
'ज्ञानवापी में अगर मूर्ति तो हिंदुओं को सौंपी जाए मस्जिद', सपा के बाद कांग्रेस के मुस्लिम नेता की मांग
AajTak
ऑल इंडिया अल्पसंख्यक संघर्ष मोर्चा के संस्थापक-अध्यक्ष और कांग्रेस नेता मोहम्मद शोएब ने कहा है कि यदि वास्तव में ज्ञानवापी मस्जिद के अंदर मूर्तियां स्थापित हैं तो उस स्थान को खुशी-खुशी हिंदू भाइयों को दे देनी चाहिए.
वाराणसी के ज्ञानवापी मस्जिद में कथित शिवलिंग मिलने का मामला बढ़ता जा रहा है. एक ओर हिंदू पक्ष ज्ञानवापी को मंदिर बता रहा है तो दूसरी तरफ मुस्लिम पक्ष इस दावे को खारिज कर रहा है. इस पर सियासत भी शुरू हो गई है, लेकिन समाजवादी पार्टी और कांग्रेस के मुस्लिम नेताओं का कहना है कि अगर वहां मूर्ति है तो उसे हिंदू भाइयों को सौंप दें.
ऑल इंडिया अल्पसंख्यक संघर्ष मोर्चा के संस्थापक-अध्यक्ष और कांग्रेस नेता मोहम्मद शोएब ने कहा है कि यदि वास्तव में ज्ञानवापी मस्जिद के अंदर मूर्तियां स्थापित हैं तो उस स्थान को खुशी-खुशी हिंदू भाइयों को दे देनी चाहिए, जहां पर मूर्तियां या किसी प्रकार की एक भी तस्वीर लगी हो, वहां पर नमाज़ अदा नहीं की जा सकती है.
मोहम्मद शोएब ने कहा कि देश में बाबरी मस्जिद का विवाद लंबे समय तक चला और उसके बाद न्यायालय का फैसला आया. मौजूदा सरकार इस ज्ञानवापी मस्ज़िद विवाद को भी बाबरी मस्ज़िद विवाद बनाकर ही छोड़ेगी. यह लोग पहले ही कह चुके हैं कि अयोध्या तो अभी झांकी है, मथुरा और बनारस अभी बाकी है.
कांग्रेस नेता मोहम्मद शोएब ने कहा, 'इसके अलावा आरएसएस और बीजेपी ने कई हजारों मस्जिदों व मकबरों की लिस्ट बना रखी है, इसलिए जितनी भी ऐसी मस्जिद या मकबरे हैं. जिन पर हिंदुओं का दावा है कि मुस्लिम शासकों ने उन्हें तोड़कर बनाया है, यदि उसमें मूर्तियां स्थापित है तो इस तरह के स्थानों को हिंदू भाइयों को दे दिया जाए. यही देश के हित में रहेगा.'
कांग्रेस नेता मोहम्मद शोएब ने कहा कि हिंदू समाज के लोग भी ऐसे मुद्दे ना निकालें, जिससे भारत का एक वर्ग असंतुष्ट हो. भाजपा के नेता आए दिन इस तरह के बयान देते हैं कि मुस्लिम शासकों द्वारा बनाई गई निशानियों व मकबरों की इमारत ध्वस्त कर दी जाए. शहरों के नाम बदलने की भी पद्धति देश में चल रही है. इलाहाबाद का नाम प्रयागराज कर दिया गया है.
सपा नेत्री ने भी कहा- अगर मंदिर तोड़कर मस्जिद बनी तो...

क्या अमेरिका ने ईरान पर हमले की तारीख मुकर्रर कर दी है और ये हमला इस हफ्ते के आखिर तक हो सकता है? ट्रंप ने ईरान को धमकी देते हुए कहा है कि ईरान नहीं माना तो हमला होगा. रमज़ान का महीना शुरू हो गया है और ये मुसलमानों के लिए पाक महीना माना जाता है. ऐसे में सवाल उठता है कि अगर अमेरिका ने ईरान पर रमजान के महीने में हमला किया तो मुस्लिम देश क्या करेंगे? हालांकि अमेरिका के लिए सब इतना आसान भी नहीं होने वाला, क्योंकि ईरान पूरी ताकत से मुकाबला करने के लिए तैयार है.

