
जोधपुर मेडिकल कॉलेज के MBBS छात्र ने की आत्महत्या, सुसाइड नोट में लिखी ये बात
AajTak
राजस्थान के जोधपुर में एसएन मेडिकल कॉलेज के एक छात्र ने फंदा लाकर आत्महत्या कर ली. छात्र एमबीबीएस फाइनल ईयर का छात्र था. पुलिस को एक सुसाइड नोट भी मिला है जिसमें लिखा है कि मैं पिछले 2 महीने से बहुत परेशान हूं. अब मैं और नहीं जी सकता.
राजस्थान के जोधपुर में डॉक्टर एसएन मेडिकल कॉलेज में एक छात्र ने फंदा लाकर आत्महत्या कर ली. वह एमबीबीएस फाइनल ईयर का छात्र था. छात्र के पास एक सुसाइड नोट भी बरामद हुआ है जिसमें उसने लिखा है कि मैं पिछले 2 महीने से बहुत परेशान हूं. अब मैं और नहीं जी सकता. जालौर जिले के रामसीन का रहने वाला गेनाराम देवासी शनिवार शाम 7:30 बजे आखिरी बार अपने साथी छात्रों से मिला था. बताया जा रहा है कि इस दौरान वह बाजार से एक रस्सी खरीदकर लेकर आया था. उसके बाद उसने खुद को कमरे में बंद कर लिया. छात्र का रूम पार्टनर उसका नजदीक का रिश्तेदार है. रूम पार्टनर जब पहुंचा तो कमरा अंदर से बंद था. खटखटाने पर जब दरवाजा नहीं खुला तो आखिरकार कुछ छात्रों ने मिलकर दरवाजा तोड़ दिया. सामने गेनाराम पंखे से लटका हुआ मिला.
बीजेपी ने पश्चिम बंगाल चुनाव के लिए अपनी दूसरी लिस्ट जारी कर दी है, जिसमें रूपा गांगुली, निशीथ प्रमाणिक और प्रियंका तिबरेवाल जैसे 111 बड़े नामों को जगह मिली है. पार्टी ने इस बार पूर्व आईपीएस डॉ. राजेश कुमार और पूर्व टीएमसी नेता तापस रॉय समेत फिल्मी सितारों पर भी दांव लगाया है, जिससे बंगाल का चुनावी मुकाबला अब और भी कड़ा और रोमांचक हो गया है.

मिडिल ईस्ट में जारी संघर्ष के कारण भारत के 6 से ज्यादा जहाज अभी भी स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में फंसे हुए हैं. बताया जा रहा है कि इन जहाजों में ज्यादातर एलपीजी टैंकर और एलएनजी जहाज हैं. जिससे देश में एलपीजी की किल्लत हो सकती है. हालांकि, सरकार ने घरेलू उत्पादन में 40% वृद्धि की है और घरेलू उपभोक्ताओं को प्राथमिकता दी जा रही है.

न्यूजरूम में बात होगी तेल-गैस युद्ध बने ईरान-अमेरिका-इजरायल युद्ध की. बताएंगे कि कैसे भड़का तेल-गैस युद्ध. इजरायल के हमले का जवाब ईरान ने कैसे दिया. ये भी बात होगी कि क्या ट्रंप का ऑपरेशन एपिक फ्यूरी फेल हो गया? क्या ईरान को निहत्था करने के लिए शुरू हुई जंग अब तेल-गैस युद्ध के साथ तीसरा विश्व युद्ध की तरफ बढ़ चला है.

देश के 3 शहरों से ऐसी खबरें आईं जिसने दिल दहला दिया. आग लगने के कारण दिल्ली, चंडीगढ़ और इंदौर में भयानक हादसे हुए. भीषण आग की चपेट में पूरा का पूरा परिवार आ गया. दिल्ली में 9 लोगों की मौत हुई तो इंदौर में भी 8 लोगों को जान गंवानी पड़ी. चंडीगढ़ में लगी आग भयावह जरूर है, लेकिन गनीमत रही कि किसी तरह की जनहानि नहीं हुई.









