
ज्यादा से ज्यादा लोग लगवाएं वैक्सीन, इसलिए न्यूड क्लब में खोल दिया वैक्सीनेशन सेंटर
AajTak
अमेरिका में लोग वैक्सीन को प्राथमिकता दें, इसके लिए प्रशासन ने पूरी ताकत झोंक दी है. अमेरिका में वैक्सीन लगवाने पर लोगों को फ्री बेसबॉल गेम्स की टिकटें, बीयर, फ्रेंच फ्राइज और यहां तक की फ्री गांजा तक उपलब्ध कराया जा रहा है. अब अमेरिका के इस शहर में एक अनोखे प्रयोग के तहत स्ट्रिप और न्यूड क्लब को वैक्सीनेशन सेंटर ही बना दिया गया है.
अमेरिका में लोग वैक्सीन को प्राथमिकता दें, इसके लिए प्रशासन ने पूरी ताकत झोंक दी है. अमेरिका में वैक्सीन लगवाने पर लोगों को फ्री बेसबॉल गेम्स की टिकटें, बीयर, फ्रेंच फ्राइज और यहां तक की फ्री गांजा तक उपलब्ध कराया जा रहा है. अब अमेरिका के इस शहर में एक अनोखे प्रयोग के तहत स्ट्रिप और न्यूड क्लब को वैक्सीनेशन सेंटर ही बना दिया गया है. (फोटो क्रेडिट: Getty Images) अब अमेरिका के एक शहर में एक न्यूड-स्ट्रिप क्लब को ही वैक्सीनेशन सेंटर बना दिया गया है. लास वेगास में लैरी फ्लायन्ट हसलर नाम के इस क्लब को लेकर साउथ नेवादा हेल्थ डिस्ट्रिक्ट की चीफ नर्स ने एपी के साथ बातचीत में कहा कि लोगों को वैक्सीन के लिए प्रेरित करने का ये अनूठा तरीका है. मुझे लगता है कि इस प्रयास के बाद वैक्सीनेशन की प्रक्रिया में काफी तेजी देखने को मिलेगी. (फोटो क्रेडिट: Getty Images) गौरतलब है कि ये क्लीनिक दिन में कई घंटे खुलता है. पहले दिन लगभग 100 लोगों को वैक्सीन दी गई थी. इनमें इस क्लब में काम करने वाली महिलाएं, डांसर्स और मॉडल्स भी शामिल थीं. इसके बाद शाम को ये सेंटर एक बार फिर स्ट्रिप और न्यूड क्लब में तब्दील हो जाता है. इस प्रक्रिया के बाद आसपास के लोगों में वैक्सीन को लेकर दिलचस्पी बढ़ी है. (प्रतीकात्मक तस्वीर/Getty Images)More Related News

आज पूरी दुनिया LNG पर निर्भर है. खासकर भारत जैसे देश, जहां घरेलू गैस प्रोडक्शन कम है, वहां LNG आयात बेहद जरूरी है. लेकिन जैसे ही युद्ध या हमला होता है, सप्लाई चेन टूट जाती है और गैस की कीमतें तेजी से बढ़ जाती हैं. कतर जैसे देशों से निकलकर हजारों किलोमीटर दूर पहुंचने तक यह गैस कई तकनीकी प्रोसेस और जोखिम भरे रास्तों से गुजरती है.












