
'जो सही होगा वो करेंगे...', अमेरिका से अवैध प्रवासियों की वापसी को लेकर ट्रंप-PM मोदी में क्या हुई बात?
AajTak
राष्ट्रपति ट्रंप ने कहा कि अमेरिका में अवैध रूप से रह रहे भारतीय प्रवासियों का जहां तक सवाल है. इन अवैध प्रवासियों को वापस बुलाने के लिए जो सही रहेगा, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी वह करेंगे.
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप इन दिनों दुनियाभर में जमकर सुर्खियां बटोर रहे हैं. शपथ लेने के बाद से ही वह धड़ल्ले से फैसले लेकर सभी को चौंका रहे हैं. उनके एजेंडे में सबसे ऊपर अमेरिका में अवैध रूप से रह रहे प्रवासी हैं. कोलंबिया और ग्वाटेमाला जैसे देशों में वह अवैध प्रवासियों का काफिला भेज भी चुके हैं. इस बीच भारत को लेकर उन्होंने बड़ा बयान दिया है.
राष्ट्रपति ट्रंप ने कहा कि अमेरिका में अवैध रूप से रह रहे भारतीय प्रवासियों का जहां तक सवाल है. इन्हें वापस बुलाने के लिए जो सही होगा, प्रधानमंत्री मोदी वही करेंगे.
दरअसल राष्ट्रपति ट्रंप से जब संवाददाताओं ने ये पूछा कि क्या पीएम मोदी अमेरिका में अवैध रूप से रह रहे प्रवासियों को वापस लेने पर सहमत हुए हैं? इस पर ट्रंप ने कहा कि जो सही होगा, वह (मोदी) वही करेंगे. हम इस पर चर्चा कर रहे हैं.
पीएम मोदी और राष्ट्रपति ट्रंप की सोमवार को फोन कॉल के दौरान इंडो पैसिफिक, मिडिल ईस्ट और यूरोप सहित क्षेत्रीय मुद्दों पर चर्चा हुई. मोदी और ट्रंप दोनों ने सहमति जताई कि दोनों देशों के रिश्तों में और मजबूती आनी चाहिए.
पीएम मोदी से बातचीत के दौरान ट्रंप ने इस बात पर महत्व दिया कि भारत अमेरिका में बने सुरक्षा उपकरणों की खरीद की संख्या बढ़ाएं ताकि इससे दोनों देशों के बीच उचित द्विपक्षीय कारोबारी संबंध बन सकें. पीएम मोदी के साथ बातचीत में ट्रंप ने फेयर बाइलेट्रल ट्रेड का हवाला दिया.
व्हाइट हाउस का कहना है कि पीएम नरेंद्र मोदी के साथ राष्ट्रपति ट्रंप की बातचीत प्रोडक्टिव रही और इस दौरान राष्ट्रपति ने भारत के साथ उचित द्विपक्षीय कारोबारी संबंधों की दिशा में आगे बढ़ने की मांग की ताकि दोनों देशों के संबंध और गहरा हो सके.

ईरान ने दावा किया है कि उसकी नेवी के एयर डिफेंस ने दो अमेरिकी ड्रोन मार गिराए. ईरान की स्टेट मीडिया के मुताबिक ये दोनों सुसाइड ड्रोन कथित तौर पर अमेरिकी सेना के थे. ईरान की सेना के मुताबिक ड्रोन का पता लगाया गया, उसे ट्रैक किया गया और इससे पहले कि वो बंदर अब्बास नौसैनिक बेस को निशाना बनाते, उन्हें मार गिराया गया. देखें वीडियो.

ईरान-इजरायल युद्ध आज अपने 24वें दिन में प्रवेश कर चुका है, लेकिन शांति की कोई गुंजाइश दिखने के बजाय यह संघर्ष अब एक विनाशकारी मोड़ ले चुका है. ईरान द्वारा इजरायल के अराद और डिमोना शहरों पर किए गए भीषण मिसाइल हमलों से दुनिया हैरान है. ये शहर रणनीतिक रूप से अत्यंत संवेदनशील हैं, इसलिए अब यह जंग सीधे तौर पर परमाणु ठिकानों की सुरक्षा के लिए खतरा बन गई है. युद्ध का सबसे घातक असर ऊर्जा आपूर्ति पर पड़ा है.

तेल टैंकरों के लिए स्ट्रेट ऑफ होर्मुज का रास्ता खोलने को लेकर ईरान को ट्रंप ने 48 घंटे की धमकी थी. समय सीमा खत्म होने से पहले ही नेटो एक्शन में आ गया है. नेटो महासचिव ने बताया कि होर्मुज में मुक्त आवाजाही सुवनिश्चित करने के लिए 22 देशों का समूह बन रहा है. साथ ही उन्होनें कहा कि ईरान के खिलाफ अमेरिका का कदम जरूरी था.

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की ईरान को होर्मुज पर धमकी अब उन्हीं पर उलटी पड़ चुकी है. ट्रंप ने ईरान को 48 घंटे की डेडलाइन देकर होर्मुज खोलने को कहा था, जिसके बाद अब ईरान ने ट्रंप के स्टाइल में ही उन्हें जवाब देते हुए कहा कि यदि अमेरिका उनपर हमला करेगा तो ईरान भी अमेरिका के एनर्जी इंफ्रास्ट्रक्चर को निशाना बनाएगा.









