
'जो दिखता है वही बिकता है' के फॉर्मूले पर भाजपा
AajTak
पांच राज्यों में हो रहे विधानसभा चुनावों में भाजपा ने प्रत्याशियों के चयन में अपने कॉडर की जगह चर्चित चेहरों और दलबदलूओं को वरीयता दी है.
पांच राज्यों में हो रहे विधानसभा चुनाव में भाजपा ने जीत हासिल करने के लिए प्रत्याशियों के चयन में चर्चित चेहरों को अपने कॉडर पर वरीयता दी है. दूसरी पार्टियों से भाजपा में आए लोगों को तो बड़ी तादाद में टिकट दिया ही गया है, कुछ राज्यों में तो अपने सबसे पुराने कार्यकर्ताओं को टिकट से बेदखल कर ब्यूरोक्रैट और दूसरे लोगों को भी प्रत्याशी बनाया गया है. भाजपा के सबसे पुराने कार्यकर्ता रहे केरल में विधायक ओ. रोजगोपाल का टिकट पार्टी ने काट दिया है. वह दीनदयाल उपाध्याय के समय से भाजपा (तब जनसंघ) से जुड़े रहे हैं. ओ. रोजगोपाल पहले ऐसे भाजपा कार्यकर्ता रहे हैं, जिन्होंने केरल में भाजपा को पहली विधानसभा सीट जीतकर दी. प्रदेश भाजपा के नेताओं का कहना है कि ओ. रोजगोपाल की उम्र 91 साल है इसलिए उन्हें टिकट नहीं दिया गया है, लेकिन भाजपा के नेता इस बात पर चुप्पी साध जाते हैं कि यदि उम्र की ही बात है तो फिर 88 साल के ई. श्रीधरन को भाजपा ने केरल के पल्लकाड से अपना प्रत्याशी क्यों बनाया है. श्रीधरण को सिर्फ टिकट ही नहीं मिला है बल्कि भाजपा ने उन्हें सीएम चेहरे के रूप में भी राज्य में चर्चित कर दिया है, हालांकि इसकी औपचारिक घोषणा नहीं हुई है. फिल्म आर्टिस्ट कृष्ण कुमार, अभिनेता सुरेश गोपी को भी भाजपा ने अपना प्रत्याशी घोषित किया है.More Related News

Aaj 25 March 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 25 मार्च 2026, दिन- बुधवार, चैत्र मास, शुक्ल पक्ष, सप्तमी तिथि दोपहर 13.50 बजे तक फिर अष्टमी तिथि, मृगशिरा नक्षत्र शाम 17.33 बजे तक फिर आर्द्रा नक्षत्र, चंद्रमा- मिथुन में, सूर्य- मीन में, विजय मुहूर्त- दोपहर 14.30 बजे से दोपहर 15.19 बजे तक, राहुकाल- दोपहर 12.27 बजे से दोपहर 13.59 बजे तक, दिशा शूल- उत्तर.












