
जैसे-जैसे दिल्ली की ओर बढ़ा, हालत बिगड़ती गई... फॉरेनर ने बताया प्रदूषण का हाल
AajTak
दिल्ली में इस वक्त एयर क्वालिटी बेहद खराब है. जहां दिल्ली के आम लोग इस प्रदूषण के आदी हो चुके हैं, वहीं विदेशी नागरिक यहां की जहरीली हवा का अनुभव कर हैरान और परेशान हैं. राजधानी की हवा इतनी खराब हो चुकी है कि कई विदेशी इसे देखकर अविश्वसनीय और चिंताजनक बता रहे हैं.
दिल्ली में साल का वो वक्त फिर आ गया है, जब सर्दियां शुरू होने से पहले हवा 'जहर' बन जाती है. हर साल की तरह इस बार भी नवंबर के आते ही राजधानी धुएं और धुंध की मोटी चादर में लिपट गई है. शहर की हवा इतनी खराब हो गई है कि लोगों को सांस लेने में तकलीफ हो रही है.
केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (CPCB) के अनुसार, सोमवार को दिल्ली की हवा में थोड़ा सुधार जरूर दर्ज हुआ, लेकिन यह अब भी ‘बेहद खराब’ श्रेणी में है. सोमवार को दिल्ली का एयर क्वालिटी इंडेक्स (AQI) 319 रहा, जो रविवार के 377 से थोड़ा कम था.
एयर क्वालिटी अर्ली वॉर्निंग सिस्टम (AQEWS) के मुताबिक, दिल्ली की वायु गुणवत्ता मंगलवार (4 नवंबर) तक भी 'बेहद खराब' श्रेणी में बनी रहेगी.
दिल्ली का दमघोंटू स्मॉग देखकर हैरान विदेशी
ऐसे में यह जानना दिलचस्प है कि दिल्ली के प्रदूषण पर विदेशी नागरिक क्या सोचते हैं और उनका अनुभव कैसा होता है.दिल्ली आए एक विदेशी नागरिक शेन का अनुभव भी कुछ खास अच्छा नहीं रहा.अपने अनुभव को साझा करते हुए शेन ने बताया कि यह काफी बुरा है. मैं आगरा से बस से दिल्ली आया, और जैसे-जैसे दिल्ली के करीब पहुंचा, स्मॉग और गहरा होता गया.
शेन बताते हैं कि फर्क साफ नजर आ रहा था. जितना करीब आता गया, उतनी ही हालत बिगड़ती गई.यहां तक सूरज तक दिखाई नहीं दे रहा था. शेन का यह बयान साफ दिखाता है कि दिल्ली का प्रदूषण अब सिर्फ देशवासियों के लिए नहीं, बल्कि विदेशी पर्यटकों के लिए भी चिंता का कारण बन चुका है.

पंजाब के कुछ गांवों में घरों की छत पर दिखने वाली ये अजीबोगरीब चीजें सिर्फ सजावट नहीं, बल्कि एक पूरी कहानी कहती हैं.विदेशी सपनों, मेहनत और पहचान की कहानी. NRI कल्चर इतना गहरा है कि लोग अपने घरों की छत पर स्टैच्यू ऑफ लिबर्टी से लेकर एफिल टॉवर, हवाई जहाज और टैंक तक बनवा रहे हैं. पढ़िये ऐसी ही एक कहानी.

Aaj 24 March 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 24 मार्च 2026, दिन- मंगलवार, चैत्र मास, शुक्ल पक्ष, षष्ठी तिथि 16.07 बजे तक फिर सप्तमी तिथि, रोहिणी नक्षत्र रात 19.04 बजे तक फिर मृगशिरा नक्षत्र, चंद्रमा- वृष में, सूर्य- मीन में, अभिजित मुहूर्त- दोपहर 12.03 बजे से दोपहर 12.52 बजे तक, राहुकाल- दोपहर 15.31 बजे से शाम 17.03 बजे तक, दिशा शूल- उत्तर.











