
जोशीमठ को बचाने की अनोखी कोशिश, शंकराचार्य स्वामी 100 दिनों तक करेंगे धार्मिक अनुष्ठान
AajTak
ज्योतिषपीठ के शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती पौड़ी के श्रीनगर गढ़वाल पहुंचे. यहां उन्होनें पहाड़ी इलाकों में हो रहे विकास की तरीकों पर सवाल खड़े किए और कहा कि पहाड़ी क्षेत्र में अंधाधुंध तरीके से विकास किया जा रहा है. उन्होंने बताया कि जोशीमठ को बचाने के लिए आगामी 100 दिनों तक वहां धार्मिक अनुष्ठान किए जाएंगे.
उत्तराखंड के जोशीमठ का मामला दिन-ब-दिन चिंताजनक होता जा रहा है. ऐसे में ज्योतिषपीठ के शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती पौड़ी के श्रीनगर गढ़वाल पहुंचे. यहां उन्होनें बताया कि प्रदेश के पहाड़ी इलाकों में जिस तरह से अनियोजित विकास और अंधाधुंध तरीके से विकास किया जा रहा है. स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद ने कहा कि इसी विकास की वजह से लगातार विनाश हो रहा है. वे बोले कि बड़ी-बड़ी परियोजनाओं के चलते आसपास रहने वाले लोग भी से प्रभावित होते हुए दिखाई दे रहे हैं. जोशीमठ इसका ताजा उदाहरण है.
उत्तराखंड पहुंचे स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद ने कहा कि जोशीमठ को बचाने के लिए आध्यात्मिक तरीका भी अपनाया जा रहा है. आगामी 100 दिनों तक जोशीमठ में धार्मिक अनुष्ठान किए जाएंगे. वहीं उन्होंने कहा कि जोशीमठ आपदा में जिन प्रभावितों को शिफ्ट किया गया है, उन्हें उसी प्रभावित क्षेत्रों में ही सेल्टर होम में रखा गया है. ऐसे में अगर किसी दिन दुर्घटना हो जाती है तो उसकी चपेट में सभी आएंगे.
'प्रभावित लोगों को उचित जगह किया जाए ट्रांसफर'
स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद ने कहा कि सरकार को प्रभावितों को सुरक्षित स्थानों पर ट्रांसफर करना चाहिए. वहीं जोशीमठ के अलावा अन्य क्षेत्रों में बड़ी परियोजनाओं के कारण पड़ रही दरारों पर भी शंकराचार्य स्वामी ने कहा कि अनियोजित विकास के कारण इस तरह के हालात उत्तराखंड में पैदा हो गए हैं.
परियोजनाओं की होनी चाहिए जांच
वे बोले कि इन विकास परियोजनाओं का आंकलन किया जाए, उसके बाद उन्हें पहाड़ों में शुरू किया जाना चाहिए. बता दें कि उत्तराखंड के जोशीमठ में हर बीतते दिन के साथ हालात और बिगड़ते ही जा रहे हैं. सड़कों, मकानों और होटलों में दरारें चौड़ी होती जा रही हैं. ऐसे में भू-धंसाव से जूझ रहे जोशीमठ के लिए मौसम विभाग ने परेशान करने वाली खबर दी है. मौसम विभाग की मानें तो जोशीमठ समेत उत्तराखंड के अन्य पहाड़ी इलाकों में अगले चार दिन तक बारिश हो सकती है.

दिल्ली के उत्तम नगर में होली के दौरान हुई हत्या के बाद पैदा हुए सांप्रदायिक तनाव को देखते हुए दिल्ली हाईकोर्ट ने कड़ा रुख अपनाया है. अदालत ने पुलिस और नागरिक प्रशासन को ईद और रामनवमी के दौरान कानून-व्यवस्था बनाए रखने और किसी भी तरह की 'प्रतिहिंसा' को रोकने के लिए पुख्ता इंतजाम करने का निर्देश दिया है.

बीजेपी ने पश्चिम बंगाल चुनाव के लिए अपनी दूसरी लिस्ट जारी कर दी है, जिसमें रूपा गांगुली, निशीथ प्रमाणिक और प्रियंका तिबरेवाल जैसे 111 बड़े नामों को जगह मिली है. पार्टी ने इस बार पूर्व आईपीएस डॉ. राजेश कुमार और पूर्व टीएमसी नेता तापस रॉय समेत फिल्मी सितारों पर भी दांव लगाया है, जिससे बंगाल का चुनावी मुकाबला अब और भी कड़ा और रोमांचक हो गया है.

मिडिल ईस्ट में जारी संघर्ष के कारण भारत के 6 से ज्यादा जहाज अभी भी स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में फंसे हुए हैं. बताया जा रहा है कि इन जहाजों में ज्यादातर एलपीजी टैंकर और एलएनजी जहाज हैं. जिससे देश में एलपीजी की किल्लत हो सकती है. हालांकि, सरकार ने घरेलू उत्पादन में 40% वृद्धि की है और घरेलू उपभोक्ताओं को प्राथमिकता दी जा रही है.










