
जोश, संकल्प और विजय... पीएम मोदी ने बीटिंग रिट्रीट पर जो श्लोक लिखा, क्या हैं उसके मायने
AajTak
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बीटिंग रिट्रीट समारोह के दौरान अपने एक्स पोस्ट में भारत के सशस्त्र बलों को सम्मानित करते हुए एक अथर्ववेद श्लोक साझा किया. यह समारोह गणतंत्र दिवस के समापन का प्रतीक है और इसमें भारतीय सेना, नौसेना, वायुसेना तथा केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बलों के बैंड देशभक्ति से ओत-प्रोत प्रस्तुतियां देते हैं.
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार सुबह एक्स पर एक पोस्ट को जरिए बीटिंग रिट्रीट समारोह की बात की. उन्होंने पोस्ट में इस समारोह की खास जानकारी देते हुए एक श्लोक भी दर्ज किया है. जिसके जरिये उन्होंने भारत के सैन्य संगठन और सशस्त्र बलों पर गर्व जताते हुए उनका सम्मान किया है. उन्होंने लिखा कि देश की रक्षा में समर्पित सशस्त्र बलों पर हमें गर्व है.
पीएम मोदी ने अपने पोस्ट में लिखा, 'आज शाम बीटिंग रिट्रीट का आयोजन होगा. यह गणतंत्र दिवस समारोहों के समापन का प्रतीक है. इसमें भारत की समृद्ध सैन्य विरासत की शक्ति दिखाई देगी. देश की रक्षा में समर्पित अपने सशस्त्र बलों पर हमें अत्यंत गर्व है.'
उन्होंने इसके साथ ही एक श्लोक भी लिखा...'एको बहूनामसि मन्य ईडिता विशं विशं युद्धाय सं शिशाधि। अकृत्तरुक्त्वया युजा वयं द्युमन्तं घोषं विजयाय कृण्मसि॥'
बता दें कि बीटिंग रिट्रीट सेरेमनी के साथ 78वें गणतंत्र दिवस समारोह का औपचारिक और भव्य समापन होगा. इस अवसर पर राजधानी के विजय चौक पर भारतीय धुनों और देशभक्ति से ओत-प्रोत संगीत की गूंज सुनाई देगी. यह सेरेमनी 29 जनवरी यानी आज विजय चौक में आयोजित होगी. यह समारोह परंपरागत रूप से बहुत ही भव्य और अनुशासित तरीके से संपन्न होता है.
इस खास मौके पर भारतीय सेना, भारतीय नौसेना, भारतीय वायुसेना और केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बलों के बैंड अपनी मनमोहक और देशभक्ति से भरपूर प्रस्तुतियां देते हैं. इस तरह इस खूबसूरत आयोजन के साथ भारत के राष्ट्रीय पर्व गणतंत्र दिवस समारोह का औपचारिक समापन होता है.

'ऐसे बनेंगे विश्वगुरु...', सिलेंडर के लिए लाइन में खड़े बच्चे ने ऐसा क्या कहा कि हो गया वायरल; देखें
मध्य प्रदेश के छतरपुर शहर के पन्ना रोड पर खुले स्वरूप गैस एजेंसी के गोदाम से लोगों को LPG गैस सिलेंडर वितरित किए जा रहे हैं और लोग घरेलू गैस सिलेंडर के लिए लंबी-लंबी कतार में लगे हुए हैं. इसी लाइन में लगे एक 14 वर्षीय लड़के ने अपनी अपनी प्रतिक्रिया देते हुए सबके होश उड़ा दिए,जिसका वीडियो जबरदस्त वायरल हो रहा है. देखिए.

महाराष्ट्र की राजधानी मुंबई में LPG सिलेंडर की कमी से ज्यादातर खाने पीने के स्टॉल परेशान है. और इससे खाना पकाने का भी खर्चा बढ़ गया है, क्योंकि कमर्शियल गैस नहीं मिलने की वजह से कई लोगों मे कोयले की भट्टी और इलेक्ट्रिक स्टोव का इस्तेमाल करना शुरु कर दिया है. कुछ दुकानदारों ने ये बढ़ा हुआ खर्च ग्राहकों पर डाल दिया है.











