'जैसे जमीन के नीचे कुछ फट गया...', दिल्ली-NCR में भूकंप का मंजर लोगों ने ऐसे किया बयां
AajTak
आज सुबह दिल्लीवालों की नींद जोरदार भूकंप के झटकों से खुली. सुबह 5:36 बजे आए इस भूकंप के कारण बेड, खिड़कियां और घर की कई चीजें हिलने लगीं. हालांकि, अब तक किसी नुकसान की खबर नहीं है. राष्ट्रीय भूकंप विज्ञान केंद्र के मुताबिक, भूकंप का केंद्र धौला कुआं के दुर्गाबाई देशमुख कॉलेज ऑफ स्पेशल एजुकेशन के पास, 5 किलोमीटर की गहराई में था. भूकंप की तीव्रता 4.0 रिक्टर स्केल पर दर्ज की गई.

हर बार की तरह, इस बार भी भूकंप के झटकों के बाद सोशल मीडिया पर प्रतिक्रियाओं की झड़ी लग गई. X (Twitter) पर कुछ ही मिनटों में #DelhiEarthquake ट्रेंड करने लगा.
जहां कुछ लोग तेज झटकों से घबरा गए, वहीं कई यूजर्स ने मजेदार मीम्स शेयर करने शुरू कर दिए. कोई लिख रहा है कि सोचा था अलार्म बजेगा, लेकिन भूकंप ने उठा दिया! कई लोगों ने हैरानी जताई कि सिर्फ 4.0 तीव्रता के बावजूद झटके इतने तेज क्यों थे. एक शख्स ने पोस्ट करते हुए लिखा कि पहली बार दिल्ली में ऐसा भूकंप महसूस किया, पहली मंजिल तक हिल रही थी!
देखें क्या थे दिल्लीवालों के रिएक्शन
न्यूज एजेंसी ANI से बात करते हुए गाज़ियाबाद के एक निवासी ने कहा कि झटके इतने तेज थे. मैंने इससे पहले कभी ऐसा महसूस नहीं किया. पूरी इमारत हिल रही थी.

आज पूरी दुनिया LNG पर निर्भर है. खासकर भारत जैसे देश, जहां घरेलू गैस प्रोडक्शन कम है, वहां LNG आयात बेहद जरूरी है. लेकिन जैसे ही युद्ध या हमला होता है, सप्लाई चेन टूट जाती है और गैस की कीमतें तेजी से बढ़ जाती हैं. कतर जैसे देशों से निकलकर हजारों किलोमीटर दूर पहुंचने तक यह गैस कई तकनीकी प्रोसेस और जोखिम भरे रास्तों से गुजरती है.