
जो बाइडेन ने चुनाव से बाहर होने की मांग के बीच पार्टी की एकता पर दिया जोर, कहा- अगले हफ्ते से फिर शुरू करेंगे प्रचार कैंपेन
AajTak
अमेरिका राष्ट्रपति चुनाव से जो बाइडेन के हटने की पार्टी सदस्यों की मांग के बीच उन्होंने पार्टी की एकता पर जोर दिया है और कहा कि हम ट्रंप को साथ मिलकर हरा देंगे. साथ ही उन्होंने बताया कि वह अगले हफ्ते से अपना प्रचार कैंपेन फिर से शुरू कर देंगे.
डेमोक्रेटिक सांसदों की लगातार जो बाइडेन के राष्ट्रपति चुनाव से बाहर जाने की मांग के बीच उन्होंने पार्टी के वरिष्ठ नेताओं से एक जुट होकर रिपब्लिकन उम्मीदवार डोनाल्ड ट्रंप के डार्क विजन के खिलाफ लड़ने की अपील की है. साथ ही उन्होंने कहा कि वह अपने हफ्ते से अपना चुनाव प्रचार अभियान फिर से शुरू कर देंगे और उन्होंने कहा कि वह ट्रंप को हरा देंगे.
कांग्रेस के ज्यादातर डेमोक्रेटिक सदस्यों ने शुक्रवार को उनसे (बाइडेन) चुनाव से बाहर निकलने की अपील की. ट्रंप के खिलाफ अपनी डिबेट के बाद उनके चुनाव से बाहर जाने की मांग हो रही है. इसपर बाइडेन ने जोर देकर कहा कि वह ट्रंप को हरा सकते हैं. वह कुछ वक्त से परिवार के साथ घूम रहे थे और कुछ वक्त से सहयोगियों पर भरोसा कर रहे थे.
अगले हफ्ते से फिर शुरू करेंगे प्रचार
बाइडेन ने कहा कि रिपब्लिकन नेशनल कन्वेंशन में ट्रंप ने अपनी राष्ट्रपति उम्मीदवारी स्वीकार करने के भाषण में फ्यूचर के डार्क विजन को दिखाया है. उन्होंने राजनीतिक बातचीत को अपनी किस्मत और अपने प्रतिद्वंद्वी के एजेंडे से दूर करने की कोशिश की और वह अगले हफ्ते से प्रचार अभियान में लौटने की योजना बना रहे हैं.
हम साथ मिलकर जीतेंगे: बाइडेन
बाइडेन ने जोर देकर कहा कि उनकी पार्टी के कुछ सबसे वरिष्ठ सदस्यों की चिंताओं के बावजूद उनके पास ट्रंप के खिलाफ जीत का रास्ता है. एक साथ, एक पार्टी और एक देश के रूप में हम उन्हें बैलेट बॉक्स में हरा सकते हैं. जोखिम बड़ा है और विकल्प स्पष्ट है. हम साथ मिलकर जीतेंगे.

ईरान ने दावा किया है कि उसकी नेवी के एयर डिफेंस ने दो अमेरिकी ड्रोन मार गिराए. ईरान की स्टेट मीडिया के मुताबिक ये दोनों सुसाइड ड्रोन कथित तौर पर अमेरिकी सेना के थे. ईरान की सेना के मुताबिक ड्रोन का पता लगाया गया, उसे ट्रैक किया गया और इससे पहले कि वो बंदर अब्बास नौसैनिक बेस को निशाना बनाते, उन्हें मार गिराया गया. देखें वीडियो.

ईरान-इजरायल युद्ध आज अपने 24वें दिन में प्रवेश कर चुका है, लेकिन शांति की कोई गुंजाइश दिखने के बजाय यह संघर्ष अब एक विनाशकारी मोड़ ले चुका है. ईरान द्वारा इजरायल के अराद और डिमोना शहरों पर किए गए भीषण मिसाइल हमलों से दुनिया हैरान है. ये शहर रणनीतिक रूप से अत्यंत संवेदनशील हैं, इसलिए अब यह जंग सीधे तौर पर परमाणु ठिकानों की सुरक्षा के लिए खतरा बन गई है. युद्ध का सबसे घातक असर ऊर्जा आपूर्ति पर पड़ा है.

तेल टैंकरों के लिए स्ट्रेट ऑफ होर्मुज का रास्ता खोलने को लेकर ईरान को ट्रंप ने 48 घंटे की धमकी थी. समय सीमा खत्म होने से पहले ही नेटो एक्शन में आ गया है. नेटो महासचिव ने बताया कि होर्मुज में मुक्त आवाजाही सुवनिश्चित करने के लिए 22 देशों का समूह बन रहा है. साथ ही उन्होनें कहा कि ईरान के खिलाफ अमेरिका का कदम जरूरी था.

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की ईरान को होर्मुज पर धमकी अब उन्हीं पर उलटी पड़ चुकी है. ट्रंप ने ईरान को 48 घंटे की डेडलाइन देकर होर्मुज खोलने को कहा था, जिसके बाद अब ईरान ने ट्रंप के स्टाइल में ही उन्हें जवाब देते हुए कहा कि यदि अमेरिका उनपर हमला करेगा तो ईरान भी अमेरिका के एनर्जी इंफ्रास्ट्रक्चर को निशाना बनाएगा.









