
जो बाइडेन इज़रायल-हमास जंग के लिए जा रहे हैं या ख़ुद के लिए?
AajTak
अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन के इज़रायल दौरे से क्या निकलेगा जंग का समाधान, भारत ख़ुद का स्पेश स्टेशन बनाने के सपने को कैसे पूरा करेगा और कल साउथ अफ्रीका को नीदरलैंड ने कैसे हराया? सुनिए 'आज का दिन' में.
अमेरिका के राष्ट्रपति जहां जाते हैं, पहले से सुरक्षा की तैयारियां दुरुस्त रहती हैं, अमेरिकी एजेंसियां इस काम में कोई कसर नहीं छोड़तीं. ऐसे में राष्ट्रपति जो बाइडेन के इज़रायल जाने के फ़ैसले ने सबको चौंका दिया. इज़रायल युद्ध के बीच में है और जो बाइडेन भी आज वहीं होंगे. आज वो पीएम बेंजामिन नेतन्याहू के साथ मुलाकात करेंगे. इसके बाद वो जॉर्डन के लिए रवाना होंगे. वहां उनकी किंग अब्दुल्ला से मुलाकात होगी.
इज़रायल में पहले से मौजूद अमेरिका के विदेश मंत्री एंटनी ब्लिंकन ने कल बताया था कि गाजा की मदद के लिए एक योजना विकसित करने पर इज़रायल और वॉशिंगटन के बीच सहमति बनी है. इज़रायल पहुंचकर जो बाइडेन उसकी वॉर स्ट्रैटजी को समझेंगे, जिससे सिविलयनस को कम से कम नुकसान पहुंचे और गाज़ा के नागरिकों तक इस तरह मदद पहुंचाई जाए, ताकी उसका फ़ायदा हमास न उठा सके. कुछ दिनों पहले इज़रायल ने गाज़ा पट्टी में पूरी तरह से नाकाबंदी की थी, जिस पर बाइडेन ने अपनी चिंता ज़ाहिर की थी. हालांकि, हमास से लड़ने के लिए अमेरिका ने शुरू से इज़रायल का खुलकर समर्थन भी किया है. बाइडेन के इज़रायल दौरे की भूमिका कैसे तैयार हुई और क्या इसे अमेरिका में होने वाले चुनाव के कॉन्टेक्स्ट में भी देखना ठीक रहेगा? 'आज का दिन' में सुनने के लिए क्लिक करें.
________
इसरो चंद्रयान की ऐतिहासिक सफलता के बाद गगनयान मिशन की तैयारियों में जुट गया है. इन तैयारियों की समीक्षा के लिए कल प्रधानमंत्री मोदी ने ISRO के पदाधिकारियों के साथ बैठक की, इसमें इसरो के चीफ़ एस. सोमनाथ भी मौजूद थे. 21 अक्टूबर को जो मिशन गगनयान के क्रू एस्केप सिस्टम की टेस्टिंग होने वाली है, प्रधानमंत्री ने उसका जायज़ा लिया. आसान भाषा में कहें तो मिशन के दौरान रॉकेट में अगर कोई गड़बड़ी होती है तो उसमें मौजूद एस्ट्रोनॉट को सुरक्षित कैसे पृथ्वी पर लाया जाएगा, इस तकनीक की टेस्टिंग होने वाली है.

क्या अमेरिका ने ईरान पर हमले की तारीख मुकर्रर कर दी है और ये हमला इस हफ्ते के आखिर तक हो सकता है? ट्रंप ने ईरान को धमकी देते हुए कहा है कि ईरान नहीं माना तो हमला होगा. रमज़ान का महीना शुरू हो गया है और ये मुसलमानों के लिए पाक महीना माना जाता है. ऐसे में सवाल उठता है कि अगर अमेरिका ने ईरान पर रमजान के महीने में हमला किया तो मुस्लिम देश क्या करेंगे? हालांकि अमेरिका के लिए सब इतना आसान भी नहीं होने वाला, क्योंकि ईरान पूरी ताकत से मुकाबला करने के लिए तैयार है.