भ्रष्टाचार के खिलाफ सख्त रुख अपनाते हुए ओडिशा सरकार ने बड़ी कार्रवाई की है. बरगढ़ जिले के पद्मपुर में तैनात एक ओडिशा प्रशासनिक सेवा अधिकारी को रिश्वत लेने के आरोप में निलंबित कर दिया है. जिला कलेक्टर की रिपोर्ट के आधार पर यह कदम उठाया गया. राजस्व और आपदा प्रबंधन विभाग ने साफ किया है कि विभाग में भ्रष्टाचार के लिए 'जीरो टॉलरेंस' नीति लागू है और दोषियों को बख्शा नहीं जाएगा.

आजतक से खास बातचीत में स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद ने बीजेपी में दो विचारधाराओं की बात कही. उन्होंने बताया कि एक विचारधारा अत्याचारी प्रकृति की है जबकि दूसरी नहीं. उन्होंने बटुकों के सम्मान के लिए ब्रजेश पाठक की प्रशंसा की. साथ ही समाजवादी पार्टी और बीजेपी दोनों को राजनीतिक पार्टियों के रूप में बताया. सीएम योगी पर उन्होंने खुलकर वार किए. देखें वीडियो.

यह वीडियो भारत में हो रहे एआई समिट, उत्तर प्रदेश की राजनीतिक तनावपूर्ण सियासत और संघ परिवार की मुसलमानों की घर वापसी से जुड़ी राय पर केंद्रित है. सुंदर पिचाई ने भारत में टैलेंट की घर वापसी पर आशावादी विचार व्यक्त किए हैं. वहीं, उत्तर प्रदेश में ब्राह्मण राजनीति और शंकराचार्य विवाद ने सियासी हलचल बढ़ाई है. साथ ही संघ प्रमुख और मुस्लिम नेताओं के बीच घर वापसी को लेकर बयानबाजी जारी है. देखें खबरदार.

सेंट्रल इंडिया के पूर्व माओवादी नेता भूपति ने लगभग 40 सालों के हथियारबंद संघर्ष के बाद 15 अक्टूबर 2025 को गढ़चिरोली में 60 साथियों के साथ आत्मसमर्पण कर मुख्यधारा में लौटने का ऐतिहासिक फैसला किया. 70 साल भूपति ने कहा कि देश की बदलती सामाजिक-राजनीतिक स्थितियों में सशस्त्र क्रांति अब व्यावहारिक नहीं रही. उन्होंने बताया कि संगठन 2013 के बाद जनता से कट चुका था, जिससे अंत की शुरुआत हुई.

अकोला में भाजपा के अकोट शहर अध्यक्ष को लॉरेंस बिश्नोई गैंग के नाम से सिग्नल ऐप पर 2 करोड़ रुपये की रंगदारी की धमकी मिली है. धमकी मिलने के बाद पुलिस ने शहर अध्यक्ष की सुरक्षा बढ़ा दी है. सूत्रों के अनुसार, शुभम लोणकर नामक आरोपी पर शक है, जिसके गैंग से संबंध बताए जा रहे हैं. पुलिस तकनीकी जांच कर रही है, लेकिन आधिकारिक बयान देने से बच रही है.

माघ मेले के दौरान चोटी खींचने की घटना को लेकर उत्तर प्रदेश की राजनीति गरमाई है. डिप्टी मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने इस घटना को पूरी तरह से गलत और महापाप बताया है. उन्होंने इस कृत्य की निंदा करते हुए बटुकों को बुलाकर उनका सम्मान किया है. इस घटना को लेकर सियासत तेज हो गई है और अखिलेश यादव ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पर निशाना साधा है. इस मामले में राजनीतिक आरोप-प्रत्यारोप का दौर जारी है, जिससे माहौल और गरमाता दिखाई दे रहा है.






