
जोधपुर में हैंडीक्राफ्ट एक्सपोर्टर से 16 करोड़ की ठगी, ऐसे गंवाई मेहनत की कमाई
AajTak
जोधपुर में एक हैंडीक्राफ्ट एक्सपोर्टर ने ठगों के जाल में फंसकर अपनी मेहनत के 16 करोड़ 26 लाख रुपये गंवा दिए. ठगों ने उन्हें बड़े लाभ का लालच देकर शिकार बनाया है. पीड़ित की शिकायत पर साइबर सेल के एसीपी मांगीलाल राठौड मामले की जांच कर रहे हैं. जांच में सामने आया है कि ये ठग देश में कई लोगों को शिकार बना चुके हैं.
राजस्थान के जोधपुर में एक हैंडीक्राफ्ट एक्सपोर्टर से ऑनलाइन ठगी का सनसनीखेज मामला आया है. ठगों के जाल में फंसकर उसने अपनी मेहनत के 16 करोड़ 26 लाख रुपये गंवा दिए. पीड़ित एक्सपोर्टर ने महामंदिर थाने में मामला दर्ज कराया है.
गौरतलब है कि पावटा निवासी अरविंद कालानी हैंडीक्राफ्ट एक्सपोर्टर हैं. साइबर ठगों ने उन्हें बड़े लाभ का लालच देकर शिकार बनाया है. कालानी से अक्टूबर में एक महिला इस्ला ने व्हाट्सएप के जरीए कमोडिटी कारोबार के बारे में बात की थी. उसने बताया कि उसकी एक वेबसाइट है. जिसके जरिए वो कारोबार करती है. इसमें ट्रेडिंग के लिए टिप्स देते हैं.
टिप्स के बदले 40 फीसदी कमीशन
उसने चार टिप्स देने वालों से कालानी की बात भी करवाई. उन्होंने टिप्स देने के बदले चालीस फीसदी कमीशन मांगा. कहा कि ये राशि उसी दिन जमा करवानी होगी. साथ ही कहा कि एक्सपोर्टर का मुनाफा उसके वॉलेट में रहेगा, जो निश्चित समय व लिमिट से मिलेगा.
सबसे पहले चांदी की ट्रेडिंग की
इसके बाद कालानी ने मेंबरशिप लेकर चांदी की ट्रेडिंग की. उसका लाभ खाते में जमा होता गया. एग्रीमेंट के मुताबिक, उसने 40 फीसदी कमीशन की राशि (1 लाख रुपये) टिप्स देने वाले के खाते में जमा करवा दी.

भारत मौसम विज्ञान विभाग ने दिल्ली समेत कई राज्यों के लिए बारिश का अलर्ट जारी किया है. आईएमडी ने बताया है कि सोमवार को दिल्ली का आसमान बादलों से घिरा रहेगा और सुबह से दोपहर के बीच गरज-चमक के साथ हल्की बारिश हो सकती है. अमेरिका के टेक्सास से निकला जहाज Pyxis Pioneer रविवार सुबह मंगलुरु बंदरगाह पहुंच गया.

मिडिल ईस्ट में जारी जंग के कारण हालात काफी खराब हो गए हैं. ईरान और इजरायल-अमेरिका के बीच तनाव बढ़ता जा रहा है, जिसका सबसे बड़ा असर होर्मुज की खाड़ी पर पड़ा है. भारत ने होर्मुज की खाड़ी पर निर्भरता कम करने के लिए अमेरिका से LPG की आपूर्ति को बढ़ावा दिया. इसका परिणाम यह हुआ कि अमेरिका के टेक्सास से निकला जहाज पिक्सिस पायनियर मंगलुरु बंदरगाह पर रविवार सुबह पहुंच गया.

हरियाणा पुलिस ने डिजिटल अपराधियों और रंगदारी मांगने वालों के खिलाफ 'अभेद्य' मोबाइल ऐप लॉन्च कर एक अभूतपूर्व कदम उठाया है. मुख्यमंत्री की जीरो टॉलरेंस नीति के तहत विकसित ये ऐप संदिग्ध और विदेशी कॉल्स को यूजर तक पहुंचने से पहले ही ब्लॉक कर देगा, जिससे व्यापारियों और आम जनता को मानसिक दबाव से मुक्ति मिलेगी.