भ्रष्टाचार के खिलाफ सख्त रुख अपनाते हुए ओडिशा सरकार ने बड़ी कार्रवाई की है. बरगढ़ जिले के पद्मपुर में तैनात एक ओडिशा प्रशासनिक सेवा अधिकारी को रिश्वत लेने के आरोप में निलंबित कर दिया है. जिला कलेक्टर की रिपोर्ट के आधार पर यह कदम उठाया गया. राजस्व और आपदा प्रबंधन विभाग ने साफ किया है कि विभाग में भ्रष्टाचार के लिए 'जीरो टॉलरेंस' नीति लागू है और दोषियों को बख्शा नहीं जाएगा.

आजतक से खास बातचीत में स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद ने बीजेपी में दो विचारधाराओं की बात कही. उन्होंने बताया कि एक विचारधारा अत्याचारी प्रकृति की है जबकि दूसरी नहीं. उन्होंने बटुकों के सम्मान के लिए ब्रजेश पाठक की प्रशंसा की. साथ ही समाजवादी पार्टी और बीजेपी दोनों को राजनीतिक पार्टियों के रूप में बताया. सीएम योगी पर उन्होंने खुलकर वार किए. देखें वीडियो.

यह वीडियो भारत में हो रहे एआई समिट, उत्तर प्रदेश की राजनीतिक तनावपूर्ण सियासत और संघ परिवार की मुसलमानों की घर वापसी से जुड़ी राय पर केंद्रित है. सुंदर पिचाई ने भारत में टैलेंट की घर वापसी पर आशावादी विचार व्यक्त किए हैं. वहीं, उत्तर प्रदेश में ब्राह्मण राजनीति और शंकराचार्य विवाद ने सियासी हलचल बढ़ाई है. साथ ही संघ प्रमुख और मुस्लिम नेताओं के बीच घर वापसी को लेकर बयानबाजी जारी है. देखें खबरदार.

सेंट्रल इंडिया के पूर्व माओवादी नेता भूपति ने लगभग 40 सालों के हथियारबंद संघर्ष के बाद 15 अक्टूबर 2025 को गढ़चिरोली में 60 साथियों के साथ आत्मसमर्पण कर मुख्यधारा में लौटने का ऐतिहासिक फैसला किया. 70 साल भूपति ने कहा कि देश की बदलती सामाजिक-राजनीतिक स्थितियों में सशस्त्र क्रांति अब व्यावहारिक नहीं रही. उन्होंने बताया कि संगठन 2013 के बाद जनता से कट चुका था, जिससे अंत की शुरुआत हुई.

अकोला में भाजपा के अकोट शहर अध्यक्ष को लॉरेंस बिश्नोई गैंग के नाम से सिग्नल ऐप पर 2 करोड़ रुपये की रंगदारी की धमकी मिली है. धमकी मिलने के बाद पुलिस ने शहर अध्यक्ष की सुरक्षा बढ़ा दी है. सूत्रों के अनुसार, शुभम लोणकर नामक आरोपी पर शक है, जिसके गैंग से संबंध बताए जा रहे हैं. पुलिस तकनीकी जांच कर रही है, लेकिन आधिकारिक बयान देने से बच रही है.

माघ मेले के दौरान चोटी खींचने की घटना को लेकर उत्तर प्रदेश की राजनीति गरमाई है. डिप्टी मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने इस घटना को पूरी तरह से गलत और महापाप बताया है. उन्होंने इस कृत्य की निंदा करते हुए बटुकों को बुलाकर उनका सम्मान किया है. इस घटना को लेकर सियासत तेज हो गई है और अखिलेश यादव ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पर निशाना साधा है. इस मामले में राजनीतिक आरोप-प्रत्यारोप का दौर जारी है, जिससे माहौल और गरमाता दिखाई दे रहा है.






