
जोशीमठ: लोगों को किया गया शिफ्ट, लेकिन बेजुबान पालतू जानवर अब भी नहीं सुरक्षित
AajTak
जोशीमठ के लोग तो अपने आलीशान घरों को छोड़ कर उन सुरक्षित स्थानों पर रहने तो जा रहे हैं, लेकिन अपने घरों में मौजूद पालतू जानवरों को वहां नहीं ले जा पा रहे हैं, क्योंकि वहां पर एक कमरा एक परिवार को मिल रहा है. ऐसे में जानवर अब भी असुरक्षित हैं.
जोशीमठ इस समय ऐसी आपदा का दंश झेल रहा है जिसके अंत का किसी को भी पता नहीं है. ऐसे में प्रशासन ने भले ही लोगों को सुरक्षित जगहों पर भेज दिया है. लोग अपने आलीशान घरों को छोड़ कर उन सुरक्षित स्थानों पर रहने तो जा रहे हैं, लेकिन अपने घरों में मौजूद पालतू जानवरों को वहां नहीं ले जा पा रहे हैं, क्योंकि वहां पर एक कमरा एक परिवार को मिल रहा है.
ऐसे मुश्किल वक्त में लोगों ने दिन में सड़कों पर ही अपनी बकरी और बकरी के बच्चों को बांधा हुआ है. वहीं लोगों की पालतू और गाय और कुत्ते भी इन दिनों सड़कों पर ही हैं. लेकिन शाम के समय जैसे ही ठंड बढ़ती है, तो लोग इन जानवरों को उन लाल निशान वाले घरों के अंदर रख रहे हैं. फिर ये लोग सुबह उन्हें देखने जाते हैं, उन्हें खाना देने जाते हैं ताकि वह जानवर वहां पर सुरक्षित रहें.
सड़कों पर जानवर बांधने को मजबूर लोग
आजतक ने जब जोशीमठ के बाजार मनोहर भाग से सिंह धार वार्ड का निरीक्षण किया तो यहां पर जगह-जगह लोगों के कुत्ते और गाय के साथ भेड़ बकरी भी सड़क पर ही देखने को मिले. जोशीमठ की निवासी नीलम ने आजतक को बताया कि इनके कुत्ते का नाम शेरू है. लेकिन नीलम के घर पर भी लाल निशान लगाया हुआ है. ऐसे में इनका कहना है कि इनका कुत्ता शेरू इन दिनों इधर-उधर भटक रहा है.
जानवरों के लिए भी सुरक्षित जगह बना रहा प्रशासन
यही हाल हर लाल निशान वाले घर का है, जिन घरों में गाय, भैंस और अन्य पालतू जानवर हैं. वह लोग रातों को तो होटल या अन्य जगहों पर रुकते हैं लेकिन लेकिन सुबह होते ही उन्हें अपनी जानवरों को खाना खिलाने वापस अपने घर में जाते हैं. लोगों की मांग थी कि उनके जानवरों को भी सुरक्षित जगहों पर पहुंचाया जाए. हालांकि अब प्रशासन ने जोशीमठ में सभी जानवरों की गिनती शुर कर दी है और जोशीमठ के ऊपर टीन के शेड इन जानवरों के लिए बनाए जा रहे हैं.

दिल्ली के उत्तम नगर में होली के दौरान हुई हत्या के बाद पैदा हुए सांप्रदायिक तनाव को देखते हुए दिल्ली हाईकोर्ट ने कड़ा रुख अपनाया है. अदालत ने पुलिस और नागरिक प्रशासन को ईद और रामनवमी के दौरान कानून-व्यवस्था बनाए रखने और किसी भी तरह की 'प्रतिहिंसा' को रोकने के लिए पुख्ता इंतजाम करने का निर्देश दिया है.

बीजेपी ने पश्चिम बंगाल चुनाव के लिए अपनी दूसरी लिस्ट जारी कर दी है, जिसमें रूपा गांगुली, निशीथ प्रमाणिक और प्रियंका तिबरेवाल जैसे 111 बड़े नामों को जगह मिली है. पार्टी ने इस बार पूर्व आईपीएस डॉ. राजेश कुमार और पूर्व टीएमसी नेता तापस रॉय समेत फिल्मी सितारों पर भी दांव लगाया है, जिससे बंगाल का चुनावी मुकाबला अब और भी कड़ा और रोमांचक हो गया है.

मिडिल ईस्ट में जारी संघर्ष के कारण भारत के 6 से ज्यादा जहाज अभी भी स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में फंसे हुए हैं. बताया जा रहा है कि इन जहाजों में ज्यादातर एलपीजी टैंकर और एलएनजी जहाज हैं. जिससे देश में एलपीजी की किल्लत हो सकती है. हालांकि, सरकार ने घरेलू उत्पादन में 40% वृद्धि की है और घरेलू उपभोक्ताओं को प्राथमिकता दी जा रही है.










