
जोधपुर की बेटी साईमा बनी देश की पहली महिला वन स्टार हॉर्स राइडर, 80 किमी की स्पर्धा में जीता पदक
AajTak
राजस्थान के जोधपुर की बेटी साईमा सैयद ने देश में एक नया इतिहास रचा है. साईमा ने 80 किलोमीटर की एंडयूरेंस रेस में कांस्य पदक के साथ क्वालीफाई कर वन स्टार राइडर बनने की उपलब्धि हासिल की है.
राजस्थान के जोधपुर की बेटी साईमा सैयद ने देश में एक नया इतिहास रचा है. साईमा ने 80 किलोमीटर की एंडयूरेंस रेस में कांस्य पदक के साथ क्वालीफाई कर वन स्टार राइडर बनने की उपलब्धि हासिल की है. साईमा देश की पहली ऐसी महिला घुड़सवार हैं जिसने ये कैटेगरी प्राप्त की है. साईमा ने इक्वेस्ट्रीयन फेडरेशन ऑफ इंडिया और ऑल इंडिया मारवाड़ी हॉर्स सोसाइटी, गुजरात चैप्टर के संयुक्त तत्वाधान में 17 व 18 फरवरी को गुजरात के अहमदाबाद में प्रतियोगिता में हिस्सा लिया.
पाकिस्तान ने रात के अंधेरे में अफगानिस्तान पर एक बार फिर हमला बोला है. पाकिस्तान ने ये एयरस्ट्राइक अफगानिस्तान की राजधानी काबुल में एक नशा मुक्त केंद्र अस्पताल पर किया है. इस हमले में अबतक 400 से ज्यादा मासूमों की मौत हो गई है, वहीं 250 से ज्यादा घायल बताए जा रहे है. वहीं अस्पताल पर हमले के आरोप से पाकिस्तान ने इनकार किया है.

वृंदावन में बंदरों की शरारतें अब सुरक्षा एजेंसियों के लिए भी चुनौती बन गई हैं. राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के तीन दिवसीय दौरे से पहले चश्मा छीनने वाले बंदरों को काबू में रखने के लिए अनोखा उपाय किया गया है. वन्यजीव कानूनों के चलते असली लंगूरों की तैनाती संभव नहीं होने पर अब लंगूरों के कटआउट और विशेष टीमों के जरिए सुरक्षा सुनिश्चित की जाएगी.











