
'जो आपने किया, वही ईरान ने किया', पाकिस्तान पर एयरस्ट्राइक को लेकर हुए सवाल पर क्या बोला अमेरिका
AajTak
ईरान की ओर से की पाकिस्तान में की गई एयरस्ट्राइक के बाद दोनों देशों के बीच तनातनी का माहौल है. पाकिस्तानी मीडिया ने दावा किया है कि ईरान की एयरस्ट्राइक के जवाब में पाकिस्तान ने भी ईरान में कई आतंकवादी ठिकानों पर हमला किया है. ईरान और पाकिस्तान के बीच इस तनातनी पर दुनियाभर के देश प्रतिक्रिया दे रहे हैं.
ईरान की ओर से पाकिस्तान के बलूचिस्तान में की गई एयरस्ट्राइक के बाद दोनों देशों के बीच तनाव का माहौल है. इस हमले के बाद पाकिस्तान ने ईरान से अपने राजदूत को वापस बुला लिया है. वहीं, पाकिस्तान के कार्यवाहक विदेश मंत्री जलील अब्बास जिलानी ने ईरान के विदेश मंत्री से फोन पर बात करते हुए कहा है कि किसी भी देश को इस खतरनाक रास्ते पर नहीं चलना चाहिए.
ईरान ने मंगलवार को पाकिस्तान के बलूचिस्तान में आतंकी संगठन जैश उल-अदल के ठिकानों पर एयरस्ट्राइक की थी. आतंकी संगठन जैश उल-अदल को 'आर्मी ऑफ जस्टिस' के नाम से भी जाना जाता है. साल 2012 में स्थापित यह संगठन एक सुन्नी आतंकवादी समूह है, जो बड़े पैमाने पर पाकिस्तान से ऑपरेट होता है. अमेरिका और ईरान दोनों ही इस संगठन को आतंकी संगठन घोषित किया हुआ है. इस संगठन में 500 से 600 आतंकी हैं.
ईरान और पाकिस्तान के बीच इस तनातनी पर दुनियाभर के देश प्रतिक्रिया दे रहे हैं. भारत के विदेश मंत्रालय ने बयान जारी करते हुए कहा है कि यह मामला ईरान और पाकिस्तान के बीच का है. जहां तक भारत की बात है. आतंकवाद को लेकर हमारी नीति जीरो टॉलरेंस वाली है. आत्मरक्षा में की गई उन कार्रवाइयों को हम समझते हैं.
Our response to media queries regarding Iran's air strikes in Pakistan:https://t.co/45NAxXTpkG pic.twitter.com/1P4Csj5Ftb
अमेरिकी ने ईरानी हमलों की निंदा की
अमेरिका ने ईरान की ओर से पाकिस्तान में की गई एयरस्ट्राइक की निंदा की है. अमेरिका ने कहा है कि हमने पिछले कुछ दिनों में ईरान को पाकिस्तान, इराक और सीरिया की संप्रभु सीमाओं का उल्लंघन करते हुए देखा है. इसलिए हम ईरान की ओर से की गई एयरस्ट्राइक की निंदा करते हैं.

मथुरा में फरसा वाले बाबा की मौत को लेकर फैली अफवाहों और बवाल के बाद पुलिस ने स्पष्ट किया कि ये हत्या नहीं, बल्कि दुर्भाग्यपूर्ण हादसा था और गौ तस्करी से इसका कोई संबंध नहीं है. अफवाहों के कारण इलाके में पथराव और हंगामा हुआ, जिसमें पुलिसकर्मी घायल हुए। पुलिस ने स्थिति नियंत्रण में लेकर जांच शुरू कर दी है.

मथुराक के कोसी कला इलाके में एक ट्रक से दूसरे ट्रक में हुई टक्कर में गौरक्षक चंद्रशेखर उर्फ फरसे वाले बाबा की मौत हो गई थी. इस मामले में घायल ट्रक चालक की भी इलाज के दौरान अस्पताल में मौत हो गई है. पुलिस का कहना है कि इस मामले को गौतस्करी कहकर अफवाह फैलाई गई और हाइवे जाम करने के साथ पथराव किया गया. इस पूरे मामले को लेकर केस दर्ज कर 13 लोगों को अरेस्ट किया गया है.

भारत मौसम विज्ञान विभाग ने दिल्ली समेत कई राज्यों के लिए बारिश का अलर्ट जारी किया है. आईएमडी ने बताया है कि सोमवार को दिल्ली का आसमान बादलों से घिरा रहेगा और सुबह से दोपहर के बीच गरज-चमक के साथ हल्की बारिश हो सकती है. अमेरिका के टेक्सास से निकला जहाज Pyxis Pioneer रविवार सुबह मंगलुरु बंदरगाह पहुंच गया.










