
ज्यादा कमाने वाली गर्लफ्रेंड ने शादी के लिए रखी ऐसी शर्त, शख्स की बढ़ी उलझन
AajTak
एक पुरुष ने अपनी गर्लफ्रेंड के महंगे खर्चों से परेशान होकर सोशल मीडिया पर रिलेशनशिप एक्सपर्ट से मदद मांगी है. पुरुष का कहना है कि उसकी गर्लफ्रेंड की कुल संपत्ति लगभग 20 मिलियन डॉलर (2 करोड़) है जबकि मेरी संपत्ति कुल 1 मिलियन डॉलर (10 लाख) के आसपास है. पुरुष ने लिखा, 'मैं खुशकिस्मत हूं कि वो मुझसे सच्चा प्यार करती है. हम जल्द ही शादी करने की भी योजना बना रहे हैं.'
किसी भी रिश्ते में कोई भी चीज सबसे ज्यादा मायने रखती है तो वह है- सामंजस्य. एक-दूसरे से आप चाहें कितने ही अलग क्यों ना हो लेकिन अगर आप सामंजस्य बिठा लेते हैं तो कोई फर्क मायने नहीं रखता है. लेकिन ये इतना आसान भी नहीं होता है. एक पुरुष ने अपनी गर्लफ्रेंड के ज्यादा खर्चों से परेशान होकर सोशल मीडिया पर रिलेशनशिप एक्सपर्ट से सलाह मांगी है. पुरुष का कहना है कि उसकी गर्लफ्रेंड की कुल संपत्ति लगभग 20 मिलियन डॉलर (2 करोड़ डॉलर) है जबकि मेरी संपत्ति कुल 1 मिलियन डॉलर (10 लाख डॉलर) के आसपास है. पुरुष ने लिखा, 'मैं खुशकिस्मत हूं कि वो मुझसे सच्चा प्यार करती है. हम जल्द ही शादी करने की भी योजना बना रहे हैं.' 'हालांकि हम इसके बारे में पहले से ही कई चीजें तय कर चुके हैं लेकिन मेरी गर्लफ्रेंड को इस बात की चिंता है कि उसे भविष्य में कहीं अपनी भव्य लाइफस्टाइल के साथ समझौता ना करना पड़ जाए. वो एक साल में लगभग 350,000 डॉलर कमाती है जिसमें उसे मिलने वाला भारी बोनस शामिल नहीं है जबकि एक साल में मेरी कमाई ओवरटाइम और बोनस के साथ 225,000 डॉलर है.' 'कैश, रिटायरमेंट सेविंग और घर के शेयर को मिलाकर मेरी कुल संपत्ति लगभग एक मिलियन डॉलर है. हम दोनों के पास कोई कर्ज नहीं है. हम दोनों के अपने-अपने पहले पार्टनर से बच्चे हैं जो अपनी युवावस्था में हैं. मेरी दो बेटियां हैं और मैं उनके कॉलेज के खर्च के लिए पैसे बचा रहा हूं. वहीं, मेरी गर्लफ्रेंड का एक बेटा है जिसकी पढ़ाई एक फैमिली ट्रस्ट के जरिए हो रही है.'
इलेक्ट्रिक गाड़ियों के साथ सबसे बड़ी चुनौती उन्हें चार्ज करने की होती है. रेंज एंजायटी जैसे शब्द इसी चिंता से निकले हैं, जहां लोगों को ये डर सताता रहता है कि जाने कब उनकी कार बंद हो जाए और उसे चार्ज कहां करेंगे. इसका निदान चीनी कंपनियां तेजी से खोज रही हैं. एक चीनी कंपनी ने सिर्फ 11 मिनट में फुल चार्ज होने वाली सोडियम-आयन बैटरी तैयार की है.

Wobble K Series LED TV Review: कम कीमत में बड़ी स्क्रीन चाहते हैं, तो मार्केट में अब कई ऑप्शन मिलते हैं. ऐसा ही एक टीवी हमने पिछले दिनों इस्तेमाल किया है, जो दमदार फीचर्स के साथ आता है. हम बात कर रहे हैं वॉबल के 65-इंच के टीवी की. ये टीवी 40W के साउंड आउटपुट के साथ आता है. आइए जानते हैं ये टीवी किनके लिए अच्छा ऑप्शन है.











