
'जो सरकारी कार्यक्रम में न आए, उसका नाम काटो', मंत्री करण सिंह वर्मा की 'लाडली बहनों' को दो टूक चेतावनी
AajTak
MP के राजस्व मंत्री करण सिंह वर्मा ने सीहोर में लाडली बहनों को चेतावनी दी है कि यदि वे सरकारी कार्यक्रमों में नहीं आएंगी, तो उनका नाम योजना से काट दिया जाएगा. मंत्री महिलाओं की कम उपस्थिति से नाराज थे.
मध्यप्रदेश के राजस्व मंत्री करण सिंह वर्मा अपने गृह जिले सीहोर में एक विवादित बयान देकर सुर्खियों में आ गए हैं. ग्राम धामंदा में आयोजित एक लोकार्पण कार्यक्रम में जब मंत्री ने देखा कि 'लाडली बहनों' की उपस्थिति कम है, तो उन्होंने मंच से ही अधिकारियों को निर्देश दे दिए कि जो महिलाएं कार्यक्रम में नहीं आतीं, उनके नाम योजना से काट दिए जाएं.
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मंत्री करण सिंह वर्मा ने कहा, ''यहां गांव में 894 लाडली बहनाओं को लाभ मिल रहा है और आई कितनी हैं?
और एक दिन CEO को बोलकर सबको बुलाएंगे, नहीं आईं तो नाम काटा जाएगा. यहां से रिपोर्ट दे दी जाएगी. जो दे रहा है (सरकार), उसके लिए बोलो तो सही.''
उन्होंने आगे कहा कि कांग्रेस के समय में कभी बहनों को पैसा मिलता था क्या? हमारी सरकार किसानों को सम्मान निधि, राशन और लाडली बहनों को पैसा दे रही है. देखें VIDEO:-
यह भी पढ़ें: लाड़ली बहनों को लेकर MP के मंत्री विजय शाह के बयान से विवाद, कांग्रेस बोली- पहले कर्नल सोफिया पर टिप्पणी, अब महिलाओं को धमकी
बता दें कि राजस्व मंत्री करण सिंह वर्मा ने गुरुवार को जिले के ग्राम नापलाखेड़ी में 56.09 लाख रुपये की लागत से निर्मित उप स्वास्थ्य केंद्र और ग्राम धामंदा में 65 लाख रुपये की लागत से निर्मित आयुष्मान आरोग्य मंदिर का लोकार्पण किया. इसी दौरान यह विवादास्पद बयान दिया.

मिडिल ईस्ट की जंग के बीच वैसे तो अब तक एलपीजी टैंकर के 3 जहाज होर्मुज के रास्ते भारत आ चुके हैं... लेकिन फिर भी अभी देश में एलपीजी सिलेंडर की किल्लत बनी हुई है... मुंबई के प्रभादेवी इलाके में मशहूर अशोक वड़ा पाव स्टॉल गैस सिलेंडर की वजह से बंद पड़ा है... ऐसा कहा जाता है कि, साल 1966 में यहीं पहली बार वड़ा पाव बनाया गया था... लेकिन 16 मार्च से कमर्शियल गैस न मिलने की वजह से ये स्टॉल बंद है.

दिल्ली के उत्तम नगर में होली के दौरान हुई हत्या के बाद पैदा हुए सांप्रदायिक तनाव को देखते हुए दिल्ली हाईकोर्ट ने कड़ा रुख अपनाया है. अदालत ने पुलिस और नागरिक प्रशासन को ईद और रामनवमी के दौरान कानून-व्यवस्था बनाए रखने और किसी भी तरह की 'प्रतिहिंसा' को रोकने के लिए पुख्ता इंतजाम करने का निर्देश दिया है.

बीजेपी ने पश्चिम बंगाल चुनाव के लिए अपनी दूसरी लिस्ट जारी कर दी है, जिसमें रूपा गांगुली, निशीथ प्रमाणिक और प्रियंका तिबरेवाल जैसे 111 बड़े नामों को जगह मिली है. पार्टी ने इस बार पूर्व आईपीएस डॉ. राजेश कुमार और पूर्व टीएमसी नेता तापस रॉय समेत फिल्मी सितारों पर भी दांव लगाया है, जिससे बंगाल का चुनावी मुकाबला अब और भी कड़ा और रोमांचक हो गया है.










