचिव राजेश शर्मा ने भी मामले की जांच कराने की बात कही है.
क्या है मामला

अमेरिका-इजरायल और ईरान युद्ध का आज 23वां दिन है. अब ये जंग परमाणु प्लांट पर हमलों तक पहुंच गई है. एक दिन पहले इजरायल ने नतांज में ईरान के न्यूक्लियर प्लांट को टारगेट किया, जिसके जवाब में ईरान ने डिमोना और अराद शहरों पर भीषण हमला कर दिया. ईरान के ये हमले युद्ध को और भीषण बना सकते हैं क्योंकि अब इजरायल तेहरान में लगातार कई ठिकानों को निशाना बना रहा है. नेतन्याहू ने इस समय को इजरायल के अस्तित्व और भविष्य की लड़ाई का एक चुनौतीपूर्ण पड़ाव बताया है. वहीं ईरान दावा कर रहा है कि डिमोना और अराद पर हमले के बाद युद्ध का पूरा समीकरण बदल गया है.

आज बात पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के दंगल की जहां टीएमसी और बीजेपी के बीच कड़ा मुकाबला है. बंगाल की सियासत इस वक्त अपने चरम पर है, जहां हर बयान, हर कदम और हर मंच चुनावी रणनीति का हिस्सा बन चुका है. कल ईद के मौके पर मंदिर -मस्जिद का रंग देखने को मिला. ममता बनर्जी ने कोलकाता में ईद के मौके पर बीजेपी के घुसपैठिए वाले मुद्दे पर अबतक का सबसे बड़ा पलटवार किया. ईद-उल-फितर के मौके पर कोलकाता के रेड रोड पर आयोजित एक बड़े धार्मिक कार्यक्रम में ममता ने पीएम मोदी को सबसे बड़ा घुसपैठिया बता दिया. ये वही मुद्दा है जिस पर पीएम मोदी लगातार ममता सरकार को घेर रहे हैं. ममता के बयान पर बीजेपी ने हार की हताशा में दिया गया बयान बताया. वहीं बीजेपी ने भी बंगाल में अपने वोटरों को मैसेज दिया है. शुभेंदु अधिकारी कालीघाट मंदिर में जाकर पूजा-अर्चना की और मां काली से आशीर्वाद मांगते हुए कहा कि बंगाल में घुसकर बांग्लादेशी घुसपैठियों ने बहुत अत्याचार किया है. बंगाल में अगले महीने दो चरण में वोटिंग होनी है. ऐसे में जैसे-जैसे तारीख नजदीक आएगी, बयान और भी तीखे होंगे और सियासी चालें और भी पेचीदा. लेकिन सवाल ये कि क्या बंगाल मंदिर-मस्जिद की राजनीति से बाहर निकल पाएगी. इस बार बंगाल में किस पार्टी की नैरेटिव का सिक्का चलेगा. बीजेपी-टीएमसी की आमने-सामने की लड़ाई में आखिर कांग्रेस और कभी 34 साल तक लगातार सरकार में रहने वाली लेफ्ट क्या कर रही है.

दिल्ली में जद (यू) के पूर्व नेता केसी त्यागी ने रविवार को राष्ट्रीय लोक दल जॉइन कर लिया. उन्होंने जयंत चौधरी की मौजूदगी में पार्टी की सदस्यता ली. इससे पहले मंगलवार को उन्होंने बिना कारण बताए जद (यू) से इस्तीफा दिया था. 2003 से पार्टी से जुड़े त्यागी महासचिव, प्रवक्ता और राजनीतिक सलाहकार जैसे अहम पदों पर रह चुके हैं.

पंजाब की मान सरकार की 'एकमुश्त निपटान स्कीम' को व्यापारियों का भारी समर्थन मिला है. पुराने टैक्स बकाये के जरिए अब तक सरकारी खजाने में 111.16 करोड़ रुपये आ चुके हैं. हालांकि, इस राहत का फायदा सिर्फ 31 मार्च तक ही उठाया जा सकता है. इसके बाद सरकार नरम रुख छोड़कर सख्त एक्शन लेगी और करीब 8,000 संपत्तियों पर कुर्की की कार्रवाई शुरू की जाएगी.

अमेरिका-इजरायल और ईरान युद्ध का आज 23वां दिन है. अब ये जंग परमाणु प्लांट पर हमलों तक पहुंच गई है. एक दिन पहले इजरायल ने नतांज में ईरान के न्यूक्लियर प्लांट को टारगेट किया, जिसके जवाब में ईरान ने डिमोना और अराद शहरों पर भीषण हमला कर दिया. ईरान के ये हमले युद्ध को और भीषण बना सकते हैं क्योंकि अब इजरायल तेहरान में लगातार कई ठिकानों को निशाना बना रहा है. नेतन्याहू ने इस समय को इजरायल के अस्तित्व और भविष्य की लड़ाई का एक चुनौतीपूर्ण पड़ाव बताया है. वहीं ईरान दावा कर रहा है कि डिमोना और अराद पर हमले के बाद युद्ध का पूरा समीकरण बदल गया है.

विश्व जल दिवस पर 'जल है तो कल है' जैसे नारे सुनने में तो अच्छे लगते हैं, लेकिन जमीन पर हकीकत आज भी बहुत कड़वी है. सरकारी कागजों में 'हर घर जल' के बड़े-बड़े दावे तो दिखते हैं, पर असलियत में आज भी लोगों को प्यास बुझाने के लिए दूर-दूर तक पैदल चलना पड़ रहा है. कई परिवारों को तो पानी के लिए खुद कुएं तक खोदने पड़ रहे हैं. जब तक पानी के लिए यह जानलेवा संघर्ष और लंबी कतारें खत्म नहीं होतीं, तब तक ये जल दिवस सिर्फ कैलेंडर की एक तारीख बनकर ही रह जाएगा.







