
ज्वेलरी कारोबारी ने चांदी खरीदने के लिए दिए थे 54 लाख, कर्मचारी कैश लेकर फरार... अब पुलिस के हत्थे चढ़ा
AajTak
दिल्ली के चांदनी चौक में ज्वेलरी कारोबारी के 54 लाख रुपये लेकर फरार हुए उसके ही कर्मचारी समेत तीन लोगों को पुलिस ने अरेस्ट किया है. आरोपी कर्मचारी को यह रकम बाजार में चांदी खरीदने के लिए दी गई थी, लेकिन उसने अपने दोस्तों के साथ मिलकर पैसे लेकर भागने की साजिश रच ली.
दिल्ली पुलिस ने चांदनी चौक में 54 लाख की ठगी के मामले में ज्वेलरी कारोबारी के कर्मचारी समेत तीन आरोपियों को अरेस्ट किया है. पुलिस का कहना है कि आरोपी कर्मचारी को यह रकम बाजार में एक कारोबारी को देने के लिए दी गई थी, लेकिन वह कैश लेकर फरार हो गया.
एजेंसी के अनुसार, गिरफ्तार आरोपियों की पहचान 24 वर्षीय रूपेश कुमार, 24 वर्षीय सचिन उर्फ विकास और 21 वर्षीय पवन कुमार के रूप में हुई है. तीनों उत्तर-पूर्वी दिल्ली के सोनिया विहार इलाके के रहने वाले हैं.
पुलिस के मुताबिक, यह मामला 6 फरवरी को दर्ज किया गया था. चांदनी चौक के एक बुलियन ट्रेडर ने शिकायत दी थी कि उसका कर्मचारी रूपेश 5 फरवरी को 54 लाख रुपये लेकर बाजार में भुगतान करने गया था, लेकिन वह रकम लेकर गायब हो गया.
जांच के दौरान पुलिस को सूचना मिली कि चोरी में शामिल कुछ लोग उत्तर-पूर्वी दिल्ली में चोरी के पैसों का बंटवारा करने के लिए मिलने वाले हैं. इसके बाद पुलिस ने 5 मार्च को खजूरी खास फ्लाईओवर के पास जाल बिछाया.
यह भी पढ़ें: मुंबई के बोरीवली में 7.88 करोड़ के सोने की चोरी, डुप्लीकेट चाबी से खोला गया था ज्वेलरी शॉप का ताला
पुलिस ने मौके से दो आरोपियों रूपेश और सचिन को पकड़ लिया. पूछताछ के बाद तीसरे आरोपी पवन कुमार को सोनिया विहार से गिरफ्तार किया गया.

पाकिस्तान ने रात के अंधेरे में अफगानिस्तान पर एक बार फिर हमला बोला है. पाकिस्तान ने ये एयरस्ट्राइक अफगानिस्तान की राजधानी काबुल में एक नशा मुक्त केंद्र अस्पताल पर किया है. इस हमले में अबतक 400 से ज्यादा मासूमों की मौत हो गई है, वहीं 250 से ज्यादा घायल बताए जा रहे है. वहीं अस्पताल पर हमले के आरोप से पाकिस्तान ने इनकार किया है.

वृंदावन में बंदरों की शरारतें अब सुरक्षा एजेंसियों के लिए भी चुनौती बन गई हैं. राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के तीन दिवसीय दौरे से पहले चश्मा छीनने वाले बंदरों को काबू में रखने के लिए अनोखा उपाय किया गया है. वन्यजीव कानूनों के चलते असली लंगूरों की तैनाती संभव नहीं होने पर अब लंगूरों के कटआउट और विशेष टीमों के जरिए सुरक्षा सुनिश्चित की जाएगी.

'ऐसे बनेंगे विश्वगुरु...', सिलेंडर के लिए लाइन में खड़े बच्चे ने ऐसा क्या कहा कि हो गया वायरल; देखें
मध्य प्रदेश के छतरपुर शहर के पन्ना रोड पर खुले स्वरूप गैस एजेंसी के गोदाम से लोगों को LPG गैस सिलेंडर वितरित किए जा रहे हैं और लोग घरेलू गैस सिलेंडर के लिए लंबी-लंबी कतार में लगे हुए हैं. इसी लाइन में लगे एक 14 वर्षीय लड़के ने अपनी अपनी प्रतिक्रिया देते हुए सबके होश उड़ा दिए,जिसका वीडियो जबरदस्त वायरल हो रहा है. देखिए.

महाराष्ट्र की राजधानी मुंबई में LPG सिलेंडर की कमी से ज्यादातर खाने पीने के स्टॉल परेशान है. और इससे खाना पकाने का भी खर्चा बढ़ गया है, क्योंकि कमर्शियल गैस नहीं मिलने की वजह से कई लोगों मे कोयले की भट्टी और इलेक्ट्रिक स्टोव का इस्तेमाल करना शुरु कर दिया है. कुछ दुकानदारों ने ये बढ़ा हुआ खर्च ग्राहकों पर डाल दिया है.









