
ज्वैलरी शॉप लूटने आए बदमाशों ने की फायरिंग, मालिक सहित दो घायल
AajTak
नागोले स्नेहपुरी कॉलोनी में सोना और जेवरात लूटने आए दो बदमाशों ने सोने की दुकान के मालिक पर फायरिंग कर दी. गोली लगने से दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं, जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है. उनकी पहचान कल्याण चौधरी और सुखाराम के रूप में हुई है. वारदात की सूचना के बाद पुलिस तुरंत मौके पर पहुंच गई.
नागोले स्नेहपुरी कॉलोनी में बेखौफ बदमाशों ने ज्वैलरी शॉप में डकैती डालने की कोशिश की. बदमाशों ने सोने की दुकान के मालिक को धमकाया और सोना ले जाने की कोशिश की. रोकने की कोशिश करने पर बदमाशों ने दुकान के मालिक पर फायरिंग कर दी.
इस वारदात में दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं. फायरिंग में घायल हुए दोनों लोगों को नागोले के सुप्रजा अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया गया है. उनकी पहचान कल्याण चौधरी और सुखाराम के रूप में हुई है. घटना की सूचना मिलने पर तुरंत पुलिस मौके पर पहुंच गई है और मामले की जांच कर रही है.
पुलिस सीसीटीवी कैमरों की फुटेज के आधार पर बदमाशों की शिनाख्त करने की कोशिश में जुटी हुई है. सीआई मधुसूदन ने घटना की जानकारी देते हुए बताया कि दुकान के मालिक का अस्पताल में इलाज चल रहा है. उन्होंने बताया कि पुलिस घटना की जांच कर रही है.
यह डकैती के प्रयास का मामला है. दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरे की फुटेज ले ली गई है. जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा.

भारत मौसम विज्ञान विभाग ने दिल्ली समेत कई राज्यों के लिए बारिश का अलर्ट जारी किया है. आईएमडी ने बताया है कि सोमवार को दिल्ली का आसमान बादलों से घिरा रहेगा और सुबह से दोपहर के बीच गरज-चमक के साथ हल्की बारिश हो सकती है. अमेरिका के टेक्सास से निकला जहाज Pyxis Pioneer रविवार सुबह मंगलुरु बंदरगाह पहुंच गया.

मिडिल ईस्ट में जारी जंग के कारण हालात काफी खराब हो गए हैं. ईरान और इजरायल-अमेरिका के बीच तनाव बढ़ता जा रहा है, जिसका सबसे बड़ा असर होर्मुज की खाड़ी पर पड़ा है. भारत ने होर्मुज की खाड़ी पर निर्भरता कम करने के लिए अमेरिका से LPG की आपूर्ति को बढ़ावा दिया. इसका परिणाम यह हुआ कि अमेरिका के टेक्सास से निकला जहाज पिक्सिस पायनियर मंगलुरु बंदरगाह पर रविवार सुबह पहुंच गया.

हरियाणा पुलिस ने डिजिटल अपराधियों और रंगदारी मांगने वालों के खिलाफ 'अभेद्य' मोबाइल ऐप लॉन्च कर एक अभूतपूर्व कदम उठाया है. मुख्यमंत्री की जीरो टॉलरेंस नीति के तहत विकसित ये ऐप संदिग्ध और विदेशी कॉल्स को यूजर तक पहुंचने से पहले ही ब्लॉक कर देगा, जिससे व्यापारियों और आम जनता को मानसिक दबाव से मुक्ति मिलेगी.










